بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلۡفَجۡرِ ١साक्षी है उषाकाल وَلَيَالٍ عَشۡرٍ ٢साक्षी है दस रातें وَٱلشَّفۡعِ وَٱلۡوَتۡرِ ٣साक्षी है युग्म और अयुग्म وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَسۡرِ ٤साक्षी है रात जब वह विदा हो रही हो هَلۡ فِي ذَٰلِكَ قَسَمٌ لِّذِي حِجۡرٍ ٥क्या इसमें बुद्धिमान के लिए बड़ी गवाही है أَلَمۡ تَرَ كَيۡفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ ٦क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे रब ने क्या किया आद के साथ إِرَمَ ذَاتِ ٱلۡعِمَادِ ٧स्तम्भों वाले 'इरम' के साथ ٱلَّتِي لَمۡ يُخۡلَقۡ مِثۡلُهَا فِي ٱلۡبِلَٰدِ ٨वे ऐसे थे जिनके सदृश बस्तियों में पैदा नहीं हुए وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُواْ ٱلصَّخۡرَ بِٱلۡوَادِ ٩और समूद के साथ, जिन्होंने घाटी में चट्टाने तराशी थी وَفِرۡعَوۡنَ ذِي ٱلۡأَوۡتَادِ ١٠और मेखोवाले फ़िरऔन के साथ ٱلَّذِينَ طَغَوۡاْ فِي ٱلۡبِلَٰدِ ١١वे लोग कि जिन्होंने देशो में सरकशी की فَأَكۡثَرُواْ فِيهَا ٱلۡفَسَادَ ١٢और उनमें बहुत बिगाड़ पैदा किया فَصَبَّ عَلَيۡهِمۡ رَبُّكَ سَوۡطَ عَذَابٍ ١٣अततः तुम्हारे रब ने उनपर यातना का कोड़ा बरसा दिया إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلۡمِرۡصَادِ ١٤निस्संदेह तुम्हारा रब घात में रहता है فَأَمَّا ٱلۡإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكۡرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَكۡرَمَنِ ١٥किन्तु मनुष्य का हाल यह है कि जब उसका रब इस प्रकार उसकी परीक्षा करता है कि उसे प्रतिष्ठा और नेमत प्रदान करता है, तो वह कहता है, "मेरे रब ने मुझे प्रतिष्ठित किया। وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيۡهِ رِزۡقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَهَٰنَنِ ١٦किन्तु जब कभी वह उसकी परीक्षा इस प्रकार करता है कि उसकी रोज़ी नपी-तुली कर देता है, तो वह कहता है, "मेरे रब ने मेरा अपमान किया। كـَلَّاۖ بَل لَّا تُكۡرِمُونَ ٱلۡيَتِيمَ ١٧कदापि नहीं, बल्कि तुम अनाथ का सम्मान नहीं करते وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ ١٨और न मुहताज को खिलान पर एक-दूसरे को उभारते हो وَتَأۡكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكۡلًا لَّمًّا ١٩और सारी मीरास समेटकर खा जाते हो وَتُحِبُّونَ ٱلۡمَالَ حُبًّا جَمًّا ٢٠और धन से उत्कट प्रेम रखते हो كـَلَّآۖ إِذَا دُكَّتِ ٱلۡأَرۡضُ دَكًّا دَكًّا ٢١कुछ नहीं, जब धरती कूट-कूटकर चुर्ण-विचुर्ण कर दी जाएगी وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلۡمَلَكُ صَفًّا صَفًّا ٢٢और तुम्हारा रब और फ़रिश्ता (बन्दों की) एक-एक पंक्ति के पास आएगा وَجِاْيٓءَ يَوۡمَئِذِۭ بِجَهَنَّمَۚ يَوۡمَئِذٍ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكۡرَىٰ ٢٣और जहन्नम को उस दिन लाया जाएगा, उस दिन मनुष्य चेतेगा, किन्तु कहाँ है उसके लिए लाभप्रद उस समय का चेतना يَقُولُ يَٰلَيۡتَنِي قَدَّمۡتُ لِحَيَاتِي ٢٤वह कहेगा, "ऐ काश! मैंने अपने जीवन के लिए कुछ करके आगे भेजा होता। فَيَوۡمَئِذٍ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٥फिर उस दिन कोई नहीं जो उसकी जैसी यातना दे وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٦और कोई नहीं जो उसकी जकड़बन्द की तरह बाँधे يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفۡسُ ٱلۡمُطۡمَئِنَّةُ ٢٧ऐ संतुष्ट आत्मा ٱرۡجِعِيٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةً مَّرۡضِيَّةً ٢٨लौट अपने रब की ओर, इस तरह कि तू उससे राज़ी है वह तुझसे राज़ी है। अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा। فَٱدۡخُلِي فِي عِبَٰدِي ٢٩अतः मेरे बन्दों में सम्मिलित हो जा وَٱدۡخُلِي جَنَّتِي ٣٠और प्रवेश कर मेरी जन्नत में।