Millat al-Islam

Chapter 75 · 40 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Qiyama in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Qiyama (1375 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

لَآ أُقۡسِمُ بِيَوۡمِ ٱلۡقِيَٰمَةِ ١मैं शपथ लेता हूँ क़्यामत (प्रलय) के दिन[1] की وَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلنَّفۡسِ ٱللَّوَّامَةِ ٢तथा शपथ लेता हूँ निन्दा[1] करने वाली अन्तरात्मा की। أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَلَّن نَّجۡمَعَ عِظَامَهُۥ ٣क्या मनुष्य समझता है कि हम एकत्र नहीं कर सकेंगे दोबारा उसकी अस्थियों को بَلَىٰ قَٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّيَ بَنَانَهُۥ ٤क्यों नहीं? हम सामर्थ्वान हैं इस बात पर कि सीधी कर दें, उसकी उंगलियों की पोर-पोर। بَلۡ يُرِيدُ ٱلۡإِنسَٰنُ لِيَفۡجُرَ أَمَامَهُۥ ٥बल्कि मनुष्य चाहता है कि वह कुकर्म करता रहे अपने आगे[1] भी। يَسۡـَٔلُ أَيَّانَ يَوۡمُ ٱلۡقِيَٰمَةِ ٦वह प्रश्न करता है कि कब आना है प्रलय का दिन فَإِذَا بَرِقَ ٱلۡبَصَرُ ٧तो जब चुंधिया जायेगी आँख। وَخَسَفَ ٱلۡقَمَرُ ٨और गहना जायेगा चाँद। وَجُمِعَ ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ ٩और एकत्र कर दिये[1] जायेंगे सूर्य और चाँद। يَقُولُ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذٍ أَيۡنَ ٱلۡمَفَرُّ ١٠कहेगा मनुष्य उस दिन कि कहाँ है भागने का स्थान كـَلَّا لَا وَزَرَ ١١कदापि नहीं, कोई शरणागार नहीं। إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمُسۡتَقَرُّ ١٢तेरे पालनहार की ओर ही उस दिन जाकर रुकना है। يُنَبَّؤُاْ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذِۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ ١٣सूचित कर दिया जायेगा मनुष्य को उस दिन उससे, जो उसने आगे भेजा तथा जो पीछे[1] छोड़ा। بَلِ ٱلۡإِنسَٰنُ عَلَىٰ نَفۡسِهِۦ بَصِيرَةٌ ١٤बल्कि मनुष्य स्वयं अपने विरुध्द एक खुला[1] प्रमाण है। وَلَوۡ أَلۡقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ ١٥चाहे वह कितने ही बहाने बनाये। لَا تُحَرِّكۡ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعۡجَلَ بِهِۦٓ ١٦हे नबी! आप न हिलायें[1] अपनी ज़ुबान, ताकि शीघ्र याद कर लें इस क़ुर्आन को। إِنَّ عَلَيۡنَا جَمۡعَهُۥ وَقُرۡءَانَهُۥ ١٧निश्चय हमपर है उसे याद कराना और उसे पढ़ाना। فَإِذَا قَرَأۡنَٰهُ فَٱتَّبِعۡ قُرۡءَانَهُۥ ١٨अतः, जब हम उसे पढ़ लें, तो आप उसके पीछे पढ़ें। ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا بَيَانَهُۥ ١٩फिर हमारे ही ऊपर है, उसका अर्थ बताना। كـَلَّا بَلۡ تُحِبُّونَ ٱلۡعَاجِلَةَ ٢٠कदापि नहीं[1], बल्कि तुम प्रेम करते हो शीघ्र प्राप्त होने वाली चीज़ (संसार) से। وَتَذَرُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ ٢١और छोड़ देते हो परलोक को। وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ ٢٢बहुत-से मुख उस दिन प्रफुल्ल होंगे। إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ ٢٣अपने पालनहार की ओर देख रहे होंगे। وَوُجُوهٌ يَوۡمَئِذِۭ بَاسِرَةٌ ٢٤और बहुत-से मुख उदास होंगे। تَظُنُّ أَن يُفۡعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ ٢٥वह समझ रहे होंगे कि उनके साथ कड़ा व्यवहार किया जायेगा। كـَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِيَ ٢٦कदापि नहीं[1], जब पहुँचेगी प्राण हंसलियों (गलों) तक। وَقِيلَ مَنۡۜ رَاقٍ ٢٧और कहा जायेगाः कौन झाड़-फूँक करने वाला है وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلۡفِرَاقُ ٢٨और विश्वास हो जायेगा कि ये (संसार से) जुदाई का समय है। وَٱلۡتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ ٢٩और मिल जायेगी पिंडली, पिंडली[1] से। إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمَسَاقُ ٣٠तेरे पालनहार की ओर उसी दिन जाना है। فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ ٣١तो न उसने सत्य को माना और न नमाज़ पढ़ी। وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ٣٢किन्तु झुठलाया और मुँह फेर लिया। ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ ٣٣फिर, गया अपने परिजनों की ओर अकड़ता हआ। أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰ ٣٤शोक है तेरे लिए, फिर शोक है। ثُمَّ أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰٓ ٣٥फिर शोक है तेरे लिए, फिर शोक है। أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَن يُتۡرَكَ سُدًى ٣٦क्या मनुष्य समझता है कि वह छोड़ दिया जायेगा व्यर्थ أَلَمۡ يَكُ نُطۡفَةً مِّن مَّنِيٍّ يُمۡنَىٰ ٣٧क्या वह नहीं था वीर्य की बूंद, जो (गर्भाशय में) बूँद-बूँद गिराई जाती है। ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ ٣٨फिर वह बंधा रक्त हुआ, फिर अल्लाह ने उसे पैदा किया और उसे बराबर बनाया। فَجَعَلَ مِنۡهُ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ ٣٩फिर उसका जोड़ाः नर और नारी बनाया। أَلَيۡسَ ذَٰلِكَ بِقَٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحۡـِۧيَ ٱلۡمَوۡتَىٰ ٤٠तो क्या वह सामर्थ्यवान नहीं कि मुर्दों को जीवित कर दे

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.