Millat al-Islam

Chapter 87 · 19 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Ala in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Ala (1421 reciters)
Meccanسورة الأعلى19 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى ١अपने सर्वोच्च प्रभु के नाम की पवित्रता का स्मरण करो। ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ ٢जिसने पैदा किया और ठीक-ठीक बनाया। وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ ٣और जिसने अनुमान लगाकर निर्धारित किया, फिर सीधी राह दिखायी। وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ ٤और जिसने चारा उपजाया। فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ ٥फिर उसे (सुखा कर) कूड़ा बना दिया। سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ ٦(हे नबी!) हम तुम्हें ऐसा पढ़ायेंगे कि भूलोगे नहीं। إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ ٧परन्तु, जिसे अल्लाह चाहे। निश्चय ही वह सभी खुली तथा छिपी बातों को जानता है। وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ ٨और हम तुम्हें सरल मार्ग का साहस देंगे। فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ ٩तो आप धर्म की शिक्षा देते रहें। अगर शिक्षा लाभदायक हो। سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ ١٠डरने वाला ही शिक्षा ग्रहण करेगा। وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى ١١और दुर्भाग्य उससे दूर रहेगा। ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ ١٢जो भीषण अग्नि में जायेगा। ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ ١٣फिर उसमें न मरेगा, न जीवित रहेगा। قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ ١٤वह सफल हो गया, जिसने अपना शुध्दिकरण किया। وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ ١٥तथा अपने पालनहार के नाम का स्मरण किया और नमाज़ पढ़ी। بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ١٦बल्कि तुम लोग तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो। وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٌ وَأَبۡقَىٰٓ ١٧जबकि आख़िरत का जीवन ही उत्त्म और स्थायी है। إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ ١٨यही बात, प्रथम ग्रन्थों में है। صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ ١٩(अर्थात) इब्राहीम तथा मूसा के ग्रन्थों में।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.