Millat al-Islam

Chapter 96 · 19 verses · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

Surah Al-Alaq in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Alaq (1269 reciters)
Meccanسورة العلق19 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

ٱقۡرَأۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلَّذِي خَلَقَ ١पढ़ो, अपने रब के नाम के साथ जिसने पैदा किया خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِنۡ عَلَقٍ ٢पैदा किया मनुष्य को जमे हुए ख़ून के एक लोथड़े से ٱقۡرَأۡ وَرَبُّكَ ٱلۡأَكۡرَمُ ٣पढ़ो, हाल यह है कि तुम्हारा रब बड़ा ही उदार है ٱلَّذِي عَلَّمَ بِٱلۡقَلَمِ ٤जिसने क़लम के द्वारा शिक्षा दी عَلَّمَ ٱلۡإِنسَٰنَ مَا لَمۡ يَعۡلَمۡ ٥मनुष्य को वह ज्ञान प्रदान किया जिस वह न जानता था كـَلَّآ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ لَيَطۡغَىٰٓ ٦कदापि नहीं, मनुष्य सरकशी करता है أَن رَّءَاهُ ٱسۡتَغۡنَىٰٓ ٧इसलिए कि वह अपने आपको आत्मनिर्भर देखता है إِنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلرُّجۡعَىٰٓ ٨निश्चय ही तुम्हारे रब ही की ओर पलटना है أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يَنۡهَىٰ ٩क्या तुमने देखा उस व्यक्ति को عَبۡدًا إِذَا صَلَّىٰٓ ١٠जो एक बन्दे को रोकता है, जब वह नमाज़ अदा करता है أَرَءَيۡتَ إِن كَانَ عَلَى ٱلۡهُدَىٰٓ ١١तुम्हारा क्या विचार है? यदि वह सीधे मार्ग पर हो أَوۡ أَمَرَ بِٱلتَّقۡوَىٰٓ ١٢या परहेज़गारी का हुक्म दे (उसके अच्छा होने में क्या संदेह है) أَرَءَيۡتَ إِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰٓ ١٣तुम्हारा क्या विचार है? यदि उस (रोकनेवाले) ने झुठलाया और मुँह मोड़ा (तो उसके बुरा होने में क्या संदेह है) أَلَمۡ يَعۡلَم بِأَنَّ ٱللَّهَ يَرَىٰ ١٤क्या उसने नहीं जाना कि अल्लाह देख रहा है كـَلَّا لَئِن لَّمۡ يَنتَهِ لَنَسۡفَعَۢا بِٱلنَّاصِيَةِ ١٥कदापि नहीं, यदि वह बाज़ न आया तो हम चोटी पकड़कर घसीटेंगे نَاصِيَةٍ كَٰذِبَةٍ خَاطِئَةٍ ١٦झूठी, ख़ताकार चोटी فَلۡيَدۡعُ نَادِيَهُۥ ١٧अब बुला ले वह अपनी मजलिस को سَنَدۡعُ ٱلزَّبَانِيَةَ ١٨हम भी बुलाए लेते है सिपाहियों को كـَلَّا لَا تُطِعۡهُ وَٱسۡجُدۡۤ وَٱقۡتَرِب ۩ ١٩कदापि नहीं, उसकी बात न मानो और सजदे करते और क़रीब होते रहो

Translation: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.