Millat al-Islam

Chapter 70 · 44 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah Al-Maarij in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Maarij (1275 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

سَأَلَ سَآئِلُۢ بِعَذَابٍ وَاقِعٍ ١एक माँगने वाले ने काफिरों के लिए होकर रहने वाले अज़ाब को माँगा لِّلۡكَٰفِرِينَ لَيۡسَ لَهُۥ دَافِعٌ ٢जिसको कोई टाल नहीं सकता مِّنَ ٱللَّهِ ذِي ٱلۡمَعَارِجِ ٣जो दर्जे वाले ख़ुदा की तरफ से (होने वाला) था تَعۡرُجُ ٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ إِلَيۡهِ فِي يَوۡمٍ كَانَ مِقۡدَارُهُۥ خَمۡسِينَ أَلۡفَ سَنَةٍ ٤जिसकी तरफ फ़रिश्ते और रूहुल अमीन चढ़ते हैं (और ये) एक दिन में इतनी मुसाफ़त तय करते हैं जिसका अन्दाज़ा पचास हज़ार बरस का होगा فَٱصۡبِرۡ صَبۡرًا جَمِيلًا ٥तो तुम अच्छी तरह इन तक़लीफों को बरदाश्त करते रहो إِنَّهُمۡ يَرَوۡنَهُۥ بَعِيدًا ٦वह (क़यामत) उनकी निगाह में बहुत दूर है وَنَرَىٰهُ قَرِيبًا ٧और हमारी नज़र में नज़दीक है يَوۡمَ تَكُونُ ٱلسَّمَآءُ كَٱلۡمُهۡلِ ٨जिस दिन आसमान पिघले हुए ताँबे का सा हो जाएगा وَتَكُونُ ٱلۡجِبَالُ كَٱلۡعِهۡنِ ٩और पहाड़ धुनके हुए ऊन का सा وَلَا يَسۡـَٔلُ حَمِيمٌ حَمِيمًا ١٠बावजूद कि एक दूसरे को देखते होंगे يُبَصَّرُونَهُمۡۚ يَوَدُّ ٱلۡمُجۡرِمُ لَوۡ يَفۡتَدِي مِنۡ عَذَابِ يَوۡمِئِذِۭ بِبَنِيهِ ١١कोई किसी दोस्त को न पूछेगा गुनेहगार तो आरज़ू करेगा कि काश उस दिन के अज़ाब के बदले उसके बेटों وَصَٰحِبَتِهِۦ وَأَخِيهِ ١٢और उसकी बीवी और उसके भाई وَفَصِيلَتِهِ ٱلَّتِي تُـٔۡوِيهِ ١٣और उसके कुनबे को जिसमें वह रहता था وَمَن فِي ٱلۡأَرۡضِ جَمِيعًا ثُمَّ يُنجِيهِ ١٤और जितने आदमी ज़मीन पर हैं सब को ले ले और उसको छुटकारा दे दें كـَلَّآۖ إِنَّهَا لَظَىٰ ١٥(मगर) ये हरगिज़ न होगा نَزَّاعَةً لِّلشَّوَىٰ ١٦जहन्नुम की वह भड़कती आग है कि खाल उधेड़ कर रख देगी تَدۡعُواْ مَنۡ أَدۡبَرَ وَتَوَلَّىٰ ١٧(और) उन लोगों को अपनी तरफ बुलाती होगी وَجَمَعَ فَأَوۡعَىٰٓ ١٨जिन्होंने (दीन से) पीठ फेरी और मुँह मोड़ा और (माल जमा किया) ۞ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ خُلِقَ هَلُوعًا ١٩और बन्द कर रखा बेशक इन्सान बड़ा लालची पैदा हुआ है إِذَا مَسَّهُ ٱلشَّرُّ جَزُوعًا ٢٠जब उसे तक़लीफ छू भी गयी तो घबरा गया وَإِذَا مَسَّهُ ٱلۡخَيۡرُ مَنُوعًا ٢١और जब उसे ज़रा फराग़ी हासिल हुई तो बख़ील बन बैठा إِلَّا ٱلۡمُصَلِّينَ ٢٢मगर जो लोग नमाज़ पढ़ते हैं ٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ دَآئِمُونَ ٢٣जो अपनी नमाज़ का इल्तज़ाम रखते हैं وَٱلَّذِينَ فِيٓ أَمۡوَٰلِهِمۡ حَقٌّ مَّعۡلُومٌ ٢٤और जिनके माल में माँगने वाले और न माँगने वाले के لِّلسَّآئِلِ وَٱلۡمَحۡرُومِ ٢٥लिए एक मुक़र्रर हिस्सा है وَٱلَّذِينَ يُصَدِّقُونَ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ ٢٦और जो लोग रोज़े जज़ा की तस्दीक़ करते हैं وَٱلَّذِينَ هُم مِّنۡ عَذَابِ رَبِّهِم مُّشۡفِقُونَ ٢٧और जो लोग अपने