Millat al-Islam

Chapter 79 · 46 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Naziat in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah An-Naziat (1339 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلنَّٰزِعَٰتِ غَرۡقًا ١शपथ है उन फ़रिश्तों की जो डूबकर (प्राण) निकालते हैं وَٱلنَّٰشِطَٰتِ نَشۡطًا ٢और जो सरलता से (प्राण) निकालते हैं। وَٱلسَّٰبِحَٰتِ سَبۡحًا ٣और जो तैरते रहते हैं। فَٱلسَّٰبِقَٰتِ سَبۡقًا ٤फिर जो आगे निकल जाते हैं। فَٱلۡمُدَبِّرَٰتِ أَمۡرًا ٥फिर जो कार्य की व्यवस्था करते हैं। يَوۡمَ تَرۡجُفُ ٱلرَّاجِفَةُ ٦जिस दिन धरती काँपेगी। تَتۡبَعُهَا ٱلرَّادِفَةُ ٧जिसके पीछे ही दूसरी कम्प आ जायेगी। قُلُوبٌ يَوۡمَئِذٍ وَاجِفَةٌ ٨उस दिन बहुत-से दिल धड़क रहे होंगे। أَبۡصَٰرُهَا خَٰشِعَةٌ ٩उनकी आँखें झुकी होंगी। يَقُولُونَ أَءِنَّا لَمَرۡدُودُونَ فِي ٱلۡحَافِرَةِ ١٠वे कहते हैं कि क्या हम फिर पहली स्थिति में लाये जायेंगे أَءِذَا كُنَّا عِظَٰمًا نَّخِرَةً ١١जब हम (भुरभुरी) (खोखली) अस्थियाँ (हड्डियाँ) हो जायेंगे। قَالُواْ تِلۡكَ إِذًا كَرَّةٌ خَاسِرَةٌ ١٢उन्होंने कहाः तब तो इस वापसी में क्षति है। فَإِنَّمَا هِيَ زَجۡرَةٌ وَٰحِدَةٌ ١٣बस वह एक झिड़की होगी। فَإِذَا هُم بِٱلسَّاهِرَةِ ١٤तब वे अकस्मात धरती के ऊपर होंगे। هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ مُوسَىٰٓ ١٥(हे नबी!) क्या तुम्हें मूसा का समाचार पहुँचा إِذۡ نَادَىٰهُ رَبُّهُۥ بِٱلۡوَادِ ٱلۡمُقَدَّسِ طُوًى ١٦जब पवित्र वादी 'तुवा' में उसे उसके पालनहार ने पुकारा। ٱذۡهَبۡ إِلَىٰ فِرۡعَوۡنَ إِنَّهُۥ طَغَىٰ ١٧फ़िरऔन के पास जाओ, वह विद्रोही हो गया है। فَقُلۡ هَل لَّكَ إِلَىٰٓ أَن تَزَكَّىٰ ١٨तथा उससे कहो कि क्या तुम पवित्र होना चाहोगे وَأَهۡدِيَكَ إِلَىٰ رَبِّكَ فَتَخۡشَىٰ ١٩और मैं तुम्हें तुम्हारे पालनहार की सीधी राह दिखाऊँ, तो तुम डरोगे فَأَرَىٰهُ ٱلۡأٓيَةَ ٱلۡكُبۡرَىٰ ٢٠फिर उसे सबसे बड़ा चिन्ह (चमत्कार) दिखाया। فَكَذَّبَ وَعَصَىٰ ٢١तो उसने उसे झुठला दिया और बात न मानी। ثُمَّ أَدۡبَرَ يَسۡعَىٰ ٢٢फिर प्रयास करने लगा। فَحَشَرَ فَنَادَىٰ ٢٣फिर लोगों को एकत्र किया, फिर पुकारा। فَقَالَ أَنَا۠ رَبُّكُمُ ٱلۡأَعۡلَىٰ ٢٤और कहाः मैं तुम्हारा परम पालनहार हूँ। فَأَخَذَهُ ٱللَّهُ نَكَالَ ٱلۡأٓخِرَةِ وَٱلۡأُولَىٰٓ ٢٥तो अल्लाह ने उसे संसार तथा परलोक की यातना में घेर लिया। إِنَّ فِي ذَٰلِكَ لَعِبۡرَةً لِّمَن يَخۡشَىٰٓ ٢٦वास्तव में, इसमें उसके लिए शिक्षा है, जो डरता है। ءَأَنتُمۡ أَشَدُّ خَلۡقًا أَمِ ٱلسَّمَآءُۚ بَنَىٰهَا ٢٧क्या तुम्हें पैदा करना कठिन है अथवा आकाश को, जिसे उसने बनाया। رَفَعَ سَمۡكَهَا فَسَوَّىٰهَا ٢٨उसकी छत ऊँची की और चौरस किया। وَأَغۡطَشَ لَيۡلَهَا وَأَخۡرَجَ ضُحَىٰهَا ٢٩और उसकी रात को अंधेरी तथा दिन को उजाला किया। وَٱلۡأَرۡضَ بَعۡدَ ذَٰلِكَ دَحَىٰهَآ ٣٠और इसके बाद धरती को फैलाया। أَخۡرَجَ مِنۡهَا مَآءَهَا وَمَرۡعَىٰهَا ٣١और उससे पानी और चारा निकाला। وَٱلۡجِبَالَ أَرۡسَىٰهَا ٣٢और पर्वतों को गाड़ दिया। مَتَٰعًا لَّكُمۡ وَلِأَنۡعَٰمِكُمۡ ٣٣तुम्हारे तथा तुम्हारे पशुओं के लाभ के लिए। فَإِذَا جَآءَتِ ٱلطَّآمَّةُ ٱلۡكُبۡرَىٰ ٣٤तो जब प्रलय आयेगी। يَوۡمَ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ مَا سَعَىٰ ٣٥उस दिन इन्सान अपना करतूत याद करेगा। وَبُرِّزَتِ ٱلۡجَحِيمُ لِمَن يَرَىٰ ٣٦और देखने वाले के लिए नरक सामने कर दी जायेगी। فَأَمَّا مَن طَغَىٰ ٣٧तो जिसने विद्रोह किया। وَءَاثَرَ ٱلۡحَيَوٰةَ ٱلدُّنۡيَا ٣٨और सांसारिक जीवन को प्राथमिक्ता दी। فَإِنَّ ٱلۡجَحِيمَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ٣٩तो नरक ही उसका आवास होगी। وَأَمَّا مَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ وَنَهَى ٱلنَّفۡسَ عَنِ ٱلۡهَوَىٰ ٤٠परन्तु, जो अपने पालनहार की महानता से डरा तथा अपने आपको मनमानी करने से रोका। فَإِنَّ ٱلۡجَنَّةَ هِيَ ٱلۡمَأۡوَىٰ ٤١तो निश्चय ही उसका आवास स्वर्ग है। يَسۡـَٔلُونَكَ عَنِ ٱلسَّاعَةِ أَيَّانَ مُرۡسَىٰهَا ٤٢वे आपसे प्रश्न करते हैं कि वह समय कब आयेगा فِيمَ أَنتَ مِن ذِكۡرَىٰهَآ ٤٣तुम उसकी चर्चा में क्यों पड़े हो إِلَىٰ رَبِّكَ مُنتَهَىٰهَآ ٤٤उसके होने के समय का ज्ञान तुम्हारे पालनहार के पास है। إِنَّمَآ أَنتَ مُنذِرُ مَن يَخۡشَىٰهَا ٤٥तुम तो उसे सावधान करने के लिए हो, जो उससे डरता है। كَأَنَّهُمۡ يَوۡمَ يَرَوۡنَهَا لَمۡ يَلۡبَثُوٓاْ إِلَّا عَشِيَّةً أَوۡ ضُحَىٰهَا ٤٦वे जिस दिन उसका दर्शन करेंगे, उन्हें ऐसा लगेगा कि वे संसार में एक संध्या या उसके सवेरे से अधिक नहीं ठहरे।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.