ملة الإسلام

السورة 89 · 30 آية · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

سورة الفجر باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة الفجر (1,345 قارئاً)
مكيةسورة الفجر٣٠ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

وَٱلۡفَجۡرِ ١सुबह की क़सम وَلَيَالٍ عَشۡرٍ ٢और दस रातों की وَٱلشَّفۡعِ وَٱلۡوَتۡرِ ٣और ज़ुफ्त व ताक़ की وَٱلَّيۡلِ إِذَا يَسۡرِ ٤और रात की जब आने लगे هَلۡ فِي ذَٰلِكَ قَسَمٌ لِّذِي حِجۡرٍ ٥अक्लमन्द के वास्ते तो ज़रूर बड़ी क़सम है (कि कुफ्फ़ार पर ज़रूर अज़ाब होगा) أَلَمۡ تَرَ كَيۡفَ فَعَلَ رَبُّكَ بِعَادٍ ٦क्या तुमने देखा नहीं कि तुम्हारे आद के साथ क्या किया إِرَمَ ذَاتِ ٱلۡعِمَادِ ٧यानि इरम वाले दराज़ क़द ٱلَّتِي لَمۡ يُخۡلَقۡ مِثۡلُهَا فِي ٱلۡبِلَٰدِ ٨जिनका मिसल तमाम (दुनिया के) शहरों में कोई पैदा ही नहीं किया गया وَثَمُودَ ٱلَّذِينَ جَابُواْ ٱلصَّخۡرَ بِٱلۡوَادِ ٩और समूद के साथ (क्या किया) जो वादी (क़रा) में पत्थर तराश कर घर बनाते थे وَفِرۡعَوۡنَ ذِي ٱلۡأَوۡتَادِ ١٠और फिरऔन के साथ (क्या किया) जो (सज़ा के लिए) मेख़े रखता था ٱلَّذِينَ طَغَوۡاْ فِي ٱلۡبِلَٰدِ ١١ये लोग मुख़तलिफ़ शहरों में सरकश हो रहे थे فَأَكۡثَرُواْ فِيهَا ٱلۡفَسَادَ ١٢और उनमें बहुत से फ़साद फैला रखे थे فَصَبَّ عَلَيۡهِمۡ رَبُّكَ سَوۡطَ عَذَابٍ ١٣तो तुम्हारे परवरदिगार ने उन पर अज़ाब का कोड़ा लगाया إِنَّ رَبَّكَ لَبِٱلۡمِرۡصَادِ ١٤बेशक तुम्हारा परवरदिगार ताक में है فَأَمَّا ٱلۡإِنسَٰنُ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ رَبُّهُۥ فَأَكۡرَمَهُۥ وَنَعَّمَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَكۡرَمَنِ ١٥लेकिन इन्सान जब उसको उसका परवरदिगार (इस तरह) आज़माता है कि उसको इज्ज़त व नेअमत देता है, तो कहता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे इज्ज़त दी है وَأَمَّآ إِذَا مَا ٱبۡتَلَىٰهُ فَقَدَرَ عَلَيۡهِ رِزۡقَهُۥ فَيَقُولُ رَبِّيٓ أَهَٰنَنِ ١٦मगर जब उसको (इस तरह) आज़माता है कि उस पर रोज़ी को तंग कर देता है बोल उठता है कि मेरे परवरदिगार ने मुझे ज़लील किया كـَلَّاۖ بَل لَّا تُكۡرِمُونَ ٱلۡيَتِيمَ ١٧हरगिज़ नहीं बल्कि तुम लोग न यतीम की ख़ातिरदारी करते हो وَلَا تَحَٰٓضُّونَ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ ١٨और न मोहताज को खाना खिलाने की तरग़ीब देते हो وَتَأۡكُلُونَ ٱلتُّرَاثَ أَكۡلًا لَّمًّا ١٩और मीरारा के माल (हलाल व हराम) को समेट कर चख जाते हो وَتُحِبُّونَ ٱلۡمَالَ حُبًّا جَمًّا ٢٠और माल को बहुत ही अज़ीज़ रखते हो كـَلَّآۖ إِذَا دُكَّتِ ٱلۡأَرۡضُ دَكًّا دَكًّا ٢١सुन रखो कि जब ज़मीन कूट कूट कर रेज़ा रेज़ा कर दी जाएगी وَجَآءَ رَبُّكَ وَٱلۡمَلَكُ صَفًّا صَفًّا ٢٢और तुम्हारे परवरदिगार का हुक्म और फ़रिश्ते कतार के कतार आ जाएँगे وَجِاْيٓءَ يَوۡمَئِذِۭ بِجَهَنَّمَۚ يَوۡمَئِذٍ يَتَذَكَّرُ ٱلۡإِنسَٰنُ وَأَنَّىٰ لَهُ ٱلذِّكۡرَىٰ ٢٣और उस दिन जहन्नुम सामने कर दी जाएगी उस दिन इन्सान चौंकेगा मगर अब चौंकना कहाँ (फ़ायदा देगा) يَقُولُ يَٰلَيۡتَنِي قَدَّمۡتُ لِحَيَاتِي ٢٤(उस वक्त) क़हेगा कि काश मैने अपनी (इस) ज़िन्दगी के वास्ते कुछ पहले भेजा होता فَيَوۡمَئِذٍ لَّا يُعَذِّبُ عَذَابَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٥तो उस दिन ख़ुदा ऐसा अज़ाब करेगा कि किसी ने वैसा अज़ाब न किया होगा وَلَا يُوثِقُ وَثَاقَهُۥٓ أَحَدٌ ٢٦और न कोई उसके जकड़ने की तरह जकड़ेगा يَٰٓأَيَّتُهَا ٱلنَّفۡسُ ٱلۡمُطۡمَئِنَّةُ ٢٧(और कुछ लोगों से कहेगा) ऐ इत्मेनान पाने वाली जान ٱرۡجِعِيٓ إِلَىٰ رَبِّكِ رَاضِيَةً مَّرۡضِيَّةً ٢٨अपने परवरदिगार की तरफ़ चल तू उससे ख़ुश वह तुझ से राज़ी فَٱدۡخُلِي فِي عِبَٰدِي ٢٩तो मेरे (ख़ास) बन्दों में शामिल हो जा وَٱدۡخُلِي جَنَّتِي ٣٠और मेरे बेहिश्त में दाख़िल हो जा

الترجمة: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.