Millat al-Islam

Chapter 37 · 182 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah As-Saaffat in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah As-Saaffat (1189 reciters)
Meccanسورة الصافات182 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلصَّٰٓفَّٰتِ صَفًّا ١शपथ है पंक्तिवध्द (फ़रिश्तों) की فَٱلزَّٰجِرَٰتِ زَجۡرًا ٢फिर झिड़कियाँ देने वालों की فَٱلتَّٰلِيَٰتِ ذِكۡرًا ٣फिर स्मरण करके पढ़ने वालों[1] की إِنَّ إِلَٰهَكُمۡ لَوَٰحِدٌ ٤निश्चय तुम्हारा पूज्य, एक ही है। رَّبُّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا وَرَبُّ ٱلۡمَشَٰرِقِ ٥आकाशों तथा धरती का पालनहार तथा जो कुछ उनके मध्य है और सुर्योदय होने के स्थानों का रब। إِنَّا زَيَّنَّا ٱلسَّمَآءَ ٱلدُّنۡيَا بِزِينَةٍ ٱلۡكَوَاكِبِ ٦हमने अलंकृत किया है संसार (समीप) के आकाश को, तारों की शोभा से। وَحِفۡظًا مِّن كُلِّ شَيۡطَٰنٍ مَّارِدٍ ٧तथा रक्षा करने के लिए प्रत्येक उध्दत शैतान से। لَّا يَسَّمَّعُونَ إِلَى ٱلۡمَلَإِ ٱلۡأَعۡلَىٰ وَيُقۡذَفُونَ مِن كُلِّ جَانِبٍ ٨वह नहीं सुन सकते (जाकर) उच्च सभा तक फ़रिश्तों की बात तथा मारे जाते हैं, प्रत्येक दिशा से। دُحُورًاۖ وَلَهُمۡ عَذَابٌ وَاصِبٌ ٩राँदने के लिए तथा उनके लिए स्थायी यातना है। إِلَّا مَنۡ خَطِفَ ٱلۡخَطۡفَةَ فَأَتۡبَعَهُۥ شِهَابٌ ثَاقِبٌ ١٠परन्तु, जो ले उड़े कुछ, तो पीछा करती है उसका दहकती ज्वाला। فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَهُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَم مَّنۡ خَلَقۡنَآۚ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّن طِينٍ لَّازِبِۭ ١١तो आप इन (काफ़िरों) से प्रश्न करें कि क्या उन्हें पैदा करना अधिक कठिन है या जिन्हें[1] हमने पैदा किया है? हमने उन्हें[2] पैदा किया है, लेसदार मिट्टी से। بَلۡ عَجِبۡتَ وَيَسۡخَرُونَ ١٢बल्कि आपने आश्चर्य किया (उनके अस्वीकार पर) तथा वे उपहास करते हैं। وَإِذَا ذُكِّرُواْ لَا يَذۡكُرُونَ ١٣और जब शिक्षा दी जाये, तो वे शिक्षा ग्रहण नहीं करते। وَإِذَا رَأَوۡاْ ءَايَةً يَسۡتَسۡخِرُونَ ١٤और जब देखते हैं कोई निशानी, तो उपहास करने लगते हैं। وَقَالُوٓاْ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٌ مُّبِينٌ ١٥तथा कहते हें कि ये तो मात्र खुला जादू है। أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبۡعُوثُونَ ١٦(कहते हैं कि) क्या, जब हम मर जायेंगे तथा मिट्टी और हड्डियाँ हो जायेंगे, तो हम निश्चय पुनः जीवित किये जायेंगे أَوَءَابَآؤُنَا ٱلۡأَوَّلُونَ ١٧और क्या, हमारे पहले पूर्वज भी (जीवित किये जायेंगे) قُلۡ نَعَمۡ وَأَنتُمۡ دَٰخِرُونَ ١٨आप कह दें कि हाँ तथा तुम अपमानित (भी) होगे فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٌ وَٰحِدَةٌ فَإِذَا هُمۡ يَنظُرُونَ ١٩वो तो बस एक झिड़की होगी, फिर सहसा वे देख रहे होंगे। وَقَالُواْ يَٰوَيۡلَنَا هَٰذَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ٢٠तथा