بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱلرَّحۡمَٰنُ ١अत्यंत कृपाशील ने। عَلَّمَ ٱلۡقُرۡءَانَ ٢शिक्षा दी क़ुर्आन की। خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ ٣उसीने उत्पन्न किया मनुष्य को। عَلَّمَهُ ٱلۡبَيَانَ ٤सिखाया उसे साफ़-साफ़ बोलना। ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ بِحُسۡبَانٍ ٥सूर्य तथा चन्द्रमा एक (नियमित) ह़िसाब से हैं। وَٱلنَّجۡمُ وَٱلشَّجَرُ يَسۡجُدَانِ ٦तथा तारे और वृक्ष दोनों (उसे) सज्दा करते हैं। وَٱلسَّمَآءَ رَفَعَهَا وَوَضَعَ ٱلۡمِيزَانَ ٧और आकाश को ऊँचा किया और रख दी तराजू। أَلَّا تَطۡغَوۡاْ فِي ٱلۡمِيزَانِ ٨ताकि तुम उल्लंघन न करो तराजू (न्याय) में। وَأَقِيمُواْ ٱلۡوَزۡنَ بِٱلۡقِسۡطِ وَلَا تُخۡسِرُواْ ٱلۡمِيزَانَ ٩तथा सीधी रखो तराजू न्याय के साथ और कम न तोलो। وَٱلۡأَرۡضَ وَضَعَهَا لِلۡأَنَامِ ١٠धरती को उसने (रहने योग्य) बनाया पूरी उत्पत्ति के लिए। فِيهَا فَٰكِهَةٌ وَٱلنَّخۡلُ ذَاتُ ٱلۡأَكۡمَامِ ١١जिसमें मेवे तथा गुच्छे वाले खजूर हैं। وَٱلۡحَبُّ ذُو ٱلۡعَصۡفِ وَٱلرَّيۡحَانُ ١٢और भूसे वाले अन्न तथा सुगंधित (पुष्प) फूल हैं। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٣तो (हे मनुष्य तथा जिन्न!) तुम अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِن صَلۡصَٰلٍ كَٱلۡفَخَّارِ ١٤उसने उत्पन्न किया मनुष्य को खनखनाते ठीकरी जैसे सूखे गारे से। وَخَلَقَ ٱلۡجَآنَّ مِن مَّارِجٍ مِّن نَّارٍ ١٥तथा उत्पन्न किया जिन्नों को अग्नि की ज्वाला से। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٦तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे رَبُّ ٱلۡمَشۡرِقَيۡنِ وَرَبُّ ٱلۡمَغۡرِبَيۡنِ ١٧वह दोनों सूर्योदय[1] के स्थानों तथा दोनों सूर्यास्त के स्थानों का स्वामी है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٨तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे مَرَجَ ٱلۡبَحۡرَيۡنِ يَلۡتَقِيَانِ ١٩उसने दो सागर बहा दिये, जिनका संगम होता है। بَيۡنَهُمَا بَرۡزَخٌ لَّا يَبۡغِيَانِ ٢٠उन दोनों के बीच एक आड़ है। वह एक-दूसरे से मिल नहीं सकते। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢١तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे يَخۡرُجُ مِنۡهُمَا ٱللُّؤۡلُؤُ وَٱلۡمَرۡجَانُ ٢٢निकलता है उन दोनों से मोती तथा मूँगा। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٣तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे وَلَهُ ٱلۡجَوَارِ ٱلۡمُنشَـَٔاتُ فِي ٱلۡبَحۡرِ كَٱلۡأَعۡلَٰمِ ٢٤तथा उसी के अधिकार में हैं जहाज़, खड़े किये हुए सागर में पर्वतों जैसे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٥तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे كُلُّ مَنۡ عَلَيۡهَا فَانٍ ٢٦प्रत्येक, जो धरती पर हैं, नाशवान हैं। وَيَبۡقَىٰ وَجۡهُ رَبِّكَ ذُو ٱلۡجَلَٰلِ وَٱلۡإِكۡرَامِ ٢٧तथा शेष रह जायेगा आपके प्रतापी सम्मानित पालनहार का मुख (अस्तित्व)। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٨तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे يَسۡـَٔلُهُۥ مَن فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ كُلَّ يَوۡمٍ هُوَ فِي شَأۡنٍ ٢٩उसीसे माँगते हैं, जो आकाशों तथा धरती में हैं। प्रत्येक दिन वह एक नये कार्य में है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٠तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे سَنَفۡرُغُ لَكُمۡ أَيُّهَ ٱلثَّقَلَانِ ٣١और शीघ्र ही हम पूर्णतः आकर्षित हो जायेंगे तुम्हारी ओर, हे (धरती के) दोनों बोझ[1] (जन्नो और मनुष्यो) فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٢तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे يَٰمَعۡشَرَ ٱلۡجِنِّ وَٱلۡإِنسِ إِنِ ٱسۡتَطَعۡتُمۡ أَن تَنفُذُواْ مِنۡ أَقۡطَارِ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ فَٱنفُذُواْۚ لَا تَنفُذُونَ إِلَّا بِسُلۡطَٰنٍ ٣٣हे जिन्न तथा मनुष्य के समूह! यदि निकल सकते हो आकाशों तथा थरती के किनारों से, तो निकल भागो और तुम निकल नहीं सकोगे बिना बड़ी शक्ति[1] के। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٤तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे يُرۡسَلُ عَلَيۡكُمَا شُوَاظٌ مِّن نَّارٍ وَنُحَاسٌ فَلَا تَنتَصِرَانِ ٣٥तुम दोनों पर अग्नि की ज्वाला तथा धुवाँ छोड़ा जायेगा। तो तुम अपनी सहायता नहीं कर सकोगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٦तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فَإِذَا ٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ وَرۡدَةً كَٱلدِّهَانِ ٣٧जब आकाश (प्रलय के दिन) फट जायेगा, तो लाल हो जायेगा लाल चमड़े के समान। