بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱقۡرَأۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلَّذِي خَلَقَ ١अपने पालनहार के नाम से पढ़, जिसने पैदा किया। خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِنۡ عَلَقٍ ٢जिस ने मनुष्य को रक्त को लोथड़े से पैदा किया। ٱقۡرَأۡ وَرَبُّكَ ٱلۡأَكۡرَمُ ٣पढ़, और तेरा पालनहार बड़ा दया वाला है। ٱلَّذِي عَلَّمَ بِٱلۡقَلَمِ ٤जिस ने लेखनी के द्वारा ज्ञान सिखाया। عَلَّمَ ٱلۡإِنسَٰنَ مَا لَمۡ يَعۡلَمۡ ٥इन्सान को उसका ज्ञान दिया जिस को वह नहीं जानता था। كـَلَّآ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ لَيَطۡغَىٰٓ ٦वास्तव में, इन्सान सरकशी करता है। أَن رَّءَاهُ ٱسۡتَغۡنَىٰٓ ٧इसलिए कि वह स्वयं को निश्चिन्त (धनवान) समझता है। إِنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلرُّجۡعَىٰٓ ٨निःसंदेह, फिर तेरे पालनहार की ओर पलट कर जाना है। أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يَنۡهَىٰ ٩क्या तुमने उसे देखा जो रोकता है। عَبۡدًا إِذَا صَلَّىٰٓ ١٠एक भक्त को, जब वह नमाज़ अदा करे। أَرَءَيۡتَ إِن كَانَ عَلَى ٱلۡهُدَىٰٓ ١١भला देखो तो, यदि वह सीधे मार्ग पर हो। أَوۡ أَمَرَ بِٱلتَّقۡوَىٰٓ ١٢या अल्लाह से डरने का आदेश देता हो أَرَءَيۡتَ إِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰٓ ١٣और देखो तो, यदि उसने झुठलाया तथा मुँह फेरा हो أَلَمۡ يَعۡلَم بِأَنَّ ٱللَّهَ يَرَىٰ ١٤क्या वह नहीं जानता कि अल्लाह उसे देख रहा है كـَلَّا لَئِن لَّمۡ يَنتَهِ لَنَسۡفَعَۢا بِٱلنَّاصِيَةِ ١٥निश्चय यदि वह नहीं रुकता, तो हम उसे माथे के बल घसेटेंगे। نَاصِيَةٍ كَٰذِبَةٍ خَاطِئَةٍ ١٦झूठे और पापी माथे के बल। فَلۡيَدۡعُ نَادِيَهُۥ ١٧तो वह अपनी सभा को बुला ले। سَنَدۡعُ ٱلزَّبَانِيَةَ ١٨हम भी नरक के फ़रिश्तों को बुलायेंगे। كـَلَّا لَا تُطِعۡهُ وَٱسۡجُدۡۤ وَٱقۡتَرِب ۩ ١٩(हे भक्त) कदापि उसकी बात न सुनो तथा सज्दा करो और मेरे समीप हो जाओ।