Millat al-Islam

Chapter 70 · 44 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Maarij in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Maarij (1275 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

سَأَلَ سَآئِلُۢ بِعَذَابٍ وَاقِعٍ ١प्रश्न किया एक प्रश्न करने[1] वाले ने उस यातना के बारे में, जो आने वाली है। لِّلۡكَٰفِرِينَ لَيۡسَ لَهُۥ دَافِعٌ ٢काफ़िरों पर। नहीं है जिसे कोई दूर करने वाला। مِّنَ ٱللَّهِ ذِي ٱلۡمَعَارِجِ ٣अल्लाह ऊँचाईयों वाले की ओर से। تَعۡرُجُ ٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ إِلَيۡهِ فِي يَوۡمٍ كَانَ مِقۡدَارُهُۥ خَمۡسِينَ أَلۡفَ سَنَةٍ ٤चढ़ते हैं फ़रिश्ते तथा रूह़[1] जिसकी ओर, एक दिन में, जिसका माप पचास हज़ार वर्ष है। فَٱصۡبِرۡ صَبۡرًا جَمِيلًا ٥अतः, (हे नबी!) आप सहन[1] करें अच्छे प्रकार से। إِنَّهُمۡ يَرَوۡنَهُۥ بَعِيدًا ٦वे समझते हैं उसे दूर। وَنَرَىٰهُ قَرِيبًا ٧और हम देख रहे हैं उसे समीप। يَوۡمَ تَكُونُ ٱلسَّمَآءُ كَٱلۡمُهۡلِ ٨जिस दिन हो जायेगा आकाश पिघली हुई धातु के समान। وَتَكُونُ ٱلۡجِبَالُ كَٱلۡعِهۡنِ ٩तथा हो जायेंगे पर्वत, रंगारंग धुने हुए ऊन के समान। وَلَا يَسۡـَٔلُ حَمِيمٌ حَمِيمًا ١٠और नहीं पूछेगा कोई मित्र किसी मित्र को। يُبَصَّرُونَهُمۡۚ يَوَدُّ ٱلۡمُجۡرِمُ لَوۡ يَفۡتَدِي مِنۡ عَذَابِ يَوۡمِئِذِۭ بِبَنِيهِ ١١(जबकि) वे उन्हें दिखाये जायेंगे। कामना करेगा पापी कि दण्ड के रूप में दे दे, उस दिन की यातना के, अपने पुत्रों को। وَصَٰحِبَتِهِۦ وَأَخِيهِ ١٢तथा अपनी पत्नी और अपने भाई को। وَفَصِيلَتِهِ ٱلَّتِي تُـٔۡوِيهِ ١٣तथा अपने समीपवर्ती परिवार को, जो उसे शरण देता था। وَمَن فِي ٱلۡأَرۡضِ جَمِيعًا ثُمَّ يُنجِيهِ ١٤और जो धरती में है, सभी[1] को, फिर वह उसे यातना से बचा ले। كـَلَّآۖ إِنَّهَا لَظَىٰ ١٥कदापि (ऐसा) नहीं (होगा)। نَزَّاعَةً لِّلشَّوَىٰ ١٦वह अग्नि की ज्वाला होगी। تَدۡعُواْ مَنۡ أَدۡبَرَ وَتَوَلَّىٰ ١٧खाल उधेड़ने वाली। وَجَمَعَ فَأَوۡعَىٰٓ ١٨वह पुकारेगी उसे, जिसने पीछा दिखाया[1] तथा मुँह फेरा। ۞ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ خُلِقَ هَلُوعًا ١٩तथा (धन) एकत्र किया, फिर सौंत कर रखा। إِذَا مَسَّهُ ٱلشَّرُّ جَزُوعًا ٢٠वास्तव में, मनुष्य अत्यंत कच्चे दिल का पैदा किया गया है। وَإِذَا مَسَّهُ ٱلۡخَيۡرُ مَنُوعًا ٢١जब उसे पहुँचता है दुःख, तो उद्विग्न हो जाता है। إِلَّا ٱلۡمُصَلِّينَ ٢٢और जब उसे धन मिलता है, तो कंजूसी करने लगता है। ٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ دَآئِمُونَ ٢٣परन्तु, जो नमाज़ी हैं। وَٱلَّذِينَ فِيٓ أَمۡوَٰلِهِمۡ حَقٌّ مَّعۡلُومٌ ٢٤जो अनपी नमाज़ का सदा पालन[1] करते हैं। لِّلسَّآئِلِ وَٱلۡمَحۡرُومِ ٢٥और जिनके धनों में निश्चित भाग है, याचक (माँगने वाला) तथा वंचित[1] का। وَٱلَّذِينَ يُصَدِّقُونَ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ ٢٦तथा जो सत्य मानते हैं प्रतिकार (प्रलय) के दिन को। وَٱلَّذِينَ هُم مِّنۡ عَذَابِ رَبِّهِم مُّشۡفِقُونَ ٢٧तथा जो अपने पालनहार की यातना से डरते हैं। إِنَّ عَذَابَ رَبِّهِمۡ غَيۡرُ مَأۡمُونٍ ٢٨वास्तव में, आपके पालनहार की यातना निर्भय रहने योग्य नहीं है। وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِفُرُوجِهِمۡ حَٰفِظُونَ ٢٩तथा जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करने वाले हैं। إِلَّا عَلَىٰٓ أَزۡوَٰجِهِمۡ أَوۡ مَا مَلَكَتۡ أَيۡمَٰنُهُمۡ فَإِنَّهُمۡ غَيۡرُ مَلُومِينَ ٣٠सिवाय अपनी पत्नियों और अपने स्वामित्व में आये दासियों[1] के, तो वही निन्दित नहीं हैं। فَمَنِ ٱبۡتَغَىٰ وَرَآءَ ذَٰلِكَ فَأُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡعَادُونَ ٣١और जो चाहे इसके अतिरिक्त, तो वही सीमा का उल्लंघन करने वाले हैं। وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِأَمَٰنَٰتِهِمۡ وَعَهۡدِهِمۡ رَٰعُونَ ٣٢और जो अपनी अमानतों तथा अपने वचन का पालन करते हैं। وَٱلَّذِينَ هُم بِشَهَٰدَٰتِهِمۡ قَآئِمُونَ ٣٣और जो अपने साक्ष्यों (गवाहियों) पर स्थित रहने वाले हैं। وَٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ يُحَافِظُونَ ٣٤तथा जो अपनी नमाज़ों की रक्षा करते हैं। أُوْلَٰٓئِكَ فِي جَنَّٰتٍ مُّكۡرَمُونَ ٣٥वही स्वर्गों में सम्मानित होंगे। فَمَالِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ قِبَلَكَ مُهۡطِعِينَ ٣٦तो क्या हो गया है उनकाफ़िरों को कि आपकी ओर दौड़े चले आ रहे हैं عَنِ ٱلۡيَمِينِ وَعَنِ ٱلشِّمَالِ عِزِينَ ٣٧दायें तथा बायें समूहों में होकर। أَيَطۡمَعُ كُلُّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ أَن يُدۡخَلَ جَنَّةَ نَعِيمٍ ٣٨क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति लोभ (लालच) रखता है कि उसे प्रवेश दे दिया जायेगा सुख के स्वर्गों में كـَلَّآۖ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّمَّا يَعۡلَمُونَ ٣٩कदापि ऐसा न होगा, हमने उनकी उत्पत्ति उस चीज़ से की है, जिसे वे[1] जानते हैं। فَلَآ أُقۡسِمُ بِرَبِّ ٱلۡمَشَٰرِقِ وَٱلۡمَغَٰرِبِ إِنَّا لَقَٰدِرُونَ ٤٠तो मैं शपथ लेता हूँ पूर्वों (सूर्योदय के स्थानों) तथा पश्चिमों (सूर्यास्त के स्थानों) की, वास्तव में हम अवश्य सामर्थ्यवान हैं। عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ خَيۡرًا مِّنۡهُمۡ وَمَا نَحۡنُ بِمَسۡبُوقِينَ ٤١इस बात पर कि बदल दें उनसे उत्तम (उत्पत्ति) को तथा हम विवश नहीं हैं। فَذَرۡهُمۡ يَخُوضُواْ وَيَلۡعَبُواْ حَتَّىٰ يُلَٰقُواْ يَوۡمَهُمُ ٱلَّذِي يُوعَدُونَ ٤٢अतः, आप उन्हें झगड़ते तथा खेलते छोड़ दें, यहाँ तक कि वे मिल जायें अपने उस दिन से, जिसका उन्हें वचन दिया जा रहा है। يَوۡمَ يَخۡرُجُونَ مِنَ ٱلۡأَجۡدَاثِ سِرَاعًا كَأَنَّهُمۡ إِلَىٰ نُصُبٍ يُوفِضُونَ ٤٣जिस दिन वे निकलेंगे क़ब्रों (और समाधियों) से, दौड़ते हुए, जैसे वे अपनी मूर्तियों की ओर दौड़ रहे हों। خَٰشِعَةً أَبۡصَٰرُهُمۡ تَرۡهَقُهُمۡ ذِلَّةٌۚ ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلَّذِي كَانُواْ يُوعَدُونَ ٤٤झुकी होंगी उनकी आँखें, छाया होगा उनपर अपमान, यही वह दिन है जिसका वचन उन्हें दिया जा[1] रहा था।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.