Millat al-Islam

Chapter 92 · 21 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah Al-Lail in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Lail (1283 reciters)
Meccanسورة الليل21 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَغۡشَىٰ ١रात की क़सम जब (सूरज को) छिपा ले وَٱلنَّهَارِ إِذَا تَجَلَّىٰ ٢और दिन की क़सम जब ख़ूब रौशन हो وَمَا خَلَقَ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ ٣और उस (ज़ात) की जिसने नर व मादा को पैदा किया إِنَّ سَعۡيَكُمۡ لَشَتَّىٰ ٤कि बेशक तुम्हारी कोशिश तरह तरह की है فَأَمَّا مَنۡ أَعۡطَىٰ وَٱتَّقَىٰ ٥तो जिसने सख़ावत की और अच्छी बात (इस्लाम) की तस्दीक़ की وَصَدَّقَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ ٦तो हम उसके लिए राहत व आसानी فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡيُسۡرَىٰ ٧(जन्नत) के असबाब मुहय्या कर देंगे وَأَمَّا مَنۢ بَخِلَ وَٱسۡتَغۡنَىٰ ٨और जिसने बुख्ल किया, और बेपरवाई की وَكَذَّبَ بِٱلۡحُسۡنَىٰ ٩और अच्छी बात को झुठलाया فَسَنُيَسِّرُهُۥ لِلۡعُسۡرَىٰ ١٠तो हम उसे सख्ती (जहन्नुम) में पहुँचा देंगे وَمَا يُغۡنِي عَنۡهُ مَالُهُۥٓ إِذَا تَرَدَّىٰٓ ١١और जब वह हलाक होगा तो उसका माल उसके कुछ भी काम न आएगा إِنَّ عَلَيۡنَا لَلۡهُدَىٰ ١٢हमें राह दिखा देना ज़रूर है وَإِنَّ لَنَا لَلۡأٓخِرَةَ وَٱلۡأُولَىٰ ١٣और आख़ेरत और दुनिया (दोनों) ख़ास हमारी चीज़े हैं فَأَنذَرۡتُكُمۡ نَارًا تَلَظَّىٰ ١٤तो हमने तुम्हें भड़कती हुई आग से डरा दिया لَا يَصۡلَىٰهَآ إِلَّا ٱلۡأَشۡقَى ١٥उसमें बस वही दाख़िल होगा जो बड़ा बदबख्त है ٱلَّذِي كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ١٦जिसने झुठलाया और मुँह फेर लिया और जो बड़ा परहेज़गार है وَسَيُجَنَّبُهَا ٱلۡأَتۡقَى ١٧वह उससे बचा लिया जाएगा ٱلَّذِي يُؤۡتِي مَالَهُۥ يَتَزَكَّىٰ ١٨जो अपना माल (ख़ुदा की राह) में देता है ताकि पाक हो जाए وَمَا لِأَحَدٍ عِندَهُۥ مِن نِّعۡمَةٍ تُجۡزَىٰٓ ١٩और लुत्फ ये है कि किसी का उस पर कोई एहसान नहीं जिसका उसे बदला दिया जाता है إِلَّا ٱبۡتِغَآءَ وَجۡهِ رَبِّهِ ٱلۡأَعۡلَىٰ ٢٠बल्कि (वह तो) सिर्फ अपने आलीशान परवरदिगार की ख़ुशनूदी हासिल करने के लिए (देता है) وَلَسَوۡفَ يَرۡضَىٰ ٢١और वह अनक़रीब भी ख़ुश हो जाएगा

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.