परवरदिगार के अज़ाब से डरते रहते हैं إِنَّ عَذَابَ رَبِّهِمۡ غَيۡرُ مَأۡمُونٍ ٢٨बेशक उनको परवरदिगार के अज़ाब से बेख़ौफ न होना चाहिए وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِفُرُوجِهِمۡ حَٰفِظُونَ ٢٩और जो लोग अपनी शर्मगाहों को अपनी बीवियों और अपनी लौन्डियों के सिवा से हिफाज़त करते हैं إِلَّا عَلَىٰٓ أَزۡوَٰجِهِمۡ أَوۡ مَا مَلَكَتۡ أَيۡمَٰنُهُمۡ فَإِنَّهُمۡ غَيۡرُ مَلُومِينَ ٣٠तो इन लोगों की हरगिज़ मलामत न की जाएगी فَمَنِ ٱبۡتَغَىٰ وَرَآءَ ذَٰلِكَ فَأُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡعَادُونَ ٣١तो जो लोग उनके सिवा और के ख़ास्तगार हों तो यही लोग हद से बढ़ जाने वाले हैं وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِأَمَٰنَٰتِهِمۡ وَعَهۡدِهِمۡ رَٰعُونَ ٣٢और जो लोग अपनी अमानतों और अहदों का लेहाज़ रखते हैं وَٱلَّذِينَ هُم بِشَهَٰدَٰتِهِمۡ قَآئِمُونَ ٣٣और जो लोग अपनी यहादतों पर क़ायम रहते हैं وَٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ يُحَافِظُونَ ٣٤और जो लोग अपनी नमाज़ो का ख्याल रखते हैं أُوْلَٰٓئِكَ فِي جَنَّٰتٍ مُّكۡرَمُونَ ٣٥यही लोग बेहिश्त के बाग़ों में इज्ज़त से रहेंगे فَمَالِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ قِبَلَكَ مُهۡطِعِينَ ٣٦तो (ऐ रसूल) काफिरों को क्या हो गया है عَنِ ٱلۡيَمِينِ وَعَنِ ٱلشِّمَالِ عِزِينَ ٣٧कि तुम्हारे पास गिरोह गिरोह दाहिने से बाएँ से दौड़े चले आ रहे हैं أَيَطۡمَعُ كُلُّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ أَن يُدۡخَلَ جَنَّةَ نَعِيمٍ ٣٨क्या इनमें से हर शख़्श इस का मुतमइनी है कि चैन के बाग़ (बेहिश्त) में दाख़िल होगा كـَلَّآۖ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّمَّا يَعۡلَمُونَ ٣٩हरगिज़ नहीं हमने उनको जिस (गन्दी) चीज़ से पैदा किया ये लोग जानते हैं فَلَآ أُقۡسِمُ بِرَبِّ ٱلۡمَشَٰرِقِ وَٱلۡمَغَٰرِبِ إِنَّا لَقَٰدِرُونَ ٤٠तो मैं मशरिकों और मग़रिबों के परवरदिगार की क़सम खाता हूँ कि हम ज़रूर इस बात की कुदरत रखते हैं عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ خَيۡرًا مِّنۡهُمۡ وَمَا نَحۡنُ بِمَسۡبُوقِينَ ٤١कि उनके बदले उनसे बेहतर लोग ला (बसाएँ) और हम आजिज़ नहीं हैं فَذَرۡهُمۡ يَخُوضُواْ وَيَلۡعَبُواْ حَتَّىٰ يُلَٰقُواْ يَوۡمَهُمُ ٱلَّذِي يُوعَدُونَ ٤٢तो तुम उनको छोड़ दो कि बातिल में पड़े खेलते रहें यहाँ तक कि जिस दिन का उनसे वायदा किया जाता है उनके सामने आ मौजूद हो يَوۡمَ يَخۡرُجُونَ مِنَ ٱلۡأَجۡدَاثِ سِرَاعًا كَأَنَّهُمۡ إِلَىٰ نُصُبٍ يُوفِضُونَ ٤٣उसी दिन ये लोग कब्रों से निकल कर इस तरह दौड़ेंगे गोया वह किसी झन्डे की तरफ दौड़े चले जाते हैं خَٰشِعَةً أَبۡصَٰرُهُمۡ تَرۡهَقُهُمۡ ذِلَّةٌۚ ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلَّذِي كَانُواْ يُوعَدُونَ ٤٤(निदामत से) उनकी ऑंखें झुकी होंगी उन पर रूसवाई छाई हुई होगी ये वही दिन है जिसका उनसे वायदा किया जाता था

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.