कहेंगेः हाय हमारा विनाश! ये तो बदले (प्रलय) का दिन है। هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ ٱلَّذِي كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ ٢١यही निर्णय का दिन है, जिसे तुम झुठला रहे थे। ۞ ٱحۡشُرُواْ ٱلَّذِينَ ظَلَمُواْ وَأَزۡوَٰجَهُمۡ وَمَا كَانُواْ يَعۡبُدُونَ ٢٢(आदेश होगा कि) घेर लाओ सब अत्याचारियों को तथा उनके साथियों को और जिसकी वे इबादत (वंदना) कर रहे थे। مِن دُونِ ٱللَّهِ فَٱهۡدُوهُمۡ إِلَىٰ صِرَٰطِ ٱلۡجَحِيمِ ٢٣अल्लाह के सिवा। फिर दिखा दो उन्हें नरक की राह। وَقِفُوهُمۡۖ إِنَّهُم مَّسۡـُٔولُونَ ٢٤और उन्हें रोक[1] लो। उनसे प्रश्न किया जाये। مَا لَكُمۡ لَا تَنَاصَرُونَ ٢٥क्या हो गया है तुम्हें कि एक-दूसरे की सहायता नहीं करते بَلۡ هُمُ ٱلۡيَوۡمَ مُسۡتَسۡلِمُونَ ٢٦बल्कि वे उस दिन, सिर झुकाये खड़े होंगे। وَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٍ يَتَسَآءَلُونَ ٢٧और एक-दूसरे के सम्मुख होकर परस्पर प्रश्न करेंगेः قَالُوٓاْ إِنَّكُمۡ كُنتُمۡ تَأۡتُونَنَا عَنِ ٱلۡيَمِينِ ٢٨कहेंगे कि तुम हमारे पास आया करते थे दायें[1] से। قَالُواْ بَل لَّمۡ تَكُونُواْ مُؤۡمِنِينَ ٢٩वे[1] कहेंगेः बल्कि तुम स्वयं ईमान वाले न थे। وَمَا كَانَ لَنَا عَلَيۡكُم مِّن سُلۡطَٰنِۭۖ بَلۡ كُنتُمۡ قَوۡمًا طَٰغِينَ ٣٠तथा नहीं था हमारा तुमपर कोई अधिकार,[1] बल्कि तुम सवंय अवज्ञाकारी थे। فَحَقَّ عَلَيۡنَا قَوۡلُ رَبِّنَآۖ إِنَّا لَذَآئِقُونَ ٣١तो सिध्द हो गया हमपर हमारे पालनहार का कथन कि हम (यातना) चखने वाले हैं। فَأَغۡوَيۡنَٰكُمۡ إِنَّا كُنَّا غَٰوِينَ ٣٢तो हमने तुम्हें कुपथ कर दिया। हम तो स्वयं कुपथ थे। فَإِنَّهُمۡ يَوۡمَئِذٍ فِي ٱلۡعَذَابِ مُشۡتَرِكُونَ ٣٣फिर वे सभी, उस दिन यातना में साझी होंगे। إِنَّا كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ ٣٤हम, इसी प्रकार, किया करते हैं अपराधियों के साथ। إِنَّهُمۡ كَانُوٓاْ إِذَا قِيلَ لَهُمۡ لَآ إِلَٰهَ إِلَّا ٱللَّهُ يَسۡتَكۡبِرُونَ ٣٥ये वो हैं कि जब कहा जाता था उनसे कि कोई पूज्य (वंदनीय) नहीं अल्लाह के अतिरिक्त, तो वे अभिमान करते थे। وَيَقُولُونَ أَئِنَّا لَتَارِكُوٓاْ ءَالِهَتِنَا لِشَاعِرٍ مَّجۡنُونِۭ ٣٦तथा कह रहे थेः क्या हम त्याग देने वाले हैं अपने पूज्यों को, एक उन्मत कवि के कारण بَلۡ جَآءَ بِٱلۡحَقِّ وَصَدَّقَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ ٣٧बल्कि वह (नबी) सच लाये हैं तथा पुष्टि की है, सब रसूलों की। إِنَّكُمۡ لَذَآئِقُواْ ٱلۡعَذَابِ ٱلۡأَلِيمِ ٣٨निश्चय तुम दुःखदायी यातना चखने वाले हो। وَمَا تُجۡزَوۡنَ إِلَّا مَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ ٣٩तथा तुम उसका प्रतिकार (बदला) दिये जाओगे, जो तुम कर रहे थे। إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ ٤٠परन्तु अल्लाह के शुध्द भक्त। أُوْلَٰٓئِكَ لَهُمۡ رِزۡقٌ مَّعۡلُومٌ ٤١यही हैं, जिनके लिए विदित जीविका