Millat al-Islam

Chapter 85 · 22 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah Al-Burooj in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Burooj (1318 reciters)
Meccanسورة البروج22 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلۡبُرُوجِ ١बुर्ज़ों वाले आसमानों की क़सम وَٱلۡيَوۡمِ ٱلۡمَوۡعُودِ ٢और उस दिन की जिसका वायदा किया गया है وَشَاهِدٍ وَمَشۡهُودٍ ٣और गवाह की और जिसकी गवाही दे जाएगी قُتِلَ أَصۡحَٰبُ ٱلۡأُخۡدُودِ ٤उसकी (कि कुफ्फ़ार मक्का हलाक हुए) जिस तरह ख़न्दक़ वाले हलाक कर दिए गए ٱلنَّارِ ذَاتِ ٱلۡوَقُودِ ٥जो ख़न्दक़ें आग की थीं إِذۡ هُمۡ عَلَيۡهَا قُعُودٌ ٦जिसमें (उन्होंने मुसलमानों के लिए) ईंधन झोंक रखा था وَهُمۡ عَلَىٰ مَا يَفۡعَلُونَ بِٱلۡمُؤۡمِنِينَ شُهُودٌ ٧जब वह उन (ख़न्दक़ों) पर बैठे हुए और जो सुलूक ईमानदारों के साथ करते थे उसको सामने देख रहे थे وَمَا نَقَمُواْ مِنۡهُمۡ إِلَّآ أَن يُؤۡمِنُواْ بِٱللَّهِ ٱلۡعَزِيزِ ٱلۡحَمِيدِ ٨और उनको मोमिनीन की यही बात बुरी मालूम हुई कि वह लोग ख़ुदा पर ईमान लाए थे जो ज़बरदस्त और सज़ावार हम्द है ٱلَّذِي لَهُۥ مُلۡكُ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ وَٱللَّهُ عَلَىٰ كُلِّ شَيۡءٍ شَهِيدٌ ٩वह (ख़ुदा) जिसकी सारे आसमान ज़मीन में बादशाहत है और ख़ुदा हर चीज़ से वाक़िफ़ है إِنَّ ٱلَّذِينَ فَتَنُواْ ٱلۡمُؤۡمِنِينَ وَٱلۡمُؤۡمِنَٰتِ ثُمَّ لَمۡ يَتُوبُواْ فَلَهُمۡ عَذَابُ جَهَنَّمَ وَلَهُمۡ عَذَابُ ٱلۡحَرِيقِ ١٠बेशक जिन लोगों ने ईमानदार मर्दों और औरतों को तकलीफें दीं फिर तौबा न की उनके लिए जहन्नुम का अज़ाब तो है ही (इसके अलावा) जलने का भी अज़ाब होगा إِنَّ ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ جَنَّٰتٌ تَجۡرِي مِن تَحۡتِهَا ٱلۡأَنۡهَٰرُۚ ذَٰلِكَ ٱلۡفَوۡزُ ٱلۡكَبِيرُ ١١बेशक जो लोग ईमान लाए और अच्छे काम करते रहे उनके लिए वह बाग़ात हैं जिनके नीचे नहरें जारी हैं यही तो बड़ी कामयाबी है إِنَّ بَطۡشَ رَبِّكَ لَشَدِيدٌ ١٢बेशक तुम्हारे परवरदिगार की पकड़ बहुत सख्त है إِنَّهُۥ هُوَ يُبۡدِئُ وَيُعِيدُ ١٣वही पहली दफ़ा पैदा करता है और वही दोबारा (क़यामत में ज़िन्दा) करेगा وَهُوَ ٱلۡغَفُورُ ٱلۡوَدُودُ ١٤और वही बड़ा बख्शने वाला मोहब्बत करने वाला है ذُو ٱلۡعَرۡشِ ٱلۡمَجِيدُ ١٥अर्श का मालिक बड़ा आलीशान है فَعَّالٌ لِّمَا يُرِيدُ ١٦जो चाहता है करता है هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡجُنُودِ ١٧क्या तुम्हारे पास लशकरों की ख़बर पहुँची है فِرۡعَوۡنَ وَثَمُودَ ١٨(यानि) फिरऔन व समूद की (ज़रूर पहुँची है) بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ فِي تَكۡذِيبٍ ١٩मगर कुफ्फ़ार तो झुठलाने ही (की फ़िक्र) में हैं وَٱللَّهُ مِن وَرَآئِهِم مُّحِيطُۢ ٢٠और ख़ुदा उनको पीछे से घेरे हुए है (ये झुठलाने के क़ाबिल नहीं) بَلۡ هُوَ قُرۡءَانٌ مَّجِيدٌ ٢١बल्कि ये तो क़ुरान मजीद है فِي لَوۡحٍ مَّحۡفُوظِۭ ٢٢जो लौहे महफूज़ में लिखा हुआ है

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.