بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
عَبَسَ وَتَوَلَّىٰٓ ١(नबी ने) त्योरी चढ़ाई तथा मुँह फेर लिया। أَن جَآءَهُ ٱلۡأَعۡمَىٰ ٢इस कारण कि उसके पास एक अँधा आया। وَمَا يُدۡرِيكَ لَعَلَّهُۥ يَزَّكَّىٰٓ ٣और तुम क्या जानो शायद वह पवित्रता प्राप्त करे। أَوۡ يَذَّكَّرُ فَتَنفَعَهُ ٱلذِّكۡرَىٰٓ ٤या नसीह़त ग्रहण करे, जो उसे लाभ देती। أَمَّا مَنِ ٱسۡتَغۡنَىٰ ٥परन्तु, जो विमुख (निश्चिन्त) है। فَأَنتَ لَهُۥ تَصَدَّىٰ ٦तुम उनकी ओर ध्यान दे रहे हो। وَمَا عَلَيۡكَ أَلَّا يَزَّكَّىٰ ٧जबकि तुमपर कोई दोष नहीं, यदि वह पवित्रता ग्रहण न करे। وَأَمَّا مَن جَآءَكَ يَسۡعَىٰ ٨तथा जो तुम्हारे पास दौड़ता आया। وَهُوَ يَخۡشَىٰ ٩और वह डर भी रहा है। فَأَنتَ عَنۡهُ تَلَهَّىٰ ١٠तुम उसकी ओर ध्यान नहीं देते। كـَلَّآ إِنَّهَا تَذۡكِرَةٌ ١١कदापि ये न करो, ये (अर्थात क़ुर्आन) एक स्मृति (याद दहानी) है। فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ ١٢अतः, जो चाहे स्मरण (याद) करे। فِي صُحُفٍ مُّكَرَّمَةٍ ١٣माननीय शास्त्रों में है। مَّرۡفُوعَةٍ مُّطَهَّرَةِۭ ١٤जो ऊँचे तथा पवित्र हैं। بِأَيۡدِي سَفَرَةٍ ١٥ऐसे लेखकों (फ़रिश्तों) के हाथों में है। كِرَامِۭ بَرَرَةٍ ١٦जो सम्मानित और आदरणीय हैं। قُتِلَ ٱلۡإِنسَٰنُ مَآ أَكۡفَرَهُۥ ١٧इन्सान मारा जाये, वह कितना कृतघ्न (नाशुक्रा) है। مِنۡ أَيِّ شَيۡءٍ خَلَقَهُۥ ١٨उसे किस वस्तु से (अल्लाह) ने पैदा किया مِن نُّطۡفَةٍ خَلَقَهُۥ فَقَدَّرَهُۥ ١٩उसे वीर्य से पैदा किया, फिर उसका भाग्य बनाया। ثُمَّ ٱلسَّبِيلَ يَسَّرَهُۥ ٢٠फिर उसके लिए मार्ग सरल किया। ثُمَّ أَمَاتَهُۥ فَأَقۡبَرَهُۥ ٢١फिर मौत दी, फिर समाधि में डाल दिया। ثُمَّ إِذَا شَآءَ أَنشَرَهُۥ ٢٢फिर जब चाहेगा, उसे जीवित कर लेगा। كـَلَّا لَمَّا يَقۡضِ مَآ أَمَرَهُۥ ٢٣वस्तुतः, उसने उसकी आज्ञा का पालन नहीं किया। فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ إِلَىٰ طَعَامِهِۦٓ ٢٤इन्सान अपने भोजन की ओर ध्यान दे। أَنَّا صَبَبۡنَا ٱلۡمَآءَ صَبًّا ٢٥हमने मूसलाधार वर्षा की। ثُمَّ شَقَقۡنَا ٱلۡأَرۡضَ شَقًّا ٢٦फिर धरती को चीरा फाड़ा। فَأَنۢبَتۡنَا فِيهَا حَبًّا ٢٧फिर उससे अन्न उगाया। وَعِنَبًا وَقَضۡبًا ٢٨तथा अंगूर और तरकारियाँ। وَزَيۡتُونًا وَنَخۡلًا ٢٩तथा ज़ैतून एवं खजूर। وَحَدَآئِقَ غُلۡبًا ٣٠तथा घने बाग़। وَفَٰكِهَةً وَأَبًّا ٣١एवं फल तथा वनस्पतियाँ। مَّتَٰعًا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ ٣٢तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लिए। فَإِذَا جَآءَتِ ٱلصَّآخَّةُ ٣٣तो जब कान फाड़ देने वाली (प्रलय) आ जायेगी। يَوۡمَ يَفِرُّ ٱلۡمَرۡءُ مِنۡ أَخِيهِ ٣٤उस दिन इन्सान अपने भाई से भागेगा। وَأُمِّهِۦ وَأَبِيهِ ٣٥तथा अपने माता और पिता से। وَصَٰحِبَتِهِۦ وَبَنِيهِ ٣٦एवं अपनी पत्नी तथा अपने पुत्रों से। لِكُلِّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ يَوۡمَئِذٍ شَأۡنٌ يُغۡنِيهِ ٣٧प्रत्येक व्यक्ति को उस दिन अपनी पड़ी होगी। وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ مُّسۡفِرَةٌ ٣٨उस दिन बहुत से चेहरे उज्ज्वल होंगे। ضَاحِكَةٌ مُّسۡتَبۡشِرَةٌ ٣٩हंसते एवं प्रसन्न होंगे। وَوُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ عَلَيۡهَا غَبَرَةٌ ٤٠तथा बहुत-से चेहरों पर धूल पड़ी होगी। تَرۡهَقُهَا قَتَرَةٌ ٤١उनपर कालिमा छाई होगी। أُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡكَفَرَةُ ٱلۡفَجَرَةُ ٤٢वही काफ़िर और कुकर्मी लोग हैं।