Millat al-Islam

Chapter 78 · 40 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah An-Naba in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah An-Naba (1413 reciters)
Meccanسورة النبأ40 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

عَمَّ يَتَسَآءَلُونَ ١वे आपस में किस विषय में प्रश्न कर रहे हैं عَنِ ٱلنَّبَإِ ٱلۡعَظِيمِ ٢बहुत बड़ी सूचना के विषय में। ٱلَّذِي هُمۡ فِيهِ مُخۡتَلِفُونَ ٣जिसमें मतभेद कर रहे हैं। كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٤निश्चय वे जान लेंगे। ثُمَّ كـَلَّا سَيَعۡلَمُونَ ٥फिर निश्चय वे जान लेंगे। أَلَمۡ نَجۡعَلِ ٱلۡأَرۡضَ مِهَٰدًا ٦क्या हमने धरती को पालना नहीं बनाया وَٱلۡجِبَالَ أَوۡتَادًا ٧और पर्वतों को मेख وَخَلَقۡنَٰكُمۡ أَزۡوَٰجًا ٨तथा तुम्हें जोड़े-जोड़े पैदा किया। وَجَعَلۡنَا نَوۡمَكُمۡ سُبَاتًا ٩तथा तुम्हारी निद्रा को स्थिरता (आराम) बनाया। وَجَعَلۡنَا ٱلَّيۡلَ لِبَاسًا ١٠और रात को वस्त्र बनाया। وَجَعَلۡنَا ٱلنَّهَارَ مَعَاشًا ١١और दिन को कमाने के लिए बनाया। وَبَنَيۡنَا فَوۡقَكُمۡ سَبۡعًا شِدَادًا ١٢तथा हमने तुम्हारे ऊपर सात दृढ़ आकाश बनाये। وَجَعَلۡنَا سِرَاجًا وَهَّاجًا ١٣और एक दमकता दीप (सूर्य) बनाया। وَأَنزَلۡنَا مِنَ ٱلۡمُعۡصِرَٰتِ مَآءً ثَجَّاجًا ١٤और बादलों से मूसलाधार वर्षा की। لِّنُخۡرِجَ بِهِۦ حَبًّا وَنَبَاتًا ١٥ताकि उससे अन्न और वनस्पति उपजायें। وَجَنَّٰتٍ أَلۡفَافًا ١٦और घने-घने बाग़। إِنَّ يَوۡمَ ٱلۡفَصۡلِ كَانَ مِيقَٰتًا ١٧निश्चय निर्णय (फ़ैसले) का दिन निश्चित है। يَوۡمَ يُنفَخُ فِي ٱلصُّورِ فَتَأۡتُونَ أَفۡوَاجًا ١٨जिस दिन सूर में फूँका जायेगा। फिर तुम दलों ही दलों में चले आओगे। وَفُتِحَتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ أَبۡوَٰبًا ١٩और आकाश खोल दिया जायेगा, तो उसमें द्वार ही द्वार हो जायेंगे। وَسُيِّرَتِ ٱلۡجِبَالُ فَكَانَتۡ سَرَابًا ٢٠और पर्वत चला दिये जायेंगे, तो वे मरिचिका बन जायेंगे। إِنَّ جَهَنَّمَ كَانَتۡ مِرۡصَادًا ٢١वास्तव में, नरक घात में है। لِّلطَّٰغِينَ مَـَٔابًا ٢٢जो दुराचारियों का स्थान है। لَّٰبِثِينَ فِيهَآ أَحۡقَابًا ٢٣जिसमें वे असंख्य वर्षों तक रहेंगे। لَّا يَذُوقُونَ فِيهَا بَرۡدًا وَلَا شَرَابًا ٢٤उसमें ठणडी तथा पेय (पीने की चीज़) नहीं चखेंगे। إِلَّا حَمِيمًا وَغَسَّاقًا ٢٥सिवाये गर्म पानी और पीप रक्त के। جَزَآءً وِفَاقًا ٢٦ये पूरा-पूरा प्रतिफल है। إِنَّهُمۡ كَانُواْ لَا يَرۡجُونَ حِسَابًا ٢٧निःसंदेह वे ह़िसाब की आशा नहीं रखते थे। وَكَذَّبُواْ بِـَٔايَٰتِنَا كِذَّابًا ٢٨तथा वे हमारी आयतों को झुठलाते थे। وَكُلَّ شَيۡءٍ أَحۡصَيۡنَٰهُ كِتَٰبًا ٢٩और हमने सब विषय लिखकर सुरक्षित कर लिये हैं। فَذُوقُواْ فَلَن نَّزِيدَكُمۡ إِلَّا عَذَابًا ٣٠तो चखो, हम तुम्हारी यातना अधिक ही करते रहेंगे। إِنَّ لِلۡمُتَّقِينَ مَفَازًا ٣١वास्तव में, जो डरते हैं उन्हीं के लिए सफलता है। حَدَآئِقَ وَأَعۡنَٰبًا ٣٢बाग़ तथा अँगूर हैं। وَكَوَاعِبَ أَتۡرَابًا ٣٣और नवयुवति कुमारियाँ। وَكَأۡسًا دِهَاقًا ٣٤और छलकते प्याले। لَّا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا كِذَّٰبًا ٣٥उसमें बकवास और मिथ्या बातें नहीं सुनेंगे। جَزَآءً مِّن رَّبِّكَ عَطَآءً حِسَابًا ٣٦ये तुम्हारे पालनहार की ओर से भरपूर पुरस्कार है। رَّبِّ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا بَيۡنَهُمَا ٱلرَّحۡمَٰنِۖ لَا يَمۡلِكُونَ مِنۡهُ خِطَابًا ٣٧जो आकाश, धरती तथा जो उनके बीच है, सबका अति करुणामय पालनहार है। जिससे बात करने का वे साहस नहीं कर सकेंगे। يَوۡمَ يَقُومُ ٱلرُّوحُ وَٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ صَفًّاۖ لَّا يَتَكَلَّمُونَ إِلَّا مَنۡ أَذِنَ لَهُ ٱلرَّحۡمَٰنُ وَقَالَ صَوَابًا ٣٨जिस दिन रूह़ (जिब्रील) तथा फ़रिश्ते पंक्तियों में खड़े होंगे, वही बात कर सकेगा जिसे रहमान (अल्लाह) आज्ञा देगा और सह़ीह़ बात करेगा। ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلۡحَقُّۖ فَمَن شَآءَ ٱتَّخَذَ إِلَىٰ رَبِّهِۦ مَـَٔابًا ٣٩वह दिन निःसंदेह होना ही है। अतः जो चाहे अपने पालनहार की ओर (जाने का) ठिकाना बना ले। إِنَّآ أَنذَرۡنَٰكُمۡ عَذَابًا قَرِيبًا يَوۡمَ يَنظُرُ ٱلۡمَرۡءُ مَا قَدَّمَتۡ يَدَاهُ وَيَقُولُ ٱلۡكَافِرُ يَٰلَيۡتَنِي كُنتُ تُرَٰبَۢا ٤٠हमने तुम्हें समीप यातना से सावधान कर दिया, जिस दिन इन्सान अपना करतूत देखेगा और काफ़िर (विश्वासहीन) कहेगा कि काश मैं मिट्टी हो जाता

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.