بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتۡ ١जब आकाश फट जायेगा। وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٢और अपने पालनहार की सुनेगा और यही उसे करना भी चाहिये। وَإِذَا ٱلۡأَرۡضُ مُدَّتۡ ٣तथा जब धरती फैला दी जायेगी। وَأَلۡقَتۡ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتۡ ٤और जो उसके भीतर है, फैंक देगी तथा ख़ाली हो जायेगी। وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٥और अपने पालनहार की सुनेगी और यही उसे करना भी चाहिये। يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدۡحًا فَمُلَٰقِيهِ ٦हे इन्सान! वस्तुतः, तू अपने पालनहार से मिलने के लिए परिश्रम कर रहा है और तू उससे अवश्य मिलेगा। فَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ ٧फिर जिस किसी को उसका कर्मपत्र दाहिने हाथ में दिया जायेगा। فَسَوۡفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَسِيرًا ٨तो उसका सरल ह़िसाब लिया जायेगा। وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ٩तथा वह अपनों में प्रसन्न होकर वापस जायेगा। وَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهۡرِهِۦ ١٠और जिन्हें उनका कर्मपत्र बायें हाथ में दिया जायेगा। فَسَوۡفَ يَدۡعُواْ ثُبُورًا ١١तो वह विनाश (मृत्यु) को पुकारेगा। وَيَصۡلَىٰ سَعِيرًا ١٢तथा नरक में जायेगा। إِنَّهُۥ كَانَ فِيٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ١٣वह अपनों में प्रसन्न रहता था। إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ ١٤उसने सोचा था कि कभी पलट कर नहीं आयेगा। بَلَىٰٓۚ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًا ١٥क्यों नहीं? निश्चय उसका पालनहार उसे देख रहा था। فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلشَّفَقِ ١٦मैं सन्ध्या लालिमा की शपथ लेता हूँ وَٱلَّيۡلِ وَمَا وَسَقَ ١٧तथा रात की और जिसे वह एकत्र करे وَٱلۡقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ ١٨तथा चाँद की, जब वह पूरा हो जाये। لَتَرۡكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍ ١٩फिर तुम अवश्य एक दशा से दूसरी दशा में सवार होगे। فَمَا لَهُمۡ لَا يُؤۡمِنُونَ ٢٠फिर क्यों वे विश्वास नहीं करते وَإِذَا قُرِئَ عَلَيۡهِمُ ٱلۡقُرۡءَانُ لَا يَسۡجُدُونَۤ ۩ ٢١और जब उनके पास क़ुर्आन पढ़ा जाता है, तो सज्दा नहीं करते। بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ يُكَذِّبُونَ ٢٢बल्कि काफ़िर तो उसे झुठलाते हैं। وَٱللَّهُ أَعۡلَمُ بِمَا يُوعُونَ ٢٣और अल्लाह उनके विचारों को भली-भाँति जानता है। فَبَشِّرۡهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ ٢٤अतः, उन्हें दुःखदायी यातना की शुभ सूचना दे दो। إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونِۭ ٢٥परन्तु, जो ईमान लाये तथा सदाचार किये, उनके लिए समाप्त न होने वाला बदला है।