Millat al-Islam

Chapter 91 · 15 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah Ash-Shams in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Ash-Shams (1346 reciters)
Meccanسورة الشمس15 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلشَّمۡسِ وَضُحَىٰهَا ١सूरज की क़सम और उसकी रौशनी की وَٱلۡقَمَرِ إِذَا تَلَىٰهَا ٢और चाँद की जब उसके पीछे निकले وَٱلنَّهَارِ إِذَا جَلَّىٰهَا ٣और दिन की जब उसे चमका दे وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰهَا ٤और रात की जब उसे ढाँक ले وَٱلسَّمَآءِ وَمَا بَنَىٰهَا ٥और आसमान की और जिसने उसे बनाया وَٱلۡأَرۡضِ وَمَا طَحَىٰهَا ٦और ज़मीन की जिसने उसे बिछाया وَنَفۡسٍ وَمَا سَوَّىٰهَا ٧और जान की और जिसने उसे दुरूस्त किया فَأَلۡهَمَهَا فُجُورَهَا وَتَقۡوَىٰهَا ٨फिर उसकी बदकारी और परहेज़गारी को उसे समझा दिया قَدۡ أَفۡلَحَ مَن زَكَّىٰهَا ٩(क़सम है) जिसने उस (जान) को (गनाह से) पाक रखा वह तो कामयाब हुआ وَقَدۡ خَابَ مَن دَسَّىٰهَا ١٠और जिसने उसे (गुनाह करके) दबा दिया वह नामुराद रहा كَذَّبَتۡ ثَمُودُ بِطَغۡوَىٰهَآ ١١क़ौम मसूद ने अपनी सरकशी से (सालेह पैग़म्बर को) झुठलाया إِذِ ٱنۢبَعَثَ أَشۡقَىٰهَا ١٢जब उनमें का एक बड़ा बदबख्त उठ खड़ा हुआ فَقَالَ لَهُمۡ رَسُولُ ٱللَّهِ نَاقَةَ ٱللَّهِ وَسُقۡيَٰهَا ١٣तो ख़ुदा के रसूल (सालेह) ने उनसे कहा कि ख़ुदा की ऊँटनी और उसके पानी पीने से तअर्रुज़ न करना فَكَذَّبُوهُ فَعَقَرُوهَا فَدَمۡدَمَ عَلَيۡهِمۡ رَبُّهُم بِذَنۢبِهِمۡ فَسَوَّىٰهَا ١٤मगर उन लोगों पैग़म्बर को झुठलाया और उसकी कूँचे काट डाली तो ख़ुदा ने उनके गुनाहों सबब से उन पर अज़ाब नाज़िल किया फिर (हलाक करके) बराबर कर दिया وَلَا يَخَافُ عُقۡبَٰهَا ١٥और उसको उनके बदले का कोई ख़ौफ तो है नहीं

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.