ملة الإسلام

السورة 55 · 78 آية · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

سورة الرحمن باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة الرحمن (1,425 قارئاً)
مدنيةسورة الرحمن٧٨ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

ٱلرَّحۡمَٰنُ ١रहमान ने عَلَّمَ ٱلۡقُرۡءَانَ ٢क़ुरआन सिखाया خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ ٣उसी ने मनुष्य को पैदा किया عَلَّمَهُ ٱلۡبَيَانَ ٤उसे बोलना सिखाया ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ بِحُسۡبَانٍ ٥सूर्य और चन्द्रमा एक हिसाब के पाबन्द है وَٱلنَّجۡمُ وَٱلشَّجَرُ يَسۡجُدَانِ ٦और तारे और वृक्ष सजदा करते है وَٱلسَّمَآءَ رَفَعَهَا وَوَضَعَ ٱلۡمِيزَانَ ٧उसने आकाश को ऊँचा किया और संतुलन स्थापित किया أَلَّا تَطۡغَوۡاْ فِي ٱلۡمِيزَانِ ٨कि तुम भी तुला में सीमा का उल्लंघन न करो وَأَقِيمُواْ ٱلۡوَزۡنَ بِٱلۡقِسۡطِ وَلَا تُخۡسِرُواْ ٱلۡمِيزَانَ ٩न्याय के साथ ठीक-ठीक तौलो और तौल में कमी न करो। وَٱلۡأَرۡضَ وَضَعَهَا لِلۡأَنَامِ ١٠और धरती को उसने सृष्टल प्राणियों के लिए बनाया فِيهَا فَٰكِهَةٌ وَٱلنَّخۡلُ ذَاتُ ٱلۡأَكۡمَامِ ١١उसमें स्वादिष्ट फल है और खजूर के वृक्ष है, जिनके फल आवरणों में लिपटे हुए है وَٱلۡحَبُّ ذُو ٱلۡعَصۡفِ وَٱلرَّيۡحَانُ ١٢और भुसवाले अनाज भी और सुगंधित बेल-बूटा भी فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٣तो तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे خَلَقَ ٱلۡإِنسَٰنَ مِن صَلۡصَٰلٍ كَٱلۡفَخَّارِ ١٤उसने मनुष्य को ठीकरी जैसी खनखनाती हुए मिट्टी से पैदा किया وَخَلَقَ ٱلۡجَآنَّ مِن مَّارِجٍ مِّن نَّارٍ ١٥और जिन्न को उसने आग की लपट से पैदा किया فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٦फिर तुम दोनों अपने रब की सामर्थ्यों में से किस-किस को झुठलाओगे رَبُّ ٱلۡمَشۡرِقَيۡنِ وَرَبُّ ٱلۡمَغۡرِبَيۡنِ ١٧वह दो पूर्व का रब है और दो पश्चिम का रब भी। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ١٨फिर तुम दोनों अपने रब की महानताओं में से किस-किस को झुठलाओगे مَرَجَ ٱلۡبَحۡرَيۡنِ يَلۡتَقِيَانِ ١٩उसने दो समुद्रो को प्रवाहित कर दिया, जो आपस में मिल रहे होते है। بَيۡنَهُمَا بَرۡزَخٌ لَّا يَبۡغِيَانِ ٢٠उन दोनों के बीच एक परदा बाधक होता है, जिसका वे अतिक्रमण नहीं करते فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢١तो तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे يَخۡرُجُ مِنۡهُمَا ٱللُّؤۡلُؤُ وَٱلۡمَرۡجَانُ ٢٢उन (समुद्रों) से मोती और मूँगा निकलता है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٣अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे وَلَهُ ٱلۡجَوَارِ ٱلۡمُنشَـَٔاتُ فِي ٱلۡبَحۡرِ كَٱلۡأَعۡلَٰمِ ٢٤उसी के बस में है समुद्र में पहाड़ो की तरह उठे हुए जहाज़ فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٥तो तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओग كُلُّ مَنۡ عَلَيۡهَا فَانٍ ٢٦प्रत्येक जो भी इस (धरती) पर है, नाशवान है وَيَبۡقَىٰ وَجۡهُ رَبِّكَ ذُو ٱلۡجَلَٰلِ وَٱلۡإِكۡرَامِ ٢٧किन्तु तुम्हारे रब का प्रतापवान और उदार स्वरूप शेष रहनेवाला है فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٢٨अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगं يَسۡـَٔلُهُۥ مَن فِي ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِۚ كُلَّ يَوۡمٍ هُوَ فِي شَأۡنٍ ٢٩आकाशों और धरती में जो भी है उसी से माँगता है। उसकी नित्य नई शान है فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٠अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे سَنَفۡرُغُ لَكُمۡ أَيُّهَ ٱلثَّقَلَانِ ٣١ऐ दोनों बोझों! शीघ्र ही हम तुम्हारे लिए निवृत हुए जाते है فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٢तो तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे يَٰمَعۡشَرَ ٱلۡجِنِّ وَٱلۡإِنسِ إِنِ ٱسۡتَطَعۡتُمۡ أَن تَنفُذُواْ مِنۡ أَقۡطَارِ ٱلسَّمَٰوَٰتِ وَٱلۡأَرۡضِ