Millat al-Islam

Chapter 68 · 52 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Qalam in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Qalam (1262 reciters)
Meccanسورة القلم52 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

نٓۚ وَٱلۡقَلَمِ وَمَا يَسۡطُرُونَ ١नून और शपथ है लेखनी (क़लम) की तथा उसकी[1] जिसे वो लिखते हैं। مَآ أَنتَ بِنِعۡمَةِ رَبِّكَ بِمَجۡنُونٍ ٢नहीं है आप, अपने पालनहार के अनुग्रह से पागल। وَإِنَّ لَكَ لَأَجۡرًا غَيۡرَ مَمۡنُونٍ ٣तथा निश्चय प्रतिफल (बदला) है आपके लिए अनन्त। وَإِنَّكَ لَعَلَىٰ خُلُقٍ عَظِيمٍ ٤तथा निश्चय ही आप बड़े सुशील हैं। فَسَتُبۡصِرُ وَيُبۡصِرُونَ ٥तो शीघ्र आप देख लेंगे तथा वे (काफ़िर भी) देख लेंगे। بِأَييِّكُمُ ٱلۡمَفۡتُونُ ٦कि पागल कौन है। إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعۡلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعۡلَمُ بِٱلۡمُهۡتَدِينَ ٧वास्तव में, आपका पालनहार ही अधिक जानता है उसे, जो कुपथ हो गया उसकी राह से और वही अधिक जानता है उन्हें, जो सीधी राह पर हैं। فَلَا تُطِعِ ٱلۡمُكَذِّبِينَ ٨तो आप बात न मानें झुठलाने वालों की। وَدُّواْ لَوۡ تُدۡهِنُ فَيُدۡهِنُونَ ٩वे चाहते हैं कि आप ढीले हो जायें, तो वे भी ढीले हो[1] जायें। وَلَا تُطِعۡ كُلَّ حَلَّافٍ مَّهِينٍ ١٠और बात न मानें[1] आप किसी अधिक शपथ लेने वाले, हीन व्यक्ति की। هَمَّازٍ مَّشَّآءِۭ بِنَمِيمٍ ١١जो व्यंग करने वाला, चुगलियाँ खाता फिरता है। مَّنَّاعٍ لِّلۡخَيۡرِ مُعۡتَدٍ أَثِيمٍ ١٢भलाई से रोकने वाला, अत्याचारी, बडा पापी है। عُتُلِّۭ بَعۡدَ ذَٰلِكَ زَنِيمٍ ١٣घमंडी है और इसके पश्चात् कुवंश (वर्ण संकर) है। أَن كَانَ ذَا مَالٍ وَبَنِينَ ١٤इसलिए कि वह धन तथा पुत्रों वाला है। إِذَا تُتۡلَىٰ عَلَيۡهِ ءَايَٰتُنَا قَالَ أَسَٰطِيرُ ٱلۡأَوَّلِينَ ١٥जब पढ़ी जाती है उसपर हमारी आयतें, तो कहता हैः ये पूर्वजों की कल्पित कथायें हैं। سَنَسِمُهُۥ عَلَى ٱلۡخُرۡطُومِ ١٦शीघ्र ही हम दाग़ लगा देंगे उसके सूंड[1] पर। إِنَّا بَلَوۡنَٰهُمۡ كَمَا بَلَوۡنَآ أَصۡحَٰبَ ٱلۡجَنَّةِ إِذۡ أَقۡسَمُواْ لَيَصۡرِمُنَّهَا مُصۡبِحِينَ ١٧निःसंदेह, हमने उन्हें परीक्षा में डाला[1] है, जिस प्रकार बाग़ वालों को परीक्षा में डाला था। जब उन्होंने शपथ ली कि अवश्य तोड़ लेंगे उसके फल भोर होते ही। وَلَا يَسۡتَثۡنُونَ ١٨और इन् शा अल्लाह (यदि अल्लाह ने चाहा) नहीं कहा। فَطَافَ عَلَيۡهَا طَآئِفٌ مِّن رَّبِّكَ وَهُمۡ نَآئِمُونَ ١٩तो फिर गया उस बाग़ पर एक कुचक्र, आपके पालनहार की ओर से और वे सोये हुए थे। فَأَصۡبَحَتۡ كَٱلصَّرِيمِ ٢٠तो वह हो गया जैसे उजाड़ खेती हो। فَتَنَادَوۡاْ مُصۡبِحِينَ ٢١अब वे एक-दूसरे को पुकारने लगे भोर होते हीः أَنِ ٱغۡدُواْ عَلَىٰ حَرۡثِكُمۡ إِن كُنتُمۡ صَٰرِمِينَ ٢٢कि तड़के चलो अपनी खेती पर, यदि फल तोड़ने हैं। فَٱنطَلَقُواْ وَهُمۡ يَتَخَٰفَتُونَ ٢٣फिर वे चल दिये आपस में चुपके-चुपके बातें करते हुए। أَن لَّا يَدۡخُلَنَّهَا ٱلۡيَوۡمَ عَلَيۡكُم مِّسۡكِينٌ ٢٤कि कदापि न आने पाये उस (बाग़) के भीतर आज तुम्हारे पास कोई निर्धन। وَغَدَوۡاْ عَلَىٰ حَرۡدٍ قَٰدِرِينَ ٢٥और प्रातः ही पहुँच गये कि वे फल तोड़ सकेंगे। فَلَمَّا رَأَوۡهَا قَالُوٓاْ إِنَّا لَضَآلُّونَ ٢٦फिर जब उसे देखा तो कहाः निश्चय हम राह भूल गये। بَلۡ نَحۡنُ مَحۡرُومُونَ ٢٧बल्कि हम वंचित हो[1] गये। قَالَ أَوۡسَطُهُمۡ أَلَمۡ أَقُل لَّكُمۡ لَوۡلَا تُسَبِّحُونَ ٢٨तो उनमें से बिचले भाई ने कहाः क्या मैंने तुमसे नहीं कहा था कि तुम (अल्लाह की) पवित्रता का वर्णन क्यों नहीं करते قَالُواْ سُبۡحَٰنَ رَبِّنَآ إِنَّا كُنَّا ظَٰلِمِينَ ٢٩वे कहने लगेः पवित्र है हमारा पालनहार! वास्तव में, हम ही अत्याचारी थे। فَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٍ يَتَلَٰوَمُونَ ٣٠फिर सम्मुख हो गये, एक-दूसरे की निन्दा करते हुए। قَالُواْ يَٰوَيۡلَنَآ إِنَّا كُنَّا طَٰغِينَ ٣١कहने लगेः हाय अफ़्सोस! हम ही विद्रोही थे। عَسَىٰ رَبُّنَآ أَن يُبۡدِلَنَا خَيۡرًا مِّنۡهَآ إِنَّآ إِلَىٰ رَبِّنَا رَٰغِبُونَ ٣٢संभव है हमारा पालनहार हमें बदले में प्रदान करे इससे उत्तम (बाग)। हम अपने पालनहार ही की ओर रूचि रखते हैं। كَذَٰلِكَ ٱلۡعَذَابُۖ وَلَعَذَابُ ٱلۡأٓخِرَةِ أَكۡبَرُۚ لَوۡ كَانُواْ يَعۡلَمُونَ ٣٣ऐसे ही यातना होती है और आख़िरत (परलोक) की यातना इससे भी बड़ी है। काश वे जानते إِنَّ لِلۡمُتَّقِينَ عِندَ رَبِّهِمۡ جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ ٣٤निःसंदेह, सदाचारियों के लिए उनके पालनहार के पास सुखों वाले स्वर्ग हैं। أَفَنَجۡعَلُ ٱلۡمُسۡلِمِينَ كَٱلۡمُجۡرِمِينَ ٣٥क्या हम आज्ञाकारियों[1] को पापियों के समान कर देंगे مَا لَكُمۡ كَيۡفَ تَحۡكُمُونَ ٣٦तुम्हें क्या हो गया है? तुम कैसा निर्णय कर रहे हो أَمۡ لَكُمۡ كِتَٰبٌ فِيهِ تَدۡرُسُونَ ٣٧क्या तुम्हारे पास कोई पुस्तक है, जिसमें तुम पढ़ते हो إِنَّ لَكُمۡ فِيهِ لَمَا تَخَيَّرُونَ ٣٨कि तुम्हें वही मिलेगा, जो तुम चाहोगे أَمۡ لَكُمۡ أَيۡمَٰنٌ عَلَيۡنَا بَٰلِغَةٌ إِلَىٰ يَوۡمِ ٱلۡقِيَٰمَةِ إِنَّ لَكُمۡ لَمَا تَحۡكُمُونَ ٣٩या तुमने हमसे शपथें ले रखी हैं, जो प्रलय तक चली जायेंगी कि तुम्हें वही मिलेगा जिसका तुम निर्णय करोगे سَلۡهُمۡ أَيُّهُم بِذَٰلِكَ زَعِيمٌ ٤٠आप उनसे पूछिये कि उनमें कौन इसकी ज़मानत लेता है أَمۡ لَهُمۡ شُرَكَآءُ فَلۡيَأۡتُواْ بِشُرَكَآئِهِمۡ إِن كَانُواْ صَٰدِقِينَ ٤١क्या उनके कुछ साझी हैं? फिर तो वे अपने साझियों को लायें,[1] यदि वे सच्चे हैं। يَوۡمَ يُكۡشَفُ عَن سَاقٍ وَيُدۡعَوۡنَ إِلَى ٱلسُّجُودِ فَلَا يَسۡتَطِيعُونَ ٤٢जिस दिन पिंडली खोल दी जायेगी और वह बुलाये जायेंगे सज्दा करने के लिए, तो (सज्दा) नहीं कर सकेंगे। خَٰشِعَةً أَبۡصَٰرُهُمۡ تَرۡهَقُهُمۡ ذِلَّةٌۖ وَقَدۡ كَانُواْ يُدۡعَوۡنَ إِلَى ٱلسُّجُودِ وَهُمۡ سَٰلِمُونَ ٤٣उनकी आँखें झुकी होंगी और उनपर अपमान छाया होगा। वे (संसार में) सज्दा करने के लिए बुलाये जाते रहे जबकि वे स्वस्थ थे। فَذَرۡنِي وَمَن يُكَذِّبُ بِهَٰذَا ٱلۡحَدِيثِۖ سَنَسۡتَدۡرِجُهُم مِّنۡ حَيۡثُ لَا يَعۡلَمُونَ ٤٤अतः, आप छोड़ दें मुझे तथा उन्हें, जो झुठला रहे हैं इस बात (क़ुर्आन) को, हम उन्हें धीरे-धीरे खींच लायेंगे,[1] इस प्रकार कि उन्हें ज्ञान भी नहीं होगा। وَأُمۡلِي لَهُمۡۚ إِنَّ كَيۡدِي مَتِينٌ ٤٥तथा हम उन्हें अवसर दे रहे हैं।[1] वस्तुतः, हमारा उपाय सुदृढ़ है। أَمۡ تَسۡـَٔلُهُمۡ أَجۡرًا فَهُم مِّن مَّغۡرَمٍ مُّثۡقَلُونَ ٤٦तो क्या आप माँग कर रहे हैं किसी पारिश्रमिक[1] की, तो वे बोझ से दबे जा रहे हैं। أَمۡ عِندَهُمُ ٱلۡغَيۡبُ فَهُمۡ يَكۡتُبُونَ ٤٧या उनके पास ग़ैब का ज्ञान है, जिसे वे लिख[1] रहे हैं فَٱصۡبِرۡ لِحُكۡمِ رَبِّكَ وَلَا تَكُن كَصَاحِبِ ٱلۡحُوتِ إِذۡ نَادَىٰ وَهُوَ مَكۡظُومٌ ٤٨तो आप धैर्य रखें अपने पालनहार के निर्णय तक और न हो जायें मछली वाले के समान।[1] जब उसने पुकारा और वह शोकपूर्ण था। لَّوۡلَآ أَن تَدَٰرَكَهُۥ نِعۡمَةٌ مِّن رَّبِّهِۦ لَنُبِذَ بِٱلۡعَرَآءِ وَهُوَ مَذۡمُومٌ ٤٩और यदि न पा लेती उसे उसके पालनहार की दया, तो वह फेंक दिया जाता बंजर में और वह बुरी दशा में होता। فَٱجۡتَبَٰهُ رَبُّهُۥ فَجَعَلَهُۥ مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ ٥٠फिर चुन लिया उसे उसके पालनहार ने और बना दिया उसे सदाचारियों में से। وَإِن يَكَادُ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ لَيُزۡلِقُونَكَ بِأَبۡصَٰرِهِمۡ لَمَّا سَمِعُواْ ٱلذِّكۡرَ وَيَقُولُونَ إِنَّهُۥ لَمَجۡنُونٌ ٥١और ऐसा लगता है कि जो काफ़िपर हो गये, वे अवश्य फिसला देंगे आपको अपनी आँखों से (घूर कर) जब वे सुनते हों क़ुर्आन को तथा कहते हैं कि वह अवशय् पागल है। وَمَا هُوَ إِلَّا ذِكۡرٌ لِّلۡعَٰلَمِينَ ٥٢जबकि ये क़ुर्आन तो बस एक[1] शिक्षा है, पूरे संसार वासियों के लिए।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.