بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱقۡرَأۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلَّذِي خَلَقَ ١(ऐ रसूल) अपने परवरदिगार का नाम लेकर पढ़ो जिसने हर (चीज़ को) पैदा किया خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِنۡ عَلَقٍ ٢उस ने इन्सान को जमे हुए ख़ून से पैदा किया पढ़ो ٱقۡرَأۡ وَرَبُّكَ ٱلۡأَكۡرَمُ ٣और तुम्हारा परवरदिगार बड़ा क़रीम है ٱلَّذِي عَلَّمَ بِٱلۡقَلَمِ ٤जिसने क़लम के ज़रिए तालीम दी عَلَّمَ ٱلۡإِنسَٰنَ مَا لَمۡ يَعۡلَمۡ ٥उसीने इन्सान को वह बातें बतायीं जिनको वह कुछ जानता ही न था كـَلَّآ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ لَيَطۡغَىٰٓ ٦सुन रखो बेशक इन्सान जो अपने को ग़नी देखता है أَن رَّءَاهُ ٱسۡتَغۡنَىٰٓ ٧तो सरकश हो जाता है إِنَّ إِلَىٰ رَبِّكَ ٱلرُّجۡعَىٰٓ ٨बेशक तुम्हारे परवरदिगार की तरफ (सबको) पलटना है أَرَءَيۡتَ ٱلَّذِي يَنۡهَىٰ ٩भला तुमने उस शख़्श को भी देखा عَبۡدًا إِذَا صَلَّىٰٓ ١٠जो एक बन्दे को जब वह नमाज़ पढ़ता है तो वह रोकता है أَرَءَيۡتَ إِن كَانَ عَلَى ٱلۡهُدَىٰٓ ١١भला देखो तो कि अगर ये राहे रास्त पर हो या परहेज़गारी का हुक्म करे أَوۡ أَمَرَ بِٱلتَّقۡوَىٰٓ ١٢तो रोकना कैसा أَرَءَيۡتَ إِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰٓ ١٣भला देखो तो कि अगर उसने (सच्चे को) झुठला दिया और (उसने) मुँह फेरा أَلَمۡ يَعۡلَم بِأَنَّ ٱللَّهَ يَرَىٰ ١٤(तो नतीजा क्या होगा) क्या उसको ये मालूम नहीं कि ख़ुदा यक़ीनन देख रहा है كـَلَّا لَئِن لَّمۡ يَنتَهِ لَنَسۡفَعَۢا بِٱلنَّاصِيَةِ ١٥देखो अगर वह बाज़ न आएगा तो हम परेशानी के पट्टे पकड़ के घसीटेंगे نَاصِيَةٍ كَٰذِبَةٍ خَاطِئَةٍ ١٦झूठे ख़तावार की पेशानी के पट्टे فَلۡيَدۡعُ نَادِيَهُۥ ١٧तो वह अपने याराने जलसा को बुलाए हम भी जल्लाद फ़रिश्ते को बुलाएँगे سَنَدۡعُ ٱلزَّبَانِيَةَ ١٨(ऐ रसूल) देखो हरगिज़ उनका कहना न मानना كـَلَّا لَا تُطِعۡهُ وَٱسۡجُدۡۤ وَٱقۡتَرِب ۩ ١٩और सजदे करते रहो और कुर्ब हासिल करो (19) (सजदा)