بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡمُدَّثِّرُ ١ऐ ओढ़ने लपेटनेवाले قُمۡ فَأَنذِرۡ ٢उठो, और सावधान करने में लग जाओ وَرَبَّكَ فَكَبِّرۡ ٣और अपने रब की बड़ाई ही करो وَثِيَابَكَ فَطَهِّرۡ ٤अपने दामन को पाक रखो وَٱلرُّجۡزَ فَٱهۡجُرۡ ٥और गन्दगी से दूर ही रहो وَلَا تَمۡنُن تَسۡتَكۡثِرُ ٦अपनी कोशिशों को अधिक समझकर उसके क्रम को भंग न करो وَلِرَبِّكَ فَٱصۡبِرۡ ٧और अपने रब के लिए धैर्य ही से काम लो فَإِذَا نُقِرَ فِي ٱلنَّاقُورِ ٨जब सूर में फूँक मारी जाएगी فَذَٰلِكَ يَوۡمَئِذٍ يَوۡمٌ عَسِيرٌ ٩तो जिस दिन ऐसा होगा, वह दिन बड़ा ही कठोर होगा عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ غَيۡرُ يَسِيرٍ ١٠इनकार करनेवालो पर आसान न होगा ذَرۡنِي وَمَنۡ خَلَقۡتُ وَحِيدًا ١١छोड़ दो मुझे और उसको जिसे मैंने अकेला पैदा किया وَجَعَلۡتُ لَهُۥ مَالًا مَّمۡدُودًا ١٢और उसे माल दिया दूर तक फैला हुआ وَبَنِينَ شُهُودًا ١٣और उसके पास उपस्थित रहनेवाले बेटे दिए وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمۡهِيدًا ١٤और मैंने उसके लिए अच्छी तरह जीवन-मार्ग समतल किया ثُمَّ يَطۡمَعُ أَنۡ أَزِيدَ ١٥फिर वह लोभ रखता है कि मैं उसके लिए और अधिक दूँगा كـَلَّآۖ إِنَّهُۥ كَانَ لِأٓيَٰتِنَا عَنِيدًا ١٦कदापि नहीं, वह हमारी आयतों का दुश्मन है سَأُرۡهِقُهُۥ صَعُودًا ١٧शीघ्र ही मैं उसे घेरकर कठिन चढ़ाई चढ़वाऊँगा إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ ١٨उसने सोचा और अटकल से एक बात बनाई فَقُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ ١٩तो विनष्ट हो, कैसी बात बनाई ثُمَّ قُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ ٢٠फिर विनष्ट हो, कैसी बात बनाई ثُمَّ نَظَرَ ٢١फिर नज़र दौड़ाई ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ ٢٢फिर त्योरी चढ़ाई और मुँह बनाया ثُمَّ أَدۡبَرَ وَٱسۡتَكۡبَرَ ٢٣फिर पीठ फेरी और घमंड किया فَقَالَ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٌ يُؤۡثَرُ ٢٤अन्ततः बोला, "यह तो बस एक जादू है, जो पहले से चला आ रहा है إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا قَوۡلُ ٱلۡبَشَرِ ٢٥यह तो मात्र मनुष्य की वाणी है। سَأُصۡلِيهِ سَقَرَ ٢٦मैं शीघ्र ही उसे 'सक़र' (जहन्नम की आग) में झोंक दूँगा وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا سَقَرُ ٢٧और तुम्हें क्या पता की सक़र क्या है لَا تُبۡقِي وَلَا تَذَرُ ٢٨वह न तरस खाएगी और न छोड़ेगी لَوَّاحَةٌ لِّلۡبَشَرِ ٢٩खाल को झुलसा देनेवाली है عَلَيۡهَا تِسۡعَةَ عَشَرَ ٣٠उसपर उन्नीस (कार्यकर्ता) नियुक्त है وَمَا جَعَلۡنَآ أَصۡحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةًۖ وَمَا جَعَلۡنَا عِدَّتَهُمۡ إِلَّا فِتۡنَةً لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ لِيَسۡتَيۡقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَيَزۡدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓاْ إِيمَٰنًا وَلَا يَرۡتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَٱلۡمُؤۡمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِي قُلُوبِهِم مَّرَضٌ وَٱلۡكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلًاۚ كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهۡدِي مَن يَشَآءُۚ وَمَا يَعۡلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَۚ وَمَا هِيَ إِلَّا ذِكۡرَىٰ لِلۡبَشَرِ ٣١और हमने उस आग पर नियुक्त रहनेवालों