بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡبُرُوجِ ١शपथ है बुर्जों वाले आकाश की وَٱلۡيَوۡمِ ٱلۡمَوۡعُودِ ٢शपश है उस दिन की, जिसका वचन दिया गया وَشَاهِدٍ وَمَشۡهُودٍ ٣शपथ है साक्षी की और जिसपर साक्ष्य देगा قُتِلَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡأُخۡدُودِ ٤खाईयों वालों का नाश हो गया ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلۡوَقُودِ ٥जिनमें भड़कते हुए ईंधन की अग्नि थी। إِذۡ هُمۡ عَلَيۡهَا قُعُودٌ ٦जबकि वे उनपर बैठे हुए थे। وَهُمۡ عَلَىٰ مَا يَفۡعَلُونَ بِٱلۡمُؤۡمِنِينَ شُهُودٌ ٧और वे ईमान वालों के साथ जो कर रहे थे, उसे देख रहे थे। وَمَا نَقَمُواْ مِنۡهُمۡ إِلَّآ أَن يُؤۡمِنُواْ بِٱللَّهِ ٱلۡعَزِيزِ ٱلۡحَمِيدِ ٨और उनका दोष केवल यही था कि वे प्रभावी प्रशंसा किये अल्लाह के प्रति विश्वास किये हुए थे। ٱلَّذِي لَهُۥ مُلۡكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيۡءٍ شَهِيدٌ ٩जो आकाशों तथा धरती के राज्य का स्वामी है और अल्लाह सब कुछ देख रहा है। إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُواْ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتِ ثُمَّ لَمۡ يَتُوبُواْ فَلَهُمۡ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمۡ عَذَابُ ٱلۡحَرِيقِ ١٠जिन्होंने ईमान लाने वाले नर नारियों को परीक्षा में डाला, फिर क्षमा याचना न की, उनके लिए नरक का दण्ड तथा भड़कती आग की यातना है। إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ جَنَّٰتٌ تَجۡرِي مِن تَحۡتِهَا ٱلۡأَنۡهَٰرُۚ ذَٰلِكَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡكَبِيرُ ١١वास्तव में, जो ईमान लाये और सदाचार बने, उनके लिए ऐसे स्वर्ग हैं, जिनके तले नहरें बह रही हैं और यही बड़ी सफलता है। إِنَّ بَطۡشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ ١٢निश्चय तेरे पालनहार की पकड़ बहुत कड़ी है। إِنَّهُۥ هُوَ يُبۡدِئُ وَيُعِيدُ ١٣वही पहले पैदा करता है और फिर दूसरी बार पैदा करेगा। وَهُوَ ٱلۡغَفُورُ ٱلۡوَدُودُ ١٤और वह अति क्षमा तथा प्रेम करने वाला है। ذُو ٱلۡعَرۡشِ ٱلۡمَجِيدُ ١٥वह सिंहासन का महान स्वामी है। فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُ ١٦वह जो चाहे करता है। هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡجُنُودِ ١٧हे नबी! क्या तुम्हें सेनाओं की सूचना मिली فِرۡعَوۡنَ وَثَمُودَ ١٨फ़िरऔन तथा समूद को। بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ فِي تَكۡذِيبٍ ١٩बल्कि काफ़िर (विश्वासहीन) झुठलाने में लगे हुए हैं। وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطُۢ ٢٠और अल्लाह उन्हें हर ओर से घेरे हुए है। بَلۡ هُوَ قُرۡءَانٌ مَّجِيدٌ ٢١बल्कि, वह गौरव वाला क़ुर्आन है। فِي لَوۡحٍ مَّحۡفُوظِۭ ٢٢जो लेखपत्र (लौह़े मह़फ़ूज़) में सुरक्षित है।