ملة الإسلام

السورة 85 · 22 آية · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

سورة البروج باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة البروج (1,332 قارئاً)
مكيةسورة البروج٢٢ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡبُرُوجِ ١साक्षी है बुर्जोंवाला आकाश وَٱلۡيَوۡمِ ٱلۡمَوۡعُودِ ٢और वह दिन जिसका वादा किया गया है وَشَاهِدٍ وَمَشۡهُودٍ ٣और देखनेवाला, और जो देखा गया قُتِلَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡأُخۡدُودِ ٤विनष्ट हों खाईवाले ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلۡوَقُودِ ٥ईधन भरी आगवाले إِذۡ هُمۡ عَلَيۡهَا قُعُودٌ ٦जबकि वे वहाँ बैठे होंगे وَهُمۡ عَلَىٰ مَا يَفۡعَلُونَ بِٱلۡمُؤۡمِنِينَ شُهُودٌ ٧और वे जो कुछ ईमानवालों के साथ करते रहे, उसे देखेंगे وَمَا نَقَمُواْ مِنۡهُمۡ إِلَّآ أَن يُؤۡمِنُواْ بِٱللَّهِ ٱلۡعَزِيزِ ٱلۡحَمِيدِ ٨उन्होंने उन (ईमानवालों) से केवल इस कारण बदला लिया और शत्रुता की कि वे उस अल्लाह पर ईमान रखते थे जो अत्यन्त प्रभुत्वशाली, प्रशंसनीय है ٱلَّذِي لَهُۥ مُلۡكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيۡءٍ شَهِيدٌ ٩जिसके लिए आकाशों और धरती की बादशाही है। और अल्लाह हर चीज़ का साक्षी है إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُواْ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتِ ثُمَّ لَمۡ يَتُوبُواْ فَلَهُمۡ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمۡ عَذَابُ ٱلۡحَرِيقِ ١٠जिन लोगों ने ईमानवाले पुरुषों और ईमानवाली स्त्रियों को सताया और आज़माईश में डाला, फिर तौबा न की, निश्चय ही उनके लिए जहन्नम की यातना है और उनके लिए जलने की यातना है إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ جَنَّٰتٌ تَجۡرِي مِن تَحۡتِهَا ٱلۡأَنۡهَٰرُۚ ذَٰلِكَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡكَبِيرُ ١١निश्चय ही जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे कर्म किए उनके लिए बाग़ है, जिनके नीचे नहरें बह रही होगी। वही है बड़ी सफलता إِنَّ بَطۡشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ ١٢वास्तव में तुम्हारे रब की पकड़ बड़ी ही सख़्त है إِنَّهُۥ هُوَ يُبۡدِئُ وَيُعِيدُ ١٣वही आरम्भ करता है और वही पुनरावृत्ति करता है وَهُوَ ٱلۡغَفُورُ ٱلۡوَدُودُ ١٤वह बड़ा क्षमाशील, बहुत प्रेम करनेवाला है ذُو ٱلۡعَرۡشِ ٱلۡمَجِيدُ ١٥सिंहासन का स्वामी है, बडा गौरवशाली فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُ ١٦जो चाहे उसे कर डालनेवाला هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡجُنُودِ ١٧क्या तुम्हें उन सेनाओं की भी ख़बर पहुँची हैं فِرۡعَوۡنَ وَثَمُودَ ١٨फ़िरऔन और समूद की بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ فِي تَكۡذِيبٍ ١٩नहीं, बल्कि जिन लोगों ने इनकार किया है, वे झुठलाने में लगे हुए है وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطُۢ ٢٠हालाँकि अल्लाह उन्हें घेरे हुए है, उनके आगे-पीछे से بَلۡ هُوَ قُرۡءَانٌ مَّجِيدٌ ٢١नहीं, बल्कि वह तो गौरव क़ुरआन है فِي لَوۡحٍ مَّحۡفُوظِۭ ٢٢सुरक्षित पट्टिका में अंकित है

الترجمة: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.