Millat al-Islam

Chapter 86 · 17 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah At-Tariq in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah At-Tariq (1312 reciters)
Meccanسورة الطارق17 verses

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلسَّمَآءِ وَٱلطَّارِقِ ١आसमान और रात को आने वाले की क़सम وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلطَّارِقُ ٢और तुमको क्या मालूम रात को आने वाला क्या है ٱلنَّجۡمُ ٱلثَّاقِبُ ٣(वह) चमकता हुआ तारा है إِن كُلُّ نَفۡسٍ لَّمَّا عَلَيۡهَا حَافِظٌ ٤(इस बात की क़सम) कि कोई शख़्श ऐसा नहीं जिस पर निगेहबान मुक़र्रर नहीं فَلۡيَنظُرِ ٱلۡإِنسَٰنُ مِمَّ خُلِقَ ٥तो इन्सान को देखना चाहिए कि वह किस चीज़ से पैदा हुआ हैं خُلِقَ مِن مَّآءٍ دَافِقٍ ٦वह उछलते हुए पानी (मनी) से पैदा हुआ है يَخۡرُجُ مِنۢ بَيۡنِ ٱلصُّلۡبِ وَٱلتَّرَآئِبِ ٧जो पीठ और सीने की हड्डियों के बीच में से निकलता है إِنَّهُۥ عَلَىٰ رَجۡعِهِۦ لَقَادِرٌ ٨बेशक ख़ुदा उसके दोबारा (पैदा) करने पर ज़रूर कुदरत रखता है يَوۡمَ تُبۡلَى ٱلسَّرَآئِرُ ٩जिस दिन दिलों के भेद जाँचे जाएँगे فَمَا لَهُۥ مِن قُوَّةٍ وَلَا نَاصِرٍ ١٠तो (उस दिन) उसका न कुछ ज़ोर चलेगा और न कोई मददगार होगा وَٱلسَّمَآءِ ذَاتِ ٱلرَّجۡعِ ١١चक्कर (खाने) वाले आसमान की क़सम وَٱلۡأَرۡضِ ذَاتِ ٱلصَّدۡعِ ١٢और फटने वाली (ज़मीन की क़सम) إِنَّهُۥ لَقَوۡلٌ فَصۡلٌ ١٣बेशक ये क़ुरान क़ौले फ़ैसल है وَمَا هُوَ بِٱلۡهَزۡلِ ١٤और लग़ो नहीं है إِنَّهُمۡ يَكِيدُونَ كَيۡدًا ١٥बेशक ये कुफ्फ़ार अपनी तदबीर कर रहे हैं وَأَكِيدُ كَيۡدًا ١٦और मैं अपनी तद्बीर कर रहा हूँ فَمَهِّلِ ٱلۡكَٰفِرِينَ أَمۡهِلۡهُمۡ رُوَيۡدَۢا ١٧तो काफ़िरों को मोहलत दो बस उनको थोड़ी सी मोहलत दो

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.