को फ़रिश्ते ही बनाया है, और हमने उनकी संख्या को इनकार करनेवालों के लिए मुसीबत और आज़माइश ही बनाकर रखा है। ताकि वे लोग जिन्हें किताब प्रदान की गई थी पूर्ण विश्वास प्राप्त करें, और वे लोग जो ईमान ले आए वे ईमान में और आगे बढ़ जाएँ। और जिन लोगों को किताब प्रदान की गई वे और ईमानवाले किसी संशय मे न पड़े, और ताकि जिनके दिलों मे रोग है वे और इनकार करनेवाले कहें, "इस वर्णन से अल्लाह का क्या अभिप्राय है?" इस प्रकार अल्लाह जिसे चाहता है पथभ्रष्ट कर देता है और जिसे चाहता हैं संमार्ग प्रदान करता है। और तुम्हारे रब की सेनाओं को स्वयं उसके सिवा कोई नहीं जानता, और यह तो मनुष्य के लिए मात्र एक शिक्षा-सामग्री है كـَلَّا وَٱلۡقَمَرِ ٣٢कुछ नहीं, साक्षी है चाँद وَٱلَّيۡلِ إِذۡ أَدۡبَرَ ٣٣और साक्षी है रात जबकि वह पीठ फेर चुकी وَٱلصُّبۡحِ إِذَآ أَسۡفَرَ ٣٤और प्रातःकाल जबकि वह पूर्णरूपेण प्रकाशित हो जाए। إِنَّهَا لَإِحۡدَى ٱلۡكُبَرِ ٣٥निश्चय ही वह भारी (भयंकर) चीज़ों में से एक है نَذِيرًا لِّلۡبَشَرِ ٣٦मनुष्यों के लिए सावधानकर्ता के रूप में لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَتَقَدَّمَ أَوۡ يَتَأَخَّرَ ٣٧तुममें से उस व्यक्ति के लिए जो आगे बढ़ना या पीछे हटना चाहे كُلُّ نَفۡسِۭ بِمَا كَسَبَتۡ رَهِينَةٌ ٣٨प्रत्येक व्यक्ति जो कुछ उसने कमाया उसके बदले रेहन (गिरवी) है إِلَّآ أَصۡحَٰبَ ٱلۡيَمِينِ ٣٩सिवाय दाएँवालों के فِي جَنَّٰتٍ يَتَسَآءَلُونَ ٤٠वे बाग़ों में होंगे, पूछ-ताछ कर रहे होंगे عَنِ ٱلۡمُجۡرِمِينَ ٤١अपराधियों के विषय में مَا سَلَكَكُمۡ فِي سَقَرَ ٤٢तुम्हे क्या चीज़ सकंर (जहन्नम) में ले आई قَالُواْ لَمۡ نَكُ مِنَ ٱلۡمُصَلِّينَ ٤٣वे कहेंगे, "हम नमाज़ अदा करनेवालों में से न थे। وَلَمۡ نَكُ نُطۡعِمُ ٱلۡمِسۡكِينَ ٤٤और न हम मुहताज को खाना खिलाते थे وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلۡخَآئِضِينَ ٤٥और व्यर्थ बात और कठ-हुज्जती में पड़े रहनेवालों के साथ हम भी उसी में लगे रहते थे। وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ ٤٦और हम बदला दिए जाने के दिन को झुठलाते थे حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلۡيَقِينُ ٤٧यहाँ तक कि विश्वसनीय चीज़ (प्रलय-दिवस) में हमें आ लिया। فَمَا تَنفَعُهُمۡ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ ٤٨अतः सिफ़ारिश करनेवालों को कोई सिफ़ारिश उनको कुछ लाभ न पहुँचा सकेगी فَمَا لَهُمۡ عَنِ ٱلتَّذۡكِرَةِ مُعۡرِضِينَ ٤٩आख़िर उन्हें क्या हुआ है कि वे नसीहत से कतराते है كَأَنَّهُمۡ حُمُرٌ مُّسۡتَنفِرَةٌ ٥٠मानो वे बिदके हुए जंगली गधे है فَرَّتۡ مِن قَسۡوَرَةِۭ ٥١जो शेर से (डरकर) भागे है بَلۡ يُرِيدُ كُلُّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ أَن يُؤۡتَىٰ صُحُفًا مُّنَشَّرَةً ٥٢नहीं, बल्कि उनमें से प्रत्येक व्यक्ति चाहता है कि उसे खुली किताबें दी जाएँ كـَلَّاۖ بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ ٥٣कदापि नहीं, बल्कि ले आख़िरत से डरते नहीं كـَلَّآ إِنَّهُۥ تَذۡكِرَةٌ ٥٤कुछ नहीं, वह तो एक अनुस्मति है فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ ٥٥अब जो कोई चाहे इससे नसीहत हासिल करे وَمَا يَذۡكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُۚ هُوَ أَهۡلُ ٱلتَّقۡوَىٰ وَأَهۡلُ ٱلۡمَغۡفِرَةِ ٥٦और वे नसीहत हासिल नहीं करेंगे। यह और बात है कि अल्लाह ही ऐसा चाहे। वही इस योग्य है कि उसका डर रखा जाए और इस योग्य भी कि क्षमा करे