Millat al-Islam

Chapter 88 · 26 verses · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

Surah Al-Ghashiya in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Ghashiya (1299 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَٰشِيَةِ ١क्या तुम्हें उस छा जानेवाली की ख़बर पहुँची है وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ ٢उस दिन कितने ही चेहरे गिरे हुए होंगे عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ ٣कठिन परिश्रम में पड़े, थके-हारे تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةً ٤दहकती आग में प्रवेश करेंगे تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٍ ٥खौलते हुए स्रोत से पिएँगे لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ ٦उनके लिए कोई खाना न होगा सिवाय एक प्रकार के ज़री के لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِي مِن جُوعٍ ٧जो न पुष्ट करे और न भूख मिटाए وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاعِمَةٌ ٨उस दिन कितने ही चेहरे प्रफुल्लित और सौम्य होंगे لِّسَعۡيِهَا رَاضِيَةٌ ٩अपने प्रयास पर प्रसन्न فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٍ ١٠उच्च जन्नत में لَّا تَسۡمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةً ١١जिसमें कोई व्यर्थ बात न सुनेंगे فِيهَا عَيۡنٌ جَارِيَةٌ ١٢उसमें स्रोत प्रवाहित होगा فِيهَا سُرُرٌ مَّرۡفُوعَةٌ ١٣उसमें ऊँची-ऊँची मसनदें होगी وَأَكۡوَابٌ مَّوۡضُوعَةٌ ١٤प्याले ढंग से रखे होंगे وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٌ ١٥क्रम से गाव तकिए लगे होंगे وَزَرَابِيُّ مَبۡثُوثَةٌ ١٦और हर ओर क़ालीने बिछी होंगी أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ كَيۡفَ خُلِقَتۡ ١٧फिर क्या वे ऊँट की ओर नहीं देखते कि कैसा बनाया गया وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيۡفَ رُفِعَتۡ ١٨और आकाश की ओर कि कैसा ऊँचा किया गया وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ ١٩और पहाड़ो की ओर कि कैसे खड़े किए गए وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ ٢٠और धरती की ओर कि कैसी बिछाई गई فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٌ ٢١अच्छा तो नसीहत करो! तुम तो बस एक नसीहत करनेवाले हो لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ ٢٢तुम उनपर कोई दरोग़ा नही हो إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ ٢٣किन्तु जिस किसी ने मुँह फेरा और इनकार किया فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ ٢٤तो अल्लाह उसे बड़ी यातना देगा إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَهُمۡ ٢٥निस्संदेह हमारी ओर ही है उनका लौटना ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَهُم ٢٦फिर हमारे ही ज़िम्मे है उनका हिसाब लेना

Translation: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.