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٨तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فَيَوۡمَئِذٍ لَّا يُسۡـَٔلُ عَن ذَنۢبِهِۦٓ إِنسٌ وَلَا جَآنٌّ ٣٩तो उस दिन नहीं प्रश्न किया जायेगा अपने पाप का किसी मनुष्य से और न जिन्न से। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٠तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे يُعۡرَفُ ٱلۡمُجۡرِمُونَ بِسِيمَٰهُمۡ فَيُؤۡخَذُ بِٱلنَّوَٰصِي وَٱلۡأَقۡدَامِ ٤١पहचान लिये जायेंगे अपराधी अपने मुखों से, तो पकड़ा जायेगा उनके माथे के बालों और पैरों को। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٢तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे هَٰذِهِۦ جَهَنَّمُ ٱلَّتِي يُكَذِّبُ بِهَا ٱلۡمُجۡرِمُونَ ٤٣यही वो नरक है, जिसे झूठ कह रहे थे अपराधी। يَطُوفُونَ بَيۡنَهَا وَبَيۡنَ حَمِيمٍ ءَانٍ ٤٤वे फिरते रहेंगे उसके बीच तथा खौलते पानी के बीच। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٥तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे وَلِمَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ جَنَّتَانِ ٤٦और उसके लिए, जो डरा अपने पालनहार के समक्ष खड़े होने से, दो बाग़ हैं। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٧तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे ذَوَاتَآ أَفۡنَانٍ ٤٨दो बाग़, हरी-भरी शाखाओं वाले। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٩तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِمَا عَيۡنَانِ تَجۡرِيَانِ ٥٠उन दोनों में, दो जल स्रोत बहते होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥١तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِمَا مِن كُلِّ فَٰكِهَةٍ زَوۡجَانِ ٥٢उनमें, प्रत्येक फल के दो प्रकार होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٣तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ فُرُشِۭ بَطَآئِنُهَا مِنۡ إِسۡتَبۡرَقٍۚ وَجَنَى ٱلۡجَنَّتَيۡنِ دَانٍ ٥٤वे ऐसे बिस्तरों पर तकिये लगाये हुए होंगे, जिनके स्तर दबीज़ रेशम के होंगे और दोनों बाग़ों (की शाखायें) फलों से झुकी हुई होंगी। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٥तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِنَّ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرۡفِ لَمۡ يَطۡمِثۡهُنَّ إِنسٌ قَبۡلَهُمۡ وَلَا جَآنٌّ ٥٦उनमें लजीली आँखों वाली स्त्रियाँ होंगी, जिन्हें हाथ नहीं लगाया होगा किसी मनुष्य ने इससे पूर्व और न किसी जिन्न ने। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٧तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे كَأَنَّهُنَّ ٱلۡيَاقُوتُ وَٱلۡمَرۡجَانُ ٥٨जैसे वह हीरे और मोंगे हों। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٩तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे هَلۡ جَزَآءُ ٱلۡإِحۡسَٰنِ إِلَّا ٱلۡإِحۡسَٰنُ ٦٠उपकार का बदला उपकार ही है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦١तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे وَمِن دُونِهِمَا جَنَّتَانِ ٦٢तथा उन दोनों के सिवा[1] दो बाग़ होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٣तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे مُدۡهَآمَّتَانِ ٦٤दोनों हरे-भरे होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٥तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِمَا عَيۡنَانِ نَضَّاخَتَانِ ٦٦उन दोनों में, दो जल स्रोत होंगे उबलते हुए। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٧तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِمَا فَٰكِهَةٌ وَنَخۡلٌ وَرُمَّانٌ ٦٨उनमें, फल तथा खजूर और अनार होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٩तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे فِيهِنَّ خَيۡرَٰتٌ حِسَانٌ ٧٠उनमें, सुचरिता सुन्दरियाँ होंगी। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧١तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे حُورٌ مَّقۡصُورَٰتٌ فِي ٱلۡخِيَامِ ٧٢गोरियाँ सुरक्षित होंगी ख़ेमों में। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٣तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे لَمۡ يَطۡمِثۡهُنَّ إِنسٌ قَبۡلَهُمۡ وَلَا جَآنٌّ ٧٤नहीं हाथ लगाया होगा[1] उन्हें किसी मनुष्य ने इससे पूर्व और न किसी जिन्न ने। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٥तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ رَفۡرَفٍ خُضۡرٍ وَعَبۡقَرِيٍّ حِسَانٍ ٧٦वे तकिये लगाये हुए होंगे हरे ग़लीचों तथा सुन्दर बिस्तरों पर। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٧तो तुम दोनों अपने पालनहार के किन-किन उपकारों को झुठलाओगे تَبَٰرَكَ ٱسۡمُ رَبِّكَ ذِي ٱلۡجَلَٰلِ وَٱلۡإِكۡرَامِ ٧٨शुभ है आपके प्रतापी सम्मानित पालनहार का नाम।