أَلۡهَىٰكُمُ ٱلتَّكَاثُرُ ١कुल व माल की बहुतायत ने तुम लोगों को ग़ाफ़िल रखाحَتَّىٰ زُرۡتُمُ ٱلۡمَقَابِرَ ٢यहाँ तक कि तुम लोगों ने कब्रें देखी (मर गए)كـَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٣देखो तुमको अनक़रीब ही मालुम हो जाएगाثُمَّ كـَلَّا سَوۡفَ تَعۡلَمُونَ ٤फिर देखो तुम्हें अनक़रीब ही मालूम हो जाएगाكـَلَّا لَوۡ تَعۡلَمُونَ عِلۡمَ ٱلۡيَقِينِ ٥देखो अगर तुमको यक़ीनी तौर पर मालूम होता (तो हरगिज़ ग़ाफिल न होते)لَتَرَوُنَّ ٱلۡجَحِيمَ ٦तुम लोग ज़रूर दोज़ख़ को देखोगेثُمَّ لَتَرَوُنَّهَا عَيۡنَ ٱلۡيَقِينِ ٧फिर तुम लोग यक़ीनी देखना देखोगेثُمَّ لَتُسۡـَٔلُنَّ يَوۡمَئِذٍ عَنِ ٱلنَّعِيمِ ٨फिर तुमसे नेअमतों के बारें ज़रूर बाज़ पुर्स की जाएगी
الترجمة: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.