Millat al-Islam

Chapter 84 · 25 verses · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

Surah Al-Inshiqaq in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Inshiqaq (1262 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتۡ ١जबकि आकाश फट जाएगा وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٢और वह अपने रब की सुनेगा, और उसे यही चाहिए भी وَإِذَا ٱلۡأَرۡضُ مُدَّتۡ ٣जब धरती फैला दी जाएगी وَأَلۡقَتۡ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتۡ ٤और जो कुछ उसके भीतर है उसे बाहर डालकर खाली हो जाएगी وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٥और वह अपने रब की सुनेगी, और उसे यही चाहिए भी يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدۡحًا فَمُلَٰقِيهِ ٦ऐ मनुष्य! तू मशक़्क़त करता हुआ अपने रब ही की ओर खिंचा चला जा रहा है और अन्ततः उससे मिलने वाला है فَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ ٧फिर जिस किसी को उसका कर्म-पत्र उसके दाहिने हाथ में दिया गया فَسَوۡفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَسِيرًا ٨तो उससे आसान, सरसरी हिसाब लिया जाएगा وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ٩और वह अपने लोगों की ओर ख़ुश-ख़ुश पलटेगा وَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهۡرِهِۦ ١٠और रह वह व्यक्ति जिसका कर्म-पत्र (उसके बाएँ हाथ में) उसकी पीठ के पीछे से दिया गया فَسَوۡفَ يَدۡعُواْ ثُبُورًا ١١तो वह विनाश (मृत्यु) को पुकारेगा وَيَصۡلَىٰ سَعِيرًا ١٢और दहकती आग में जा पड़ेगा إِنَّهُۥ كَانَ فِيٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ١٣वह अपने लोगों में मग्न था إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ ١٤उसने यह समझ रखा था कि उसे कभी पलटना नहीं है بَلَىٰٓۚ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًا ١٥क्यों नहीं, निश्चय ही उसका रब तो उसे देख रहा था فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلشَّفَقِ ١٦अतः कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूँ सांध्य-लालिमा की وَٱلَّيۡلِ وَمَا وَسَقَ ١٧और रात की और उसके समेट लेने की وَٱلۡقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ ١٨और चन्द्रमा की जबकि वह पूर्ण हो जाता है لَتَرۡكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍ ١٩निश्चय ही तुम्हें मंजिल पर मंजिल चढ़ना है فَمَا لَهُمۡ لَا يُؤۡمِنُونَ ٢٠फिर उन्हें क्या हो गया है कि ईमान नहीं लाते وَإِذَا قُرِئَ عَلَيۡهِمُ ٱلۡقُرۡءَانُ لَا يَسۡجُدُونَۤ ۩ ٢١और जब उन्हें कुरआन पढ़कर सुनाया जाता है तो सजदे में नहीं गिर पड़ते بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ يُكَذِّبُونَ ٢٢नहीं, बल्कि इनकार करनेवाले तो झुठलाते है وَٱللَّهُ أَعۡلَمُ بِمَا يُوعُونَ ٢٣हालाँकि जो कुछ वे अपने अन्दर एकत्र कर रहे है, अल्लाह उसे भली-भाँति जानता है فَبَشِّرۡهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ ٢٤अतः उन्हें दुखद यातना की मंगल सूचना दे दो إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونِۭ ٢٥अलबत्ता जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए उनके लिए कभी न समाप्त॥ होनेवाला प्रतिदान है

Translation: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.