Millat al-Islam

Chapter 102 · 8 verses · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

Surah At-Takathur in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah At-Takathur (1265 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

أَلۡهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ١तुम्हें एक-दूसरे के मुक़ाबले में बहुतायत के प्रदर्शन और घमंड ने ग़फ़़लत में डाल रखा है حَتَّىٰ زُرۡتُمُ ٱلۡمَقَابِرَ ٢यहाँ तक कि तुम क़ब्रिस्तानों में पहुँच गए كـَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٣कुछ नहीं, तुम शीघ्र ही जान लोगे ثُمَّ كـَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٤फिर, कुछ नहीं, तुम्हें शीघ्र ही मालूम हो जाएगा كـَلَّا لَوۡ تَعۡلَمُونَ عِلۡمَ ٱلۡيَقِينِ ٥कुछ नहीं, अगर तुम विश्वसनीय ज्ञान के रूप में जान लो! (तो तुम धन-दौलत के पुजारी न बनो) لَتَرَوُنَّ ٱلۡجَحِيمَ ٦अवश्य ही तुम भड़कती आग से दो-चार होगे ثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيۡنَ ٱلۡيَقِينِ ٧फिर सुनो, उसे अवश्य देखोगे इस दशा में कि वह यथावत विश्वास होगा ثُمَّ لَتُسۡـَٔلُنَّ يَوۡمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ ٨फिर निश्चय ही उस दिन तुमसे नेमतों के बारे में पूछा जाएगा

Translation: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.