है। فَوَٰكِهُ وَهُم مُّكۡرَمُونَ ٤٢प्रत्येक प्रकार के फल तथा यही आदरणीय होंगे। فِي جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ ٤٣सुख के स्वर्गों में। عَلَىٰ سُرُرٍ مُّتَقَٰبِلِينَ ٤٤आसनों पर एक-दूसरे के सम्मुख असीन होंगे। يُطَافُ عَلَيۡهِم بِكَأۡسٍ مِّن مَّعِينِۭ ٤٥फिराये जायेंगे इनपर प्याले, प्रवाहित पेय के। بَيۡضَآءَ لَذَّةٍ لِّلشَّٰرِبِينَ ٤٦श्वेत आस्वात पीने वालों के लिए। لَا فِيهَا غَوۡلٌ وَلَا هُمۡ عَنۡهَا يُنزَفُونَ ٤٧नहीं होगी उसमें शारिरिक पीड़ा, न वे उसमें बहकेंगे। وَعِندَهُمۡ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرۡفِ عِينٌ ٤٨तथा उनके पास आँखे झुकाये, (सति) बड़ी आँखों वाली (नारियाँ) होंगी। كَأَنَّهُنَّ بَيۡضٌ مَّكۡنُونٌ ٤٩वह छुपाये हुए अन्डों के मानिन्द होंगी। فَأَقۡبَلَ بَعۡضُهُمۡ عَلَىٰ بَعۡضٍ يَتَسَآءَلُونَ ٥٠वह एक-दूसरे से सम्मुख होकर प्रश्न करेंगे। قَالَ قَآئِلٌ مِّنۡهُمۡ إِنِّي كَانَ لِي قَرِينٌ ٥١तो कहेगा एक कहने वाला उनमें सेः मेरा एक साथी था। يَقُولُ أَءِنَّكَ لَمِنَ ٱلۡمُصَدِّقِينَ ٥٢जो कहता था कि क्या तुम (प्रलय का) विश्वास करने वालों में से हो أَءِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَدِينُونَ ٥٣क्या जब हम, मर जायेंगे तथा मिट्टी और अस्थियाँ हो जायेंगे, तो क्या हमें (कर्मों) का प्रतिफल दिया जायेगा قَالَ هَلۡ أَنتُم مُّطَّلِعُونَ ٥٤वह कहेगाः क्या तुम झाँककर देखने वाले हो فَٱطَّلَعَ فَرَءَاهُ فِي سَوَآءِ ٱلۡجَحِيمِ ٥٥फिर झाँकते ही उसे देख लेगा, नरक के बीच। قَالَ تَٱللَّهِ إِن كِدتَّ لَتُرۡدِينِ ٥٦उससे कहेगाः अल्लाह की शपथ! तुम तो मेरा विनाश कर देने के समीप थे। وَلَوۡلَا نِعۡمَةُ رَبِّي لَكُنتُ مِنَ ٱلۡمُحۡضَرِينَ ٥٧और यदि मेरे पालनहार का अनुग्रह न होता, तो मैं (नरक के) उपस्थितों में होता। أَفَمَا نَحۡنُ بِمَيِّتِينَ ٥٨फिर वह कहेगाः क्या (ये सही नहीं है कि) हम मरने वाले नहीं हैं إِلَّا مَوۡتَتَنَا ٱلۡأُولَىٰ وَمَا نَحۡنُ بِمُعَذَّبِينَ ٥٩सिवाय अपनी प्रथम मौत के और न हमें यातना दी जायेगी। إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡعَظِيمُ ٦٠वास्तव में, यही बड़ी सफलता है। لِمِثۡلِ هَٰذَا فَلۡيَعۡمَلِ ٱلۡعَٰمِلُونَ ٦١इसी (जैसी सफलता) के लिए चाहिये कि कर्म करें, कर्म करने वाले। أَذَٰلِكَ خَيۡرٌ نُّزُلًا أَمۡ شَجَرَةُ ٱلزَّقُّومِ ٦٢क्या ये आतिथ्य उत्तम है अथवा थोहड़ का वृक्ष إِنَّا جَعَلۡنَٰهَا فِتۡنَةً لِّلظَّٰلِمِينَ ٦٣हमने उसे अत्याचारियों के लिए एक परीक्षा बनाया है। إِنَّهَا شَجَرَةٌ تَخۡرُجُ فِيٓ أَصۡلِ ٱلۡجَحِيمِ ٦٤वह एक वृक्ष है, जो नरक की जड़ (तह) से निकलता है। طَلۡعُهَا كَأَنَّهُۥ رُءُوسُ ٱلشَّيَٰطِينِ ٦٥उसके गुच्छे शैतानों के सिरों के समान हैं। فَإِنَّهُمۡ لَأٓكِلُونَ مِنۡهَا فَمَالِـُٔونَ مِنۡهَا ٱلۡبُطُونَ ٦٦तो वे (नरक वासी) खाने वाले हैं, उससे। फिर भरने वाले हैं, उससे अपने पेट। ثُمَّ إِنَّ لَهُمۡ عَلَيۡهَا لَشَوۡبًا مِّنۡ حَمِيمٍ ٦٧फिर उनके लिए उसके ऊपर से खौलता गरम पानी है। ثُمَّ إِنَّ مَرۡجِعَهُمۡ لَإِلَى ٱلۡجَحِيمِ ٦٨फिर उन्हें प्रत्यागत होना है, नरक की ओर। إِنَّهُمۡ أَلۡفَوۡاْ ءَابَآءَهُمۡ ضَآلِّينَ ٦٩वास्तव में, उन्होंने पाया अपने पूर्वजों को कुपथ। فَهُمۡ عَلَىٰٓ ءَاثَٰرِهِمۡ يُهۡرَعُونَ ٧٠फिर वे उन्हीं के पद्चिन्हों पर[1] दौड़े चले जा रहे हैं। وَلَقَدۡ ضَلَّ قَبۡلَهُمۡ أَكۡثَرُ ٱلۡأَوَّلِينَ ٧١और कुपथ हो चुके हैं, इनसे पूर्व अगले लोगों में से अधिक्तर। وَلَقَدۡ أَرۡسَلۡنَا فِيهِم مُّنذِرِينَ ٧٢तथा हम भेज चुके हैं उनमें, सचेत (सावधान) करने वाले। فَٱنظُرۡ كَيۡفَ كَانَ عَٰقِبَةُ ٱلۡمُنذَرِينَ ٧٣तो देखो कि कैसा रहा सावधान किये हुए लोगों का परिणाम إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ ٧٤हमारे शुध्द भक्तों के सिवा। وَلَقَدۡ نَادَىٰنَا نُوحٌ فَلَنِعۡمَ ٱلۡمُجِيبُونَ ٧٥तथा हमें पुकारा नूह़ नेः तो हम क्या ही अच्छे प्रार्थना स्वीकार करने वाले हैं। وَنَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥ مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ ٧٦और हमने बचा लिया उसे और उसके परिजनों को, घोर आपदा से। وَجَعَلۡنَا ذُرِّيَّتَهُۥ هُمُ ٱلۡبَاقِينَ ٧٧तथा कर दिया हमने उसकी संतति को, शेष[1] रह जाने वालों में से। وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ ٧٨तथा शेष रखा हमने उसकी सराहना तथा प्रशंसा को पिछलों में। سَلَٰمٌ عَلَىٰ نُوحٍ فِي ٱلۡعَٰلَمِينَ ٧٩सलाम (सुरक्षा)[1] है नूह़ के लिए समस्त विश्ववासियों में। إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ٨٠इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को। إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ٨١वास्तव में, वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था। ثُمَّ أَغۡرَقۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ ٨٢फिर हमने जलमगन कर दिया दूसरों को। ۞ وَإِنَّ مِن شِيعَتِهِۦ لَإِبۡرَٰهِيمَ ٨٣और उसके अनुयायियों में निश्चय इब्राहीम है। إِذۡ جَآءَ رَبَّهُۥ بِقَلۡبٍ سَلِيمٍ ٨٤जब लाया वह अपने पालनहार के पास स्वच्छ दिल। إِذۡ قَالَ لِأَبِيهِ وَقَوۡمِهِۦ مَاذَا تَعۡبُدُونَ ٨٥जब कहा उसने अपने पिता तथा अपनी जाति सेः तुम किसकी इबादत (वंदना) कर रहे हो أَئِفۡكًا ءَالِهَةً دُونَ ٱللَّهِ تُرِيدُونَ ٨٦क्या अपने बनाये हुए पूज्यों को अल्लाह के सिवा चाहते हो فَمَا ظَنُّكُم بِرَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٨٧तो तुम्हारा क्या विचार है, विश्व के पालनहार के विषय में فَنَظَرَ نَظۡرَةً فِي ٱلنُّجُومِ ٨٨फिर उसने देखा तोरों की[1] ओर। فَقَالَ إِنِّي سَقِيمٌ ٨٩तथा उनसे कहाः मैं रोगी हूँ। فَتَوَلَّوۡاْ عَنۡهُ مُدۡبِرِينَ ٩٠तो उसे छोड़कर चले गये। فَرَاغَ إِلَىٰٓ ءَالِهَتِهِمۡ فَقَالَ أَلَا تَأۡكُلُونَ ٩١फिर वह जा पहुँचा, उनके उपास्यों (पूज्यों) की ओर। कहा कि (वे प्रसाद) क्यों नहीं खाते مَا