ملة الإسلام

السورة 84 · 25 آية · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

سورة الانشقاق باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة الانشقاق (1,276 قارئاً)
مكيةسورة الانشقاق٢٥ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنشَقَّتۡ ١जब आसमान फट जाएगा وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٢और अपने परवरदिगार का हुक्म बजा लाएगा और उसे वाजिब भी यही है وَإِذَا ٱلۡأَرۡضُ مُدَّتۡ ٣और जब ज़मीन (बराबर करके) तान दी जाएगी وَأَلۡقَتۡ مَا فِيهَا وَتَخَلَّتۡ ٤और जो कुछ उसमें है उगल देगी और बिल्कुल ख़ाली हो जाएगी وَأَذِنَتۡ لِرَبِّهَا وَحُقَّتۡ ٥और अपने परवरदिगार का हुक्म बजा लाएगी يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ إِنَّكَ كَادِحٌ إِلَىٰ رَبِّكَ كَدۡحًا فَمُلَٰقِيهِ ٦और उस पर लाज़िम भी यही है (तो क़यामत आ जाएगी) ऐ इन्सान तू अपने परवरदिगार की हुज़ूरी की कोशिश करता है فَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ ٧तो तू (एक न एक दिन) उसके सामने हाज़िर होगा फिर (उस दिन) जिसका नामाए आमाल उसके दाहिने हाथ में दिया जाएगा فَسَوۡفَ يُحَاسَبُ حِسَابًا يَسِيرًا ٨उससे तो हिसाब आसान तरीके से लिया जाएगा وَيَنقَلِبُ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ٩और (फिर) वह अपने (मोमिनीन के) क़बीले की तरफ ख़ुश ख़ुश पलटेगा وَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ وَرَآءَ ظَهۡرِهِۦ ١٠लेकिन जिस शख़्श को उसका नामए आमल उसकी पीठ के पीछे से दिया जाएगा فَسَوۡفَ يَدۡعُواْ ثُبُورًا ١١वह तो मौत की दुआ करेगा وَيَصۡلَىٰ سَعِيرًا ١٢और जहन्नुम वासिल होगा إِنَّهُۥ كَانَ فِيٓ أَهۡلِهِۦ مَسۡرُورًا ١٣ये शख़्श तो अपने लड़के बालों में मस्त रहता था إِنَّهُۥ ظَنَّ أَن لَّن يَحُورَ ١٤और समझता था कि कभी (ख़ुदा की तरफ) फिर कर जाएगा ही नहीं بَلَىٰٓۚ إِنَّ رَبَّهُۥ كَانَ بِهِۦ بَصِيرًا ١٥हाँ उसका परवरदिगार यक़ीनी उसको देख भाल कर रहा है فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلشَّفَقِ ١٦तो मुझे शाम की मुर्ख़ी की क़सम وَٱلَّيۡلِ وَمَا وَسَقَ ١٧और रात की और उन चीज़ों की जिन्हें ये ढाँक लेती है وَٱلۡقَمَرِ إِذَا ٱتَّسَقَ ١٨और चाँद की जब पूरा हो जाए لَتَرۡكَبُنَّ طَبَقًا عَن طَبَقٍ ١٩कि तुम लोग ज़रूर एक सख्ती के बाद दूसरी सख्ती में फँसोगे فَمَا لَهُمۡ لَا يُؤۡمِنُونَ ٢٠तो उन लोगों को क्या हो गया है कि ईमान नहीं ईमान नहीं लाते وَإِذَا قُرِئَ عَلَيۡهِمُ ٱلۡقُرۡءَانُ لَا يَسۡجُدُونَۤ ۩ ٢١और जब उनके सामने क़ुरान पढ़ा जाता है तो (ख़ुदा का) सजदा नहीं करते (21) (सजदा) بَلِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ يُكَذِّبُونَ ٢٢बल्कि काफ़िर लोग तो (और उसे) झुठलाते हैं وَٱللَّهُ أَعۡلَمُ بِمَا يُوعُونَ ٢٣और जो बातें ये लोग अपने दिलों में छिपाते हैं ख़ुदा उसे ख़ूब जानता है فَبَشِّرۡهُم بِعَذَابٍ أَلِيمٍ ٢٤तो (ऐ रसूल) उन्हें दर्दनाक अज़ाब की ख़ुशख़बरी दे दो إِلَّا ٱلَّذِينَ ءَامَنُواْ وَعَمِلُواْ ٱلصَّٰلِحَٰتِ لَهُمۡ أَجۡرٌ غَيۡرُ مَمۡنُونِۭ ٢٥मगर जो लोग ईमान लाए और उन्होंने अच्छे अच्छे काम किए उनके लिए बेइन्तिहा अज्र (व सवाब है)

الترجمة: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.