بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
وَٱلۡفَجۡرِ ١शपथ है भोर की وَلَيَالٍ عَشۡرٍ ٢तथा दस रात्रियों की وَٱلشَّفۡعِ وَٱلۡوَتۡرِ ٣और जोड़े तथा अकेले की وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَسۡرِ ٤और रात्रि की जब जाने लगे هَلۡ فِي ذَٰلِكَ قَسَمٌ لِّذِي حِجۡرٍ ٥क्या उसमें किसी मतिमान (समझदार) के लिए कोई शपथ है أَلَمۡ تَرَ كَيۡفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ ٦क्या तुमने नहीं देखा कि तुम्हारे पालनहार ने "आद" के सात क्या किया إِرَمَ ذَاتِ ٱلۡعِمَادِ ٧स्तम्भों वाले "इरम" के साथ ٱلَّتِي لَمۡ يُخۡلَقۡ مِثۡلُهَا فِي ٱلۡبِلَٰدِ ٨जिनके समान देशों में लोग नहीं पैदा किये गये। وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُواْ ٱلصَّخۡرَ بِٱلۡوَادِ ٩तथा "समूद" के साथ जिन्होंने घाटियों मे चट्टानों को काट रखा था। وَفِرۡعَوۡنَ ذِي ٱلۡأَوۡتَادِ ١٠और मेखों वाले फ़िरऔन के साथ। ٱلَّذِينَ طَغَوۡاْ فِي ٱلۡبِلَٰدِ ١١जिन्होंने नगरों में उपद्रव कर रखा था। فَأَكۡثَرُواْ فِيهَا ٱلۡفَسَادَ ١٢और नगरों में बड़ा उपद्रव फैला रखा था। فَصَبَّ عَلَيۡهِمۡ رَبُّكَ سَوۡطَ عَذَابٍ ١٣फिर तेरे पालनहार ने उनपर दण्ड का कोड़ा बरसा दिया। إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلۡمِرۡصَادِ ١٤वास्तव में, तेरा पालनहार घात में है। فَأَمَّا ٱلۡإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكۡرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَكۡرَمَنِ ١٥परन्तु, जब इन्सान की उसका पालनहार परीक्षा लेता है और उसे सम्मान और धन देता है, तो कहता है कि मेरे पालनहार ने मेरा सम्मान किया। وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيۡهِ رِزۡقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَهَٰنَنِ ١٦परन्तु, जब उसकी परीक्षा लेने के लिए उसकी जीविका संकीर्ण (कम) कर देता है, तो कहता है कि मेरे पालनहार ने मेरा अपमान किया। كـَلَّاۖ بَل لَّا تُكۡرِمُونَ ٱلۡيَتِيمَ ١٧ऐसा नहीं, बल्कि तुम अनाथ का आदर नहीं करते। وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ ١٨तथा ग़रीब को खाना खिलाने के लिए एक-दूसरे को नहीं उभारते। وَتَأۡكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكۡلًا لَّمًّا ١٩और मीरास (मृतक सम्पत्ति) के धन को समेट-समेट कर खा जाते हो। وَتُحِبُّونَ ٱلۡمَالَ حُبًّا جَمًّا ٢٠और धन से बड़ा मोह रखते हो। كـَلَّآۖ إِذَا دُكَّتِ ٱلۡأَرۡضُ دَكًّا دَكًّا ٢١सावधान! जब धरती खण्ड-खण्ड कर दी जायेगी। وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلۡمَلَكُ صَفًّا صَفًّا ٢٢और तेरा पालनहार स्वयं पदार्वण करेगा और फ़रिश्ते पंक्तियों में होंगे। وَجِاْيٓءَ يَوۡمَئِذِۭ بِجَهَنَّمَۚ يَوۡمَئِذٍ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكۡرَىٰ ٢٣और उस दिन नरक लायी जायेगी, उस दिन इन्सान सावधान हो जायेगा, किन्तु सावधानी लाभ-दायक न होगी। يَقُولُ يَٰلَيۡتَنِي قَدَّمۡتُ لِحَيَاتِي ٢٤वह कामना करेगा के काश! अपने सदा कि जीवन के लिए कर्म किये होते। فَيَوۡمَئِذٍ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٥उस दिन (अल्लाह) के दण्ड के समान कोई दण्ड नहीं होगा। وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٦और न उसके जैसी जकड़ कोई जकड़ेगा। يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفۡسُ ٱلۡمُطۡمَئِنَّةُ ٢٧हे शान्त आत्मा ٱرۡجِعِيٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةً مَّرۡضِيَّةً ٢٨अपने पालनहार की ओर चल, तू उससे प्रसन्न, और वह तुझ से प्रसन्न। فَٱدۡخُلِي فِي عِبَٰدِي ٢٩तू मेरे भक्तों में प्रवेश कर जा। وَٱدۡخُلِي جَنَّتِي ٣٠और मेरे स्वर्ग में प्रवेश कर जा।