لَكُمۡ لَا تَنطِقُونَ ٩٢तुम्हें क्या हुआ है कि बोलते नहीं فَرَاغَ عَلَيۡهِمۡ ضَرۡبَۢا بِٱلۡيَمِينِ ٩٣फिर पिल पड़ा उनपर मारते हुए, दायें हाथ से। فَأَقۡبَلُوٓاْ إِلَيۡهِ يَزِفُّونَ ٩٤तो वे आये उसकी ओर दौड़ते हुए। قَالَ أَتَعۡبُدُونَ مَا تَنۡحِتُونَ ٩٥इब्राहीम ने कहाः क्या तुम इबादत (वंदना) करते हो उसकी जिसे, पत्थरों से तराश्ते हो وَٱللَّهُ خَلَقَكُمۡ وَمَا تَعۡمَلُونَ ٩٦जबकि अल्लाह ने पैदा किया है तुम्हें तथा जो तुम करते हो। قَالُواْ ٱبۡنُواْ لَهُۥ بُنۡيَٰنًا فَأَلۡقُوهُ فِي ٱلۡجَحِيمِ ٩٧उन्होंने कहाः इसके लिए एक (अग्निशाला का) निर्माण करो और उसे झोंक दो दहकती अग्नि में। فَأَرَادُواْ بِهِۦ كَيۡدًا فَجَعَلۡنَٰهُمُ ٱلۡأَسۡفَلِينَ ٩٨तो उन्होंने उसके साथ षड्यंत्र रचा, तो हमने उन्हीं को नीचा कर दिया। وَقَالَ إِنِّي ذَاهِبٌ إِلَىٰ رَبِّي سَيَهۡدِينِ ٩٩तथा उसने कहाः मैं जाने वाला हूँ अपने पालनहार की[1] ओर। वह मुझे सुपथ दर्शायेगा। رَبِّ هَبۡ لِي مِنَ ٱلصَّٰلِحِينَ ١٠٠हे मेरे पालनहार! प्रदान कर मुझे, एक सदाचारी (पुनीत) पुत्र। فَبَشَّرۡنَٰهُ بِغُلَٰمٍ حَلِيمٍ ١٠١तो हमने शुभ सूचना दी उसे, एक सहनशील पुत्र की। فَلَمَّا بَلَغَ مَعَهُ ٱلسَّعۡيَ قَالَ يَٰبُنَيَّ إِنِّيٓ أَرَىٰ فِي ٱلۡمَنَامِ أَنِّيٓ أَذۡبَحُكَ فَٱنظُرۡ مَاذَا تَرَىٰۚ قَالَ يَٰٓأَبَتِ ٱفۡعَلۡ مَا تُؤۡمَرُۖ سَتَجِدُنِيٓ إِن شَآءَ ٱللَّهُ مِنَ ٱلصَّٰبِرِينَ ١٠٢फिर जब वह पहुँचा उसके साथ चलने-फिरने की आयु को, तो इब्राहीम ने कहाः हे मेरे प्रिय पुत्र! मैं देख रहा हूँ स्वप्न में कि मैं तुझे वध कर रहा हूँ। अब, तू बता कि तेरा क्या विचार है? उसने कहाः हे पिता! पालन करें, जिसका आदेश आपको दिया जा रहा है। आप पायेंगे मुझे सहनशीलों में से, यदि अल्लाह की इच्छा हूई। فَلَمَّآ أَسۡلَمَا وَتَلَّهُۥ لِلۡجَبِينِ ١٠٣अन्ततः, जब दोनों ने स्वयं को अर्पित कर दिया और उस (पिता) ने उसे गिरा दिया माथे के बल। وَنَٰدَيۡنَٰهُ أَن يَٰٓإِبۡرَٰهِيمُ ١٠٤तब हमने उसे आवाज़ दी कि हे इब्राहीम قَدۡ صَدَّقۡتَ ٱلرُّءۡيَآۚ إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ١٠٥तूने सच कर दिया अपना स्वप्न। इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को। إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ ٱلۡبَلَٰٓؤُاْ ٱلۡمُبِينُ ١٠٦वास्तव में, ये खुली परीक्षा थी। وَفَدَيۡنَٰهُ بِذِبۡحٍ عَظِيمٍ ١٠٧और हमने उसके मुक्ति-प्रतिदान के रूप में, प्रदान कर दी एक महान[1] बली। وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ ١٠٨तथा हमने शेष रखी उसकी शुभ चर्चा पिछलों में। سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِبۡرَٰهِيمَ ١٠٩सलाम है इब्रीम पर। كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ١١٠इसी प्रकार, हम प्रतिफल प्रदान करते हैं सदाचारियों को। إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ١١١निश्चय ही वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था। وَبَشَّرۡنَٰهُ بِإِسۡحَٰقَ نَبِيًّا مِّنَ ٱلصَّٰلِحِينَ ١١٢तथा हमने उसे शुभसूचना दी इस्ह़ाक़ नबी की, जो सदाचारियों में[1] होगा। وَبَٰرَكۡنَا عَلَيۡهِ وَعَلَىٰٓ إِسۡحَٰقَۚ وَمِن ذُرِّيَّتِهِمَا مُحۡسِنٌ وَظَالِمٌ لِّنَفۡسِهِۦ مُبِينٌ ١١٣तथा हमने बरकत (विभूति) अवतरिक की उसपर तथा इस्ह़ाक़ पर और उन दोनों की संतति में से कोई सदाचारी है और कोई अपने लिए खुला अत्याचारी। وَلَقَدۡ مَنَنَّا عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ ١١٤तथा हमने उपकार किया मूसा और हारून पर। وَنَجَّيۡنَٰهُمَا وَقَوۡمَهُمَا مِنَ ٱلۡكَرۡبِ ٱلۡعَظِيمِ ١١٥तथा मुक्त किया दोनों को और उनकी जाति को, घोर व्यग्रता से। وَنَصَرۡنَٰهُمۡ فَكَانُواْ هُمُ ٱلۡغَٰلِبِينَ ١١٦तथा हमने सहायता की उनकी, तो वही प्रभावशाली हो गये। وَءَاتَيۡنَٰهُمَا ٱلۡكِتَٰبَ ٱلۡمُسۡتَبِينَ ١١٧तथा हमने प्रदान की दोनों को प्रकाशमय पुस्तक (तौरात)। وَهَدَيۡنَٰهُمَا ٱلصِّرَٰطَ ٱلۡمُسۡتَقِيمَ ١١٨और हमने दर्शाई दोनों को सीधी डगर। وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِمَا فِي ٱلۡأٓخِرِينَ ١١٩तथा शेष रखी दोनों की शुभ चर्चा, पिछलों में। سَلَٰمٌ عَلَىٰ مُوسَىٰ وَهَٰرُونَ ١٢٠सलाम है मूसा तथा हारून पर। إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ١٢١हम इसी प्रकार प्रतिफल प्रदान करते हैं, सदाचारियों को। إِنَّهُمَا مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ١٢٢वस्तुतः, वे दोनों हमारे ईमान वाले भक्तों में थे। وَإِنَّ إِلۡيَاسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٢٣तथा निश्चय इल्यास, नबियों में से था। إِذۡ قَالَ لِقَوۡمِهِۦٓ أَلَا تَتَّقُونَ ١٢٤जब कहा उसने अपनी जाति सेः क्या तुम डरते नहीं हो أَتَدۡعُونَ بَعۡلًا وَتَذَرُونَ أَحۡسَنَ ٱلۡخَٰلِقِينَ ١٢٥क्या तुम बअल ( नामक मूर्ति) को पुकारते हो? तथा त्याग रहे हो सर्वोत्तम उत्पत्तिकर्ता को ٱللَّهَ رَبَّكُمۡ وَرَبَّ ءَابَآئِكُمُ ٱلۡأَوَّلِينَ ١٢٦अल्लाह ही तुम्हारा पालनहार है तथा तुम्हारे प्रथम पूर्वजों का पालनहार है। فَكَذَّبُوهُ فَإِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ ١٢٧अन्ततः, उन्होंने झुठला दिया उसे। तो निश्चय वही (नरक में) उपस्थित होंगे। إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ ١٢٨किन्तु, अल्लाह के शुध्द भक्त। وَتَرَكۡنَا عَلَيۡهِ فِي ٱلۡأٓخِرِينَ ١٢٩तथा शेष रखी हमने उसकी शुभ चर्चा पिछलों में। سَلَٰمٌ عَلَىٰٓ إِلۡ يَاسِينَ ١٣٠सलाम है इल्यासीन[1] पर। إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ١٣١वास्तव में, हम इसी प्रकार प्रतिफल प्रदान करते हैं, सदाचारियों को। إِنَّهُۥ مِنۡ عِبَادِنَا ٱلۡمُؤۡمِنِينَ ١٣٢वस्तुतः, वह हमारे ईमान वाले भक्तों में से था। وَإِنَّ لُوطًا لَّمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٣٣तथा निश्चय लूत नबियों में से था। إِذۡ نَجَّيۡنَٰهُ وَأَهۡلَهُۥٓ أَجۡمَعِينَ ١٣٤जब हमने मुक्त किया उसे तथा उसके सबपरिजनों को। إِلَّا عَجُوزًا فِي ٱلۡغَٰبِرِينَ ١٣٥एक बुढ़िया[1] के सिवा, जो पीछे रह जाने वालों में थी। ثُمَّ دَمَّرۡنَا ٱلۡأٓخَرِينَ ١٣٦फिर हमने अन्यों को तहस-नहस कर दिया। وَإِنَّكُمۡ لَتَمُرُّونَ عَلَيۡهِم مُّصۡبِحِينَ ١٣٧तथा तुम[1] ग़ुज़रते हो उन (की निर्जीव बस्तियों) पर, प्रातः के समय। وَبِٱلَّيۡلِۚ أَفَلَا تَعۡقِلُونَ ١٣٨तथा रात्रि में। तो क्या तुम समझते नहीं हो وَإِنَّ يُونُسَ لَمِنَ ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٣٩तथा निश्चय यूनुस नबियों में से था। إِذۡ أَبَقَ إِلَى ٱلۡفُلۡكِ ٱلۡمَشۡحُونِ ١٤٠जब वह भाग[1] गया भरी नाव की ओर। فَسَاهَمَ فَكَانَ مِنَ ٱلۡمُدۡحَضِينَ ١٤١फिर नाम निकाला गया, तो वह हो गया फेंके हुओं में से। فَٱلۡتَقَمَهُ ٱلۡحُوتُ وَهُوَ مُلِيمٌ ١٤٢तो निगल लिया उसे मछली ने और वह निन्दित था। فَلَوۡلَآ أَنَّهُۥ كَانَ مِنَ ٱلۡمُسَبِّحِينَ ١٤٣तो यदि न होता अल्लाह की पवित्रता का वर्णन करने वालों में। لَلَبِثَ فِي بَطۡنِهِۦٓ إِلَىٰ يَوۡمِ يُبۡعَثُونَ ١٤٤तो वह रह जाता उसके उदर में उस दिन तक, जब सब पुनः जीवित किये[1] जायेंगे। ۞ فَنَبَذۡنَٰهُ بِٱلۡعَرَآءِ وَهُوَ سَقِيمٌ ١٤٥तो हमने फेंक दिया उसे खुले मैदान में और वह रोगी[1] था। وَأَنۢبَتۡنَا عَلَيۡهِ شَجَرَةً مِّن يَقۡطِينٍ ١٤٦और उगा दिया उस[1] पर लताओं का एक वृक्ष। وَأَرۡسَلۡنَٰهُ إِلَىٰ مِاْئَةِ أَلۡفٍ أَوۡ يَزِيدُونَ ١٤٧तथा हमने उसे रसूल बनाकर भेजा एक लाख, बल्कि अधिक की ओर। فَـَٔامَنُواْ فَمَتَّعۡنَٰهُمۡ إِلَىٰ حِينٍ ١٤٨तो वे ईमान लाये। फिर हमने उन्हें सुख-सुविधा प्रदान की एक समय[1] तक। فَٱسۡتَفۡتِهِمۡ أَلِرَبِّكَ ٱلۡبَنَاتُ وَلَهُمُ ٱلۡبَنُونَ ١٤٩तो (हे नबी!) आप उनसे प्रश्न करें कि क्या आपके पालनहार के लिए तो पुत्रियाँ हों और उनके लिए पुत्र أَمۡ خَلَقۡنَا ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ إِنَٰثًا وَهُمۡ شَٰهِدُونَ ١٥٠अथवा किया हमने पैदा किया है फ़रिश्तों को नारियाँ और वे उस समय उपस्थित[1] थे أَلَآ إِنَّهُم مِّنۡ إِفۡكِهِمۡ لَيَقُولُونَ ١٥١सावधान! वास्तव में, वे अपने मन से बनाकर ये बात कह रहे हैं। وَلَدَ ٱللَّهُ وَإِنَّهُمۡ لَكَٰذِبُونَ ١٥٢कि अल्लाह ने संतान बनाई है और निश्चय ये मिथ्या भाषी हैं। أَصۡطَفَى ٱلۡبَنَاتِ عَلَى ٱلۡبَنِينَ ١٥٣क्या अल्लाह ने प्राथमिक्ता दी है पुत्रियों को, पुत्रों पर مَا لَكُمۡ كَيۡفَ تَحۡكُمُونَ ١٥٤तुम्हें क्या हो गया है, तुम कैसा निर्णय दे रहे हो أَفَلَا تَذَكَّرُونَ ١٥٥तो क्या तुम शिक्षा ग्रहण नहीं करते أَمۡ لَكُمۡ سُلۡطَٰنٌ مُّبِينٌ ١٥٦अथवा तुम्हारे पास कोई प्रत्यक्ष प्रमाण है فَأۡتُواْ بِكِتَٰبِكُمۡ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ ١٥٧तो अपनी पुस्तक लाओ, यदि तुम सत्यवादी हो وَجَعَلُواْ بَيۡنَهُۥ وَبَيۡنَ ٱلۡجِنَّةِ نَسَبًاۚ وَلَقَدۡ عَلِمَتِ ٱلۡجِنَّةُ إِنَّهُمۡ لَمُحۡضَرُونَ ١٥٨और उन्होंने बना दिया अल्लाह तथा जिन्नों के मध्य, वंश-संबंध। जबकि जिन्न स्वयं जानते हैं कि वे अल्लाह के समक्ष निश्चय उपस्थित किये[1] जायेंगे। سُبۡحَٰنَ ٱللَّهِ عَمَّا يَصِفُونَ ١٥٩अल्लाह पवित्र है उन गुणों से, जिनका वे वर्णन कर रहे हैं। إِلَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ ١٦٠परन्तु, अल्लाह के शुध्द भक्त। فَإِنَّكُمۡ وَمَا تَعۡبُدُونَ ١٦١तो निश्चय तुम तथा तुम्हारे पूज्य। مَآ أَنتُمۡ عَلَيۡهِ بِفَٰتِنِينَ ١٦٢तुम सब किसी एक को भी कुपथ नहीं कर सकते। إِلَّا مَنۡ هُوَ صَالِ ٱلۡجَحِيمِ ١٦٣उसके सिवा, जो नरक में झोंका जाने वाला है। وَمَا مِنَّآ إِلَّا لَهُۥ مَقَامٌ مَّعۡلُومٌ ١٦٤और नहीं है हम (फ़रिश्तों) में से कोई, परन्तु उसका एक नियमित स्थान है। وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلصَّآفُّونَ ١٦٥तथा हम ही (आज्ञापालन के लिए) पंक्तिवध्द हैं। وَإِنَّا لَنَحۡنُ ٱلۡمُسَبِّحُونَ ١٦٦और हम ही तस्बीह़ (पवित्रता गान) करने वाले हैं। وَإِن كَانُواْ لَيَقُولُونَ ١٦٧तथा वे (मुश्रिक) तो कहा करते थे किः لَوۡ أَنَّ عِندَنَا ذِكۡرًا مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ ١٦٨यदि हमारे पास कोई स्मृति (पुस्तक) होती, जो पहले लोगों में आई لَكُنَّا عِبَادَ ٱللَّهِ ٱلۡمُخۡلَصِينَ ١٦٩तो हम अवश्य अल्लाह के शुध्द भक्तों में हो जाते। فَكَفَرُواْ بِهِۦۖ فَسَوۡفَ يَعۡلَمُونَ ١٧٠(फिर जब आ गयी) तो उन्होंने क़ुर्आन के साथ कुफ़्र कर दिया, अतः, शीघ्र ही उन्हें ज्ञान हो जायेगा। وَلَقَدۡ سَبَقَتۡ كَلِمَتُنَا لِعِبَادِنَا ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٧١और पहले ही हमारा वचन हो चुका है अपने भेजे हुए भक्तों के लिए। إِنَّهُمۡ لَهُمُ ٱلۡمَنصُورُونَ ١٧٢कि निश्चय उन्हीं की सहायता की जायेगी। وَإِنَّ جُندَنَا لَهُمُ ٱلۡغَٰلِبُونَ ١٧٣तथा वास्तव में हमारी सेना ही प्रभावशाली (विजयी) होने वाली है। فَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٍ ١٧٤तो आप मुँह फेर लें उनसे, कुछ समय तक। وَأَبۡصِرۡهُمۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ ١٧٥तथा उन्हें देखते रहें। वे भी शीघ्र ही देख लेंगे। أَفَبِعَذَابِنَا يَسۡتَعۡجِلُونَ ١٧٦तो क्या, वे हमारी यातना की शीघ्र माँग कर रहे हैं। فَإِذَا نَزَلَ بِسَاحَتِهِمۡ فَسَآءَ صَبَاحُ ٱلۡمُنذَرِينَ ١٧٧तो जब वह उतर आयेगी उनके मैदानों में, तो बुरा हो जायेगा सावधान किये हुओं का सवेरा। وَتَوَلَّ عَنۡهُمۡ حَتَّىٰ حِينٍ ١٧٨और आप मुँह फेर लें उनसे, कुछ समय तक। وَأَبۡصِرۡ فَسَوۡفَ يُبۡصِرُونَ ١٧٩तथा देखते रहें, अन्ततः वे (भी) देख लेंगे। سُبۡحَٰنَ رَبِّكَ رَبِّ ٱلۡعِزَّةِ عَمَّا يَصِفُونَ ١٨٠पवित्र है आपका पालनहार, गौरव का स्वामी, उस बात से, जो वे बना रहे हैं। وَسَلَٰمٌ عَلَى ٱلۡمُرۡسَلِينَ ١٨١तथा सलाम है रसूलों पर। وَٱلۡحَمۡدُ لِلَّهِ رَبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ١٨٢तथा सभी प्रशंसा, अल्लाह, सर्वलोक के पालनहार के लिए है।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.