Millat al-Islam

Chapter 92 · 21 verses · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

Surah Al-Lail in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Lail (1283 reciters)
Meccanسورة الليل21 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰ ١साक्षी है रात जबकि वह छा जाए وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ ٢और दिन जबकि वह प्रकाशमान हो وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ ٣और नर और मादा का पैदा करना إِنَّ سَعۡيَكُمۡ لَشَتَّىٰ ٤कि तुम्हारा प्रयास भिन्न-भिन्न है فَأَمَّا مَنۡ أَعۡطَىٰ وَٱتَّقَىٰ ٥तो जिस किसी ने दिया और डर रखा وَصَدَّقَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ ٦और अच्छी चीज़ की पुष्टि की فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡيُسۡرَىٰ ٧हम उस सहज ढंग से उस चीज का पात्र बना देंगे, जो सहज और मृदुल (सुख-साध्य) है وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسۡتَغۡنَىٰ ٨रहा वह व्यक्ति जिसने कंजूसी की और बेपरवाही बरती وَكَذَّبَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ ٩और अच्छी चीज़ को झुठला दिया فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡعُسۡرَىٰ ١٠हम उसे सहज ढंग से उस चीज़ का पात्र बना देंगे, जो कठिन चीज़ (कष्ट-साध्य) है وَمَا يُغۡنِي عَنۡهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ ١١और उसका माल उसके कुछ काम न आएगा, जब वह (सिर के बल) खड्ड में गिरेगा إِنَّ عَلَيۡنَا لَلۡهُدَىٰ ١٢निस्संदेह हमारे ज़िम्मे है मार्ग दिखाना وَإِنَّ لَنَا لَلۡأٓخِرَةَ وَٱلۡأُولَىٰ ١٣और वास्तव में हमारे अधिकार में है आख़िरत और दुनिया भी فَأَنذَرۡتُكُمۡ نَارًا تَلَظَّىٰ ١٤अतः मैंने तुम्हें दहकती आग से सावधान कर दिया لَا يَصۡلَىٰهَآ إِلَّا ٱلۡأَشۡقَى ١٥इसमें बस वही पड़ेगा जो बड़ा ही अभागा होगा ٱلَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ١٦जिसने झुठलाया और मुँह फेरा وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلۡأَتۡقَى ١٧और उससे बच जाएगा वह अत्यन्त परहेज़गार व्यक्ति ٱلَّذِي يُؤۡتِي مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ ١٨जो अपना माल देकर अपने आपको निखारता है وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعۡمَةٍ تُجۡزَىٰٓ ١٩और हाल यह है कि किसी का उसपर उपकार नहीं कि उसका बदला दिया जा रहा हो إِلَّا ٱبۡتِغَآءَ وَجۡهِ رَبِّهِ ٱلۡأَعۡلَىٰ ٢٠बल्कि इससे अभीष्ट केवल उसके अपने उच्च रब के मुख (प्रसन्नता) की चाह है وَلَسَوۡفَ يَرۡضَىٰ ٢١और वह शीघ्र ही राज़ी हो जाएगा

Translation: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.