بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلۡمُرۡسَلَٰتِ عُرۡفًا ١हवाओं की क़सम जो (पहले) धीमी चलती हैं فَٱلۡعَٰصِفَٰتِ عَصۡفًا ٢फिर ज़ोर पकड़ के ऑंधी हो जाती हैं وَٱلنَّٰشِرَٰتِ نَشۡرًا ٣और (बादलों को) उभार कर फैला देती हैं فَٱلۡفَٰرِقَٰتِ فَرۡقًا ٤फिर (उनको) फाड़ कर जुदा कर देती हैं فَٱلۡمُلۡقِيَٰتِ ذِكۡرًا ٥फिर फरिश्तों की क़सम जो वही लाते हैं عُذۡرًا أَوۡ نُذۡرًا ٦ताकि हुज्जत तमाम हो और डरा दिया जाए إِنَّمَا تُوعَدُونَ لَوَٰقِعٌ ٧कि जिस बात का तुमसे वायदा किया जाता है वह ज़रूर होकर रहेगा فَإِذَا ٱلنُّجُومُ طُمِسَتۡ ٨फिर जब तारों की चमक जाती रहेगी وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ فُرِجَتۡ ٩और जब आसमान फट जाएगा وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ نُسِفَتۡ ١٠और जब पहाड़ (रूई की तरह) उड़े उड़े फिरेंगे وَإِذَا ٱلرُّسُلُ أُقِّتَتۡ ١١और जब पैग़म्बर लोग एक मुअय्यन वक्त पर जमा किए जाएँगे لِأَيِّ يَوۡمٍ أُجِّلَتۡ ١٢(फिर) भला इन (बातों) में किस दिन के लिए ताख़ीर की गयी है لِيَوۡمِ ٱلۡفَصۡلِ ١٣फ़ैसले के दिन के लिए وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِ ١٤और तुमको क्या मालूम की फ़ैसले का दिन क्या है وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ١٥उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है أَلَمۡ نُهۡلِكِ ٱلۡأَوَّلِينَ ١٦क्या हमने अगलों को हलाक नहीं किया ثُمَّ نُتۡبِعُهُمُ ٱلۡأٓخِرِينَ ١٧फिर उनके पीछे पीछे पिछलों को भी चलता करेंगे كَذَٰلِكَ نَفۡعَلُ بِٱلۡمُجۡرِمِينَ ١٨हम गुनेहगारों के साथ ऐसा ही किया करते हैं وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ١٩उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है أَلَمۡ نَخۡلُقكُّم مِّن مَّآءٍ مَّهِينٍ ٢٠क्या हमने तुमको ज़लील पानी (मनी) से पैदा नहीं किया فَجَعَلۡنَٰهُ فِي قَرَارٍ مَّكِينٍ ٢١फिर हमने उसको एक मुअय्यन वक्त तक إِلَىٰ قَدَرٍ مَّعۡلُومٍ ٢٢एक महफूज़ मक़ाम (रहम) में रखा فَقَدَرۡنَا فَنِعۡمَ ٱلۡقَٰدِرُونَ ٢٣फिर (उसका) एक अन्दाज़ा मुक़र्रर किया तो हम कैसा अच्छा अन्दाज़ा मुक़र्रर करने वाले हैं وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٢٤उन दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ كِفَاتًا ٢٥क्या हमने ज़मीन को ज़िन्दों और मुर्दों को समेटने वाली नहीं बनाया أَحۡيَآءً وَأَمۡوَٰتًا ٢٦और उसमें ऊँचे ऊँचे अटल पहाड़ रख दिए وَجَعَلۡنَا فِيهَا رَوَٰسِيَ شَٰمِخَٰتٍ وَأَسۡقَيۡنَٰكُم مَّآءً فُرَاتًا ٢٧और तुम लोगों को मीठा पानी पिलाया وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٢٨उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ مَا كُنتُم بِهِۦ تُكَذِّبُونَ ٢٩जिस चीज़ को तुम झुठलाया करते थे अब उसकी तरफ़ चलो ٱنطَلِقُوٓاْ إِلَىٰ ظِلٍّ ذِي ثَلَٰثِ شُعَبٍ ٣٠(धुएँ के) साये की तरफ़ चलो जिसके तीन हिस्से हैं لَّا ظَلِيلٍ وَلَا يُغۡنِي مِنَ ٱللَّهَبِ ٣١जिसमें न ठन्डक है और न जहन्नुम की लपक से बचाएगा إِنَّهَا تَرۡمِي بِشَرَرٍ كَٱلۡقَصۡرِ ٣٢उससे इतने बड़े बड़े अंगारे बरसते होंगे जैसे महल كَأَنَّهُۥ جِمَٰلَتٌ صُفۡرٌ ٣٣गोया ज़र्द रंग के ऊँट हैं وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٣٤उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है هَٰذَا يَوۡمُ لَا يَنطِقُونَ ٣٥ये वह दिन होगा कि लोग लब तक न हिला सकेंगे وَلَا يُؤۡذَنُ لَهُمۡ فَيَعۡتَذِرُونَ ٣٦और उनको इजाज़त दी जाएगी कि कुछ उज्र माअज़ेरत कर सकें وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٣٧उस दिन झुठलाने वालों की तबाही है هَٰذَا يَوۡمُ ٱلۡفَصۡلِۖ جَمَعۡنَٰكُمۡ وَٱلۡأَوَّلِينَ ٣٨यही फैसले का दिन है (जिस में) हमने तुमको और अगलों को इकट्ठा किया है فَإِن كَانَ لَكُمۡ كَيۡدٌ فَكِيدُونِ ٣٩तो अगर तुम्हें कोई दाँव करना हो तो आओ चल चुको وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٤٠उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है إِنَّ ٱلۡمُتَّقِينَ فِي ظِلَٰلٍ وَعُيُونٍ ٤١बेशक परहेज़गार लोग (दरख्तों की) घनी छाँव में होंगे وَفَوَٰكِهَ مِمَّا يَشۡتَهُونَ ٤٢और चश्मों और आदमियों में जो उन्हें मरग़ूब हो كُلُواْ وَٱشۡرَبُواْ هَنِيٓـَٔۢا بِمَا كُنتُمۡ تَعۡمَلُونَ ٤٣(दुनिया में) जो अमल करते थे उसके बदले में मज़े से खाओ पियो إِنَّا كَذَٰلِكَ نَجۡزِي ٱلۡمُحۡسِنِينَ ٤٤मुबारक हम नेकोकारों को ऐसा ही बदला दिया करते हैं وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٤٥उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है كُلُواْ وَتَمَتَّعُواْ قَلِيلًا إِنَّكُم مُّجۡرِمُونَ ٤٦(झुठलाने वालों) चन्द दिन चैन से खा पी लो तुम बेशक गुनेहगार हो وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٤٧उस दिन झुठलाने वालों की मिट्टी ख़राब है وَإِذَا قِيلَ لَهُمُ ٱرۡكَعُواْ لَا يَرۡكَعُونَ ٤٨और जब उनसे कहा जाता है कि रूकूउ करों तो रूकूउ नहीं करते وَيۡلٌ يَوۡمَئِذٍ لِّلۡمُكَذِّبِينَ ٤٩उस दिन झुठलाने वालों की ख़राबी है فَبِأَيِّ حَدِيثِۭ بَعۡدَهُۥ يُؤۡمِنُونَ ٥٠अब इसके बाद ये किस बात पर ईमान लाएँगे