بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
سَبِّحِ ٱسۡمَ رَبِّكَ ٱلۡأَعۡلَى ١तसबीह करो, अपने सर्वाच्च रब के नाम की ٱلَّذِي خَلَقَ فَسَوَّىٰ ٢जिसने पैदा किया, फिर ठीक-ठाक किया وَٱلَّذِي قَدَّرَ فَهَدَىٰ ٣जिसने निर्धारित किया, फिर मार्ग दिखाया وَٱلَّذِيٓ أَخۡرَجَ ٱلۡمَرۡعَىٰ ٤जिसने वनस्पति उगाई فَجَعَلَهُۥ غُثَآءً أَحۡوَىٰ ٥फिर उसे ख़ूब घना और हरा-भरा कर दिया سَنُقۡرِئُكَ فَلَا تَنسَىٰٓ ٦हम तुम्हें पढ़ा देंगे, फिर तुम भूलोगे नहीं إِلَّا مَا شَآءَ ٱللَّهُۚ إِنَّهُۥ يَعۡلَمُ ٱلۡجَهۡرَ وَمَا يَخۡفَىٰ ٧बात यह है कि अल्लाह की इच्छा ही क्रियान्वित है। निश्चय ही वह जानता है खुले को भी और उसे भी जो छिपा रहे وَنُيَسِّرُكَ لِلۡيُسۡرَىٰ ٨हम तुम्हें सहज ढंग से उस चीज़ की पात्र बना देंगे जो सहज एवं मृदुल (आरामदायक) है فَذَكِّرۡ إِن نَّفَعَتِ ٱلذِّكۡرَىٰ ٩अतः नसीहत करो, यदि नसीहत लाभप्रद हो سَيَذَّكَّرُ مَن يَخۡشَىٰ ١٠नसीहत हासिल कर लेगा जिसको डर होगा وَيَتَجَنَّبُهَا ٱلۡأَشۡقَى ١١किन्तु उससे कतराएगा वह अत्यन्त दुर्भाग्यवाला ٱلَّذِي يَصۡلَى ٱلنَّارَ ٱلۡكُبۡرَىٰ ١٢जो बड़ी आग में पड़ेगा ثُمَّ لَا يَمُوتُ فِيهَا وَلَا يَحۡيَىٰ ١٣फिर वह उसमें न मरेगा न जिएगा قَدۡ أَفۡلَحَ مَن تَزَكَّىٰ ١٤सफल हो गया वह जिसने अपने आपको निखार लिया وَذَكَرَ ٱسۡمَ رَبِّهِۦ فَصَلَّىٰ ١٥और अपने रब के नाम का स्मरण किया, अतः नमाज़ अदा की بَلۡ تُؤۡثِرُونَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ١٦नहीं, बल्कि तुम तो सांसारिक जीवन को प्राथमिकता देते हो وَٱلۡأٓخِرَةُ خَيۡرٌ وَأَبۡقَىٰٓ ١٧हालाँकि आख़िरत अधिक उत्तम और शेष रहनेवाली है إِنَّ هَٰذَا لَفِي ٱلصُّحُفِ ٱلۡأُولَىٰ ١٨निस्संदेह यही बात पहले की किताबों में भी है صُحُفِ إِبۡرَٰهِيمَ وَمُوسَىٰ ١٩इबराईम और मूसा की किताबों में