Millat al-Islam

Chapter 100 · 11 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Adiyat in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Adiyat (1269 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلۡعَٰدِيَٰتِ ضَبۡحًا ١उन घोड़ों की शपथ, जो दौड़कर हाँफ जाते हैं فَٱلۡمُورِيَٰتِ قَدۡحًا ٢फिर पत्थरों पर टाप मारकर चिंगारियाँ निकालने वालों की शपथ فَٱلۡمُغِيرَٰتِ صُبۡحًا ٣फिर प्रातः काल में धावा बोलने वालों की शपथ فَأَثَرۡنَ بِهِۦ نَقۡعًا ٤जो धूल उड़ाते हैं। فَوَسَطۡنَ بِهِۦ جَمۡعًا ٥फिर सेना के बीच घुस जाते हैं। إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ لِرَبِّهِۦ لَكَنُودٌ ٦वास्तव में, इन्सान अपने पालनहार का बड़ा कृतघ्न (नाशुकरा) है। وَإِنَّهُۥ عَلَىٰ ذَٰلِكَ لَشَهِيدٌ ٧निश्चित रूप से, वह इसपर स्वयं साक्षी (गवाह) है। وَإِنَّهُۥ لِحُبِّ ٱلۡخَيۡرِ لَشَدِيدٌ ٨वह धन का बड़ा प्रेमी है। ۞ أَفَلَا يَعۡلَمُ إِذَا بُعۡثِرَ مَا فِي ٱلۡقُبُورِ ٩क्या वह उस समय को नहीं जानता, जब क़ब्रों में जो कुछ है, निकाल लिया जायेगा وَحُصِّلَ مَا فِي ٱلصُّدُورِ ١٠और सीनों के भेद प्रकाश में लाये जायेंगे إِنَّ رَبَّهُم بِهِمۡ يَوۡمَئِذٍ لَّخَبِيرُۢ ١١निश्चय उनका पालनहार उस दिन उनसे पूर्ण रूप से सूचित होगा।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.