ملة الإسلام

السورة 79 · 46 آية · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

سورة النازعات باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة النازعات (1,353 قارئاً)
مكيةسورة النازعات٤٦ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلنَّٰزِعَٰتِ غَرۡقًا ١गवाह है वे (हवाएँ) जो ज़ोर से उखाड़ फैंके وَٱلنَّٰشِطَٰتِ نَشۡطًا ٢और गवाह है वे (हवाएँ) जो नर्मी के साथ चलें وَٱلسَّٰبِحَٰتِ سَبۡحًا ٣और गवाह है वे जो वायुमंडल में तैरें فَٱلسَّٰبِقَٰتِ سَبۡقًا ٤फिर एक-दूसरे से अग्रसर हों فَٱلۡمُدَبِّرَٰتِ أَمۡرًا ٥और मामले की तदबीर करें يَوۡمَ تَرۡجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ ٦जिस दिन हिला डालेगी हिला डालनेवाले घटना تَتۡبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ ٧उसके पीछ घटित होगी दूसरी (घटना) قُلُوبٌ يَوۡمَئِذٍ وَاجِفَةٌ ٨कितने ही दिल उस दिन काँप रहे होंगे أَبۡصَٰرُهَا خَٰشِعَةٌ ٩उनकी निगाहें झुकी होंगी يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرۡدُودُونَ فِي ٱلۡحَافِرَةِ ١٠वे कहते है, "क्या वास्तव में हम पहली हालत में फिर लौटाए जाएँगे أَءِذَا كُنَّا عِظَٰمًا نَّخِرَةً ١١क्या जब हम खोखली गलित हड्डियाँ हो चुके होंगे قَالُواْ تِلۡكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ ١٢वे कहते है, "तब तो लौटना बड़े ही घाटे का होगा। فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٌ وَٰحِدَةٌ ١٣वह तो बस एक ही झिड़की होगी فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ ١٤फिर क्या देखेंगे कि वे एक समतल मैदान में उपस्थित है هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ ١٥क्या तुम्हें मूसा की ख़बर पहुँची है إِذۡ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلۡوَادِ ٱلۡمُقَدَّسِ طُوًى ١٦जबकि उसके रब ने पवित्र घाटी 'तुवा' में उसे पुकारा था ٱذۡهَبۡ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ ١٧कि "फ़िरऔन के पास जाओ, उसने बहुत सिर उठा रखा है فَقُلۡ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ ١٨और कहो, क्या तू यह चाहता है कि स्वयं को पाक-साफ़ कर ले وَأَهۡدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخۡشَىٰ ١٩और मैं तेरे रब की ओर तेरा मार्गदर्शन करूँ कि तु (उससे) डरे فَأَرَىٰهُ ٱلۡأٓيَةَ ٱلۡكُبۡرَىٰ ٢٠फिर उसने (मूसा ने) उसको बड़ी निशानी दिखाई فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ ٢١किन्तु उसने झुठला दिया और कहा न माना ثُمَّ أَدۡبَرَ يَسۡعَىٰ ٢٢फिर सक्रियता दिखाते हुए पलटा فَحَشَرَ فَنَادَىٰ ٢٣फिर (लोगों को) एकत्र किया और पुकारकर कहा فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلۡأَعۡلَىٰ ٢٤मैं तुम्हारा उच्चकोटि का स्वामी हूँ فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلۡأٓخِرَةِ وَٱلۡأُولَىٰٓ ٢٥अन्ततः अल्लाह ने उसे आख़िरत और दुनिया की शिक्षाप्रद यातना में पकड़ लिया إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَعِبۡرَةً لِّمَن يَخۡشَىٰٓ ٢٦निस्संदेह इसमें उस व्यक्ति के लिए बड़ी शिक्षा है जो डरे ءَأَنتُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُۚ بَنَىٰهَا ٢٧क्या तुम्हें पैदा करना अधिक कठिन कार्य है या आकाश को? अल्लाह ने उसे बनाया رَفَعَ سَمۡكَهَا فَسَوَّىٰهَا ٢٨उसकी ऊँचाई को ख़ूब ऊँचा करके उसे ठीक-ठाक किया وَأَغۡطَشَ لَيۡلَهَا وَأَخۡرَجَ ضُحَىٰهَا ٢٩और उसकी रात को अन्धकारमय बनाया और उसका दिवस-प्रकाश प्रकट किया وَٱلۡأَرۡضَ بَعۡدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ ٣٠और धरती को देखो! इसके पश्चात उसे फैलाया أَخۡرَجَ مِنۡهَا مَآءَهَا وَمَرۡعَىٰهَا ٣١उसमें से उसका पानी और उसका चारा निकाला وَٱلۡجِبَالَ أَرۡسَىٰهَا ٣٢और पहाड़ो को देखो! उन्हें उस (धरती) में जमा दिया مَتَٰعًا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ ٣٣तुम्हारे लिए और तुम्हारे मवेशियों के लिए जीवन-सामग्री के रूप में فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلۡكُبۡرَىٰ ٣٤फिर जब वह महाविपदा आएगी يَوۡمَ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ ٣٥उस दिन मनुष्य जो कुछ भी उसने प्रयास किया होगा उसे याद करेगा وَبُرِّزَتِ ٱلۡجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ ٣٦और भड़कती आग (जहन्नम) देखने वालों के लिए खोल दी जाएगी فَأَمَّا مَن طَغَىٰ ٣٧तो जिस किसी ने सरकशी की وَءَاثَرَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ٣٨और सांसारिक जीवन को प्राथमिकता दो होगी فَإِنَّ ٱلۡجَحِيمَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ٣٩तो निस्संदेह भड़कती आग ही उसका ठिकाना है وَأَمَّا مَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفۡسَ عَنِ ٱلۡهَوَىٰ ٤٠और रहा वह व्यक्ति जिसने अपने रब के सामने खड़े होने का भय रखा और अपने जी को बुरी इच्छा से रोका فَإِنَّ ٱلۡجَنَّةَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ٤١तो जन्नत ही उसका ठिकाना है يَسۡـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرۡسَىٰهَا ٤٢वे तुमसे उस घड़ी के विषय में पूछते है कि वह कब आकर ठहरेगी فِيمَ أَنتَ مِن ذِكۡرَىٰهَآ ٤٣उसके बयान करने से तुम्हारा क्या सम्बन्ध إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ ٤٤उसकी अन्तिम पहुँच तो तेरे से ही सम्बन्ध रखती है إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخۡشَىٰهَا ٤٥तुम तो बस उस व्यक्ति को सावधान करनेवाले हो जो उससे डरे كَأَنَّهُمۡ يَوۡمَ يَرَوۡنَهَا لَمۡ يَلۡبَثُوٓاْ إِلَّا عَشِيَّةً أَوۡ ضُحَىٰهَا ٤٦जिस दिन वे उसे देखेंगे तो (ऐसा लगेगा) मानो वे (दुनिया में) बस एक शाम या उसकी सुबह ही ठहरे है

الترجمة: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.