بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلشَّمۡسِ وَضُحَىٰهَا ١सूर्य तथा उसकी धूप की शपथ है وَٱلۡقَمَرِ إِذَا تَلَىٰهَا ٢और चाँद की शपथ, जब उसके पीछे निकले وَٱلنَّهَارِ إِذَا جَلَّىٰهَا ٣और दिन की शपथ, जब उसे (अर्थात सूर्य को) प्रकट कर दे وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰهَا ٤और रात्रि की सौगन्ध, जब उसे (सूर्य को) छुपा ले وَٱلسَّمَآءِ وَمَا بَنَىٰهَا ٥और आकाश की सौगन्ध तथा उसकी जिसने उसे बनाया وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا طَحَىٰهَا ٦तथा धरती की सौगन्ध और जिसने उसे फैलाया وَنَفۡسٍ وَمَا سَوَّىٰهَا ٧और जीव की सौगन्ध, तथा उसकी जिसने उसे ठीक ठीक सुधारा। فَأَلۡهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقۡوَىٰهَا ٨फिर उसे दुराचार तथा सदाचार का विवेक दिया है। قَدۡ أَفۡلَحَ مَن زَكَّىٰهَا ٩वह सफल हो गया, जिसने अपने जीव का शुध्दिकरण किया। وَقَدۡ خَابَ مَن دَسَّىٰهَا ١٠तथा वह क्षति में पड़ गया, जिसने उसे (पाप में) धंसा दिया। كَذَّبَتۡ ثَمُودُ بِطَغۡوَىٰهَآ ١١समूद" जाति ने अपने दुराचार के कारण (ईशदूत) को झुठलाया। إِذِ ٱنۢبَعَثَ أَشۡقَىٰهَا ١٢जब उनमें से एक हत्भागा तैयार हुआ। فَقَالَ لَهُمۡ رَسُولُ ٱللَّهِ نَاقَةَ ٱللَّهِ وَسُقۡيَٰهَا ١٣(ईशदूत सालेह ने) उनसे कहा कि अल्लाह की ऊँटनी और उसके पीने की बारी की रक्षा करो। فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَا فَدَمۡدَمَ عَلَيۡهِمۡ رَبُّهُم بِذَنۢبِهِمۡ فَسَوَّىٰهَا ١٤किन्तु, उन्होंने नहीं माना और उसे वध कर दिया, जिसके कारण उनके पालनहार ने यातना भेज दी और उन्हें चौरस कर दिया। وَلَا يَخَافُ عُقۡبَٰهَا ١٥और वह उसके परिणाम से नहीं डरता।