بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
عَبَسَ وَتَوَلَّىٰٓ ١उसने त्योरी चढ़ाई और मुँह फेर लिया أَن جَآءَهُ ٱلۡأَعۡمَىٰ ٢इस कारण कि उसके पास अन्धा आ गया। وَمَا يُدۡرِيكَ لَعَلَّهُۥ يَزَّكَّىٰٓ ٣और तुझे क्या मालूम शायद वह स्वयं को सँवारता-निखारता हो أَوۡ يَذَّكَّرُ فَتَنفَعَهُ ٱلذِّكۡرَىٰٓ ٤या नसीहत हासिल करता हो तो नसीहत उसके लिए लाभदायक हो أَمَّا مَنِ ٱسۡتَغۡنَىٰ ٥रहा वह व्यक्ति जो धनी हो गया ह فَأَنتَ لَهُۥ تَصَدَّىٰ ٦तू उसके पीछे पड़ा है وَمَا عَلَيۡكَ أَلَّا يَزَّكَّىٰ ٧हालाँकि वह अपने को न निखारे तो तुझपर कोई ज़िम्मेदारी नहीं आती وَأَمَّا مَن جَآءَكَ يَسۡعَىٰ ٨और रहा वह व्यक्ति जो स्वयं ही तेरे पास दौड़ता हुआ आया وَهُوَ يَخۡشَىٰ ٩और वह डरता भी है فَأَنتَ عَنۡهُ تَلَهَّىٰ ١٠तो तू उससे बेपरवाई करता है كـَلَّآ إِنَّهَا تَذۡكِرَةٌ ١١कदापि नहीं, वे (आयतें) तो महत्वपूर्ण नसीहत है فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ ١٢तो जो चाहे उसे याद कर ले فِي صُحُفٍ مُّكَرَّمَةٍ ١٣पवित्र पन्नों में अंकित है مَّرۡفُوعَةٍ مُّطَهَّرَةِۭ ١٤प्रतिष्ठि्त, उच्च بِأَيۡدِي سَفَرَةٍ ١٥ऐसे कातिबों के हाथों में रहा करते है كِرَامِۭ بَرَرَةٍ ١٦जो प्रतिष्ठित और नेक है قُتِلَ ٱلۡإِنسَٰنُ مَآ أَكۡفَرَهُۥ ١٧विनष्ट हुआ मनुष्य! कैसा अकृतज्ञ है مِنۡ أَيِّ شَيۡءٍ خَلَقَهُۥ ١٨उसको किस चीज़ से पैदा किया مِن نُّطۡفَةٍ خَلَقَهُۥ فَقَدَّرَهُۥ ١٩तनिक-सी बूँद से उसको पैदा किया, तो उसके लिए एक अंदाजा ठहराया ثُمَّ ٱلسَّبِيلَ يَسَّرَهُۥ ٢٠फिर मार्ग को देखो, उसे सुगम कर दिया ثُمَّ أَمَاتَهُۥ فَأَقۡبَرَهُۥ ٢١फिर उसे मृत्यु दी और क्रब में उसे रखवाया ثُمَّ إِذَا شَآءَ أَنشَرَهُۥ ٢٢फिर जब चाहेगा उसे (जीवित करके) उठा खड़ा करेगा। كـَلَّا لَمَّا يَقۡضِ مَآ أَمَرَهُۥ ٢٣कदापि नहीं, उसने उसको पूरा नहीं किया जिसका आदेश अल्लाह ने उसे दिया है فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ إِلَىٰ طَعَامِهِۦٓ ٢٤अतः मनुष्य को चाहिए कि अपने भोजन को देखे أَنَّا صَبَبۡنَا ٱلۡمَآءَ صَبًّا ٢٥कि हमने ख़ूब पानी बरसाया ثُمَّ شَقَقۡنَا ٱلۡأَرۡضَ شَقًّا ٢٦फिर धरती को विशेष रूप से फाड़ा فَأَنۢبَتۡنَا فِيهَا حَبًّا ٢٧फिर हमने उसमें उगाए अनाज وَعِنَبًا وَقَضۡبًا ٢٨और अंगूर और तरकारी وَزَيۡتُونًا وَنَخۡلًا ٢٩और ज़ैतून और खजूर وَحَدَآئِقَ غُلۡبًا ٣٠और घने बाग़ وَفَٰكِهَةً وَأَبًّا ٣١और मेवे और घास-चारा مَّتَٰعًا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ ٣٢तुम्हारे लिए और तुम्हारे चौपायों के लिेए जीवन-सामग्री के रूप में فَإِذَا جَآءَتِ ٱلصَّآخَّةُ ٣٣फिर जब वह बहरा कर देनेवाली प्रचंड आवाज़ आएगी يَوۡمَ يَفِرُّ ٱلۡمَرۡءُ مِنۡ أَخِيهِ ٣٤जिस दिन आदमी भागेगा अपने भाई से وَأُمِّهِۦ وَأَبِيهِ ٣٥और अपनी माँ और अपने बाप से وَصَٰحِبَتِهِۦ وَبَنِيهِ ٣٦और अपनी पत्नी और अपने बेटों से لِكُلِّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ يَوۡمَئِذٍ شَأۡنٌ يُغۡنِيهِ ٣٧उनमें से प्रत्येक व्यक्ति को उस दिन ऐसी पड़ी होगी जो उसे दूसरों से बेपरवाह कर देगी وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ مُّسۡفِرَةٌ ٣٨कितने ही चेहरे उस दिन रौशन होंगे ضَاحِكَةٌ مُّسۡتَبۡشِرَةٌ ٣٩हँसते, प्रफुल्लित وَوُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ عَلَيۡهَا غَبَرَةٌ ٤٠और कितने ही चेहरे होंगे जिनपर उस दिन धूल पड़ी होगी تَرۡهَقُهَا قَتَرَةٌ ٤١उनपर कलौंस छा रही होगी أُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡكَفَرَةُ ٱلۡفَجَرَةُ ٤٢वहीं होंगे इनकार करनेवाले दुराचारी लोग