ملة الإسلام

السورة 53 · 62 آية · Maulana Azizul Haque Al Umari

سورة النجم باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة النجم (1,299 قارئاً)
مكيةسورة النجم٦٢ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلنَّجۡمِ إِذَا هَوَىٰ ١शपथ है तारे की, जब वह डूबने लगे مَا ضَلَّ صَاحِبُكُمۡ وَمَا غَوَىٰ ٢नहीं कुपथ हुआ है तुम्हारा साथी और न कुमार्ग हुआ है। وَمَا يَنطِقُ عَنِ ٱلۡهَوَىٰٓ ٣और वह नहीं बोलते अपनी इच्छा से। إِنۡ هُوَ إِلَّا وَحۡيٌ يُوحَىٰ ٤वह तो बस वह़्यी (प्रकाशना) है। जो (उनकी ओर) की जाती है। عَلَّمَهُۥ شَدِيدُ ٱلۡقُوَىٰ ٥सिखाया है जिसे उन्हें शक्तिवान ने। ذُو مِرَّةٍ فَٱسۡتَوَىٰ ٦बड़े बलशाली ने, फिर वह सीधा खड़ा हो गया। وَهُوَ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡأَعۡلَىٰ ٧तथा वह आकाश के ऊपरी किनारे पर था। ثُمَّ دَنَا فَتَدَلَّىٰ ٨फिर समीप हुआ और फिर लटक गया। فَكَانَ قَابَ قَوۡسَيۡنِ أَوۡ أَدۡنَىٰ ٩फिर हो गया दो कमान के बराबर अथवा उससे भी समीप। فَأَوۡحَىٰٓ إِلَىٰ عَبۡدِهِۦ مَآ أَوۡحَىٰ ١٠फिर उसने वह़्यी की उस (अल्लाह) के भक्त[1] की ओर, जो भी वह़्यी की। مَا كَذَبَ ٱلۡفُؤَادُ مَا رَأَىٰٓ ١١नहीं झुठलाया उनके दिल ने, जो कुछ उन्होंने देखा। أَفَتُمَٰرُونَهُۥ عَلَىٰ مَا يَرَىٰ ١٢तो क्या तुम उनसे झगड़ते हो उसपर, जिसे वे (आँखों से) देखते हैं وَلَقَدۡ رَءَاهُ نَزۡلَةً أُخۡرَىٰ ١٣निःसंदेह, उन्होंने उसे एक बार और भी उतरते देखा। عِندَ سِدۡرَةِ ٱلۡمُنتَهَىٰ ١٤सिद्-रतुल मुन्हा[1] के पास। عِندَهَا جَنَّةُ ٱلۡمَأۡوَىٰٓ ١٥जिसके पास जन्नतुल[1] मावा है। إِذۡ يَغۡشَى ٱلسِّدۡرَةَ مَا يَغۡشَىٰ ١٦जब सिद्-रह पर छा रहा था, जो कुछ छा रहा था। مَا زَاغَ ٱلۡبَصَرُ وَمَا طَغَىٰ ١٧न तो निगाह चुंधियाई और न सीमा से आगे हुई। لَقَدۡ رَأَىٰ مِنۡ ءَايَٰتِ رَبِّهِ ٱلۡكُبۡرَىٰٓ ١٨निश्चय आपने अपने पालनहार की बड़ी निशानियाँ देखीं। أَفَرَءَيۡتُمُ ٱللَّٰتَ وَٱلۡعُزَّىٰ ١٩तो (हे मुश्रिको!) क्या तुमने देख लिया लात्त तथा उज़्ज़ा को। وَمَنَوٰةَ ٱلثَّالِثَةَ ٱلۡأُخۡرَىٰٓ ٢٠तथा एक तीसरे मनात को أَلَكُمُ ٱلذَّكَرُ وَلَهُ ٱلۡأُنثَىٰ ٢١क्या तुम्हारे लिए पुत्र हैं और उस अल्लाह के लिए पुत्रियाँ تِلۡكَ إِذًا قِسۡمَةٌ ضِيزَىٰٓ ٢٢ये तो बड़ा भोंडा विभाजन है। إِنۡ هِيَ إِلَّآ أَسۡمَآءٌ سَمَّيۡتُمُوهَآ أَنتُمۡ وَءَابَآؤُكُم مَّآ أَنزَلَ ٱللَّهُ بِهَا مِن سُلۡطَٰنٍۚ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّ وَمَا تَهۡوَى ٱلۡأَنفُسُۖ وَلَقَدۡ جَآءَهُم مِّن رَّبِّهِمُ ٱلۡهُدَىٰٓ ٢٣वास्तव में, ये कुछ केवल नाम हैं, जो तुमने तथा तुम्हारे पूर्वजों ने रख लिये हैं। नहीं उतारा है अल्लाह ने उनका कोई प्रमाण। वे केवल अनुमान[1] पर चल रहे हैं तथा अपनी मनमानी पर। जबकि आ चुका है उनके पालनहार की ओर से मार्गदर्शन। أَمۡ لِلۡإِنسَٰنِ مَا تَمَنَّىٰ ٢٤क्या मनुष्य को वही मिल जायेगा, जिसकी वह कामना करे فَلِلَّهِ ٱلۡأٓخِرَةُ وَٱلۡأُولَىٰ ٢٥(नहीं, ये बात नहीं है) क्योंकि अल्लाह के अधिकार में है आख़िरत (परलोक) तथा संसार। ۞ وَكَم مِّن مَّلَكٍ فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ لَا تُغۡنِي شَفَٰعَتُهُمۡ شَيۡـًٔا إِلَّا مِنۢ بَعۡدِ أَن يَأۡذَنَ ٱللَّهُ لِمَن يَشَآءُ وَيَرۡضَىٰٓ ٢٦और आकाशों में बहुत-से फ़रिश्ते हैं, जिनकी अनुशंसा कुछ लाभ नहीं देती, परन्तु इसके पश्चात् कि अनुमति दे अल्लाह जिसके लिए चाहे तथा उससे प्रसन्न हो। إِنَّ ٱلَّذِينَ لَا يُؤۡمِنُونَ بِٱلۡأٓخِرَةِ لَيُسَمُّونَ ٱلۡمَلَٰٓئِكَةَ تَسۡمِيَةَ ٱلۡأُنثَىٰ ٢٧वास्तव में, जो ईमान नहीं लाते परलोक पर, वे नाम देते हैं फ़रिश्तों के, स्त्रियों के नाम। وَمَا لَهُم بِهِۦ مِنۡ عِلۡمٍۖ إِن يَتَّبِعُونَ إِلَّا ٱلظَّنَّۖ وَإِنَّ ٱلظَّنَّ لَا يُغۡنِي مِنَ ٱلۡحَقِّ شَيۡـًٔا ٢٨उन्हें इसका कोई ज्ञान नहीं। वे अनुसरण कर रहे हैं मात्र गुमान का और वस्तुतः गुमान नहीं लाभप्रद होता सत्य के सामने कुछ भी। فَأَعۡرِضۡ عَن مَّن تَوَلَّىٰ عَن ذِكۡرِنَا وَلَمۡ يُرِدۡ إِلَّا ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ٢٩अतः, आप विमुख हो जायें उससे, जिसने मुँह फेर लिया है हमारी शिक्षा से तथा वह सांसारिक जीवन ही चाहता है। ذَٰلِكَ مَبۡلَغُهُم مِّنَ ٱلۡعِلۡمِۚ إِنَّ رَبَّكَ هُوَ أَعۡلَمُ بِمَن ضَلَّ عَن سَبِيلِهِۦ وَهُوَ أَعۡلَمُ بِمَنِ ٱهۡتَدَىٰ ٣٠यही उनके ज्ञान की पहुँच है। वास्तव में, आपका पालनहार ही अधिक जानता है उसे, जो कुपथ हो गया उसके मार्ग से तथा उसे, जिसने संमार्ग अपना लिया। وَلِلَّهِ مَا فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَمَا فِي ٱلۡأَرۡضِ لِيَجۡزِيَ ٱلَّذِينَ أَسَٰٓـُٔواْ بِمَا عَمِلُواْ وَيَجۡزِيَ ٱلَّذِينَ أَحۡسَنُواْ بِٱلۡحُسۡنَى ٣١तथा अल्लाह ही का है जो आकाशों तथा धरती में है, ताकि वह बदला दे उसे, जिसने बुराई की उसके कुकर्म का और बदला दे उसे, जिसने सुकर्म किया अच्छा बदला। ٱلَّذِينَ يَجۡتَنِبُونَ كَبَٰٓئِرَ ٱلۡإِثۡمِ وَٱلۡفَوَٰحِشَ إِلَّا ٱللَّمَمَۚ إِنَّ رَبَّكَ وَٰسِعُ ٱلۡمَغۡفِرَةِۚ هُوَ أَعۡلَمُ بِكُمۡ إِذۡ أَنشَأَكُم مِّنَ ٱلۡأَرۡضِ وَإِذۡ أَنتُمۡ أَجِنَّةٌ فِي بُطُونِ أُمَّهَٰتِكُمۡۖ فَلَا تُزَكُّوٓاْ أَنفُسَكُمۡۖ هُوَ أَعۡلَمُ بِمَنِ ٱتَّقَىٰٓ ٣٢उन लोगों को जो बचते हैं महा पापों तथा निर्लज्जा[1] से, कुछ चूक के सिवा। वास्तव में, आपका पालनहार उदार, क्षमाशील है। वह भली-भाँति जानता है तुम्हें, जबकि उसने पैदा किया तुम्हें धरती[2] से तथा जब तुम भ्रुण थे अपनी माताओं के गर्भ में। अतः, अपने में पवित्र न बनो। वही भली-भाँति जानता है उसे, जिसने सदाचार किया है। أَفَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي تَوَلَّىٰ ٣٣तो क्या आपने उसे देखा जिसने मुँह फेर लिया وَأَعۡطَىٰ قَلِيلًا وَأَكۡدَىٰٓ ٣٤और तनिक दान किया फिर रुक गया। أَعِندَهُۥ عِلۡمُ ٱلۡغَيۡبِ فَهُوَ يَرَىٰٓ ٣٥क्या उसके पास परोक्ष का ज्ञान है कि वह (सब कुछ) देख[1] रहा है أَمۡ لَمۡ يُنَبَّأۡ بِمَا فِي صُحُفِ مُوسَىٰ ٣٦क्या उसे सूचना नहीं हुई उन बातों की, जो मूसा के ग्रन्थों में हैं وَإِبۡرَٰهِيمَ ٱلَّذِي وَفَّىٰٓ ٣٧और इब्राहीम की, जिसने (अपना वचन) पूरा कर दिया। أَلَّا تَزِرُ وَازِرَةٌ وِزۡرَ أُخۡرَىٰ ٣٨कि कोई दूसरे का भार नहीं लादेगा। وَأَن لَّيۡسَ لِلۡإِنسَٰنِ إِلَّا مَا سَعَىٰ ٣٩और ये कि मनुष्य के लिए वही है, जो उसने प्रयास किया। وَأَنَّ سَعۡيَهُۥ سَوۡفَ يُرَىٰ ٤٠और ये कि उसका प्रयास शीघ्र देखा जायेगा। ثُمَّ يُجۡزَىٰهُ ٱلۡجَزَآءَ ٱلۡأَوۡفَىٰ ٤١फिर प्रतिफल दिया जायेगा उसे पूरा प्रतिफल। وَأَنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلۡمُنتَهَىٰ ٤٢और ये कि आपके पालनहार की ओर ही (सबको) पहुँचना है। وَأَنَّهُۥ هُوَ أَضۡحَكَ وَأَبۡكَىٰ ٤٣तथा वही है, जिसने (संसार में) हँसाया तथा रुलाया। وَأَنَّهُۥ هُوَ أَمَاتَ وَأَحۡيَا ٤٤तथा उसीने मारा और जिवाया। وَأَنَّهُۥ خَلَقَ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰ ٤٥तथा उसीने दोनों प्रकार उत्पन्न किये; नर और नारी। مِن نُّطۡفَةٍ إِذَا تُمۡنَىٰ ٤٦वीर्य से, जब (गर्भाशय में) गिरा। وَأَنَّ عَلَيۡهِ ٱلنَّشۡأَةَ ٱلۡأُخۡرَىٰ ٤٧तथा उसी के ऊपर दूसरी बार[1] उत्पन्न करना है। وَأَنَّهُۥ هُوَ أَغۡنَىٰ وَأَقۡنَىٰ ٤٨तथा उसीने धनी बनाया और धन दिया। وَأَنَّهُۥ هُوَ رَبُّ ٱلشِّعۡرَىٰ ٤٩और वही शेअरा[1] का स्वामी है। وَأَنَّهُۥٓ أَهۡلَكَ عَادًا ٱلۡأُولَىٰ ٥٠तथा उसीने ध्वस्त किया प्रथम[1] आद को। وَثَمُودَاْ فَمَآ أَبۡقَىٰ ٥١तथा समूद[1] को। किसी को शेष नहीं रखा। وَقَوۡمَ نُوحٍ مِّن قَبۡلُۖ إِنَّهُمۡ كَانُواْ هُمۡ أَظۡلَمَ وَأَطۡغَىٰ ٥٢तथा नूह़ की जाति को इससे पहले, वस्तुतः, वे बड़े अत्याचारी, अवज्ञाकारी थे। وَٱلۡمُؤۡتَفِكَةَ أَهۡوَىٰ ٥٣तथा औंधी की हुई बस्ती[1] को उसने गिरा दिया। فَغَشَّىٰهَا مَا غَشَّىٰ ٥٤फिर उसपर छा दिया, जो छा[1] दिया। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكَ تَتَمَارَىٰ ٥٥तो (हे मनुष्य!) तू अपने पालनहार के किन किन पुरस्कारों में संदेह करता रहेगा هَٰذَا نَذِيرٌ مِّنَ ٱلنُّذُرِ ٱلۡأُولَىٰٓ ٥٦ये[1] सचेतकर्ता है, प्रथम सचेतकर्ताओं में से। أَزِفَتِ ٱلۡأٓزِفَةُ ٥٧समीप आ लगी समीप आने वाली। لَيۡسَ لَهَا مِن دُونِ ٱللَّهِ كَاشِفَةٌ ٥٨नहीं है अल्लाह के सिवा उसे कोई दूर करने वाला। أَفَمِنۡ هَٰذَا ٱلۡحَدِيثِ تَعۡجَبُونَ ٥٩तो क्या तुम इस[1] क़ुर्आन पर आश्चर्य करते हो وَتَضۡحَكُونَ وَلَا تَبۡكُونَ ٦٠तथा हँसते हो और रोते नहीं। وَأَنتُمۡ سَٰمِدُونَ ٦١तथा विमुख हो रहे हो। فَٱسۡجُدُواْۤ لِلَّهِۤ وَٱعۡبُدُواْ ۩ ٦٢अतः, सज्दा करो अल्लाह के लिए तथा उसी की वंदना[1] करो।

الترجمة: Maulana Azizul Haque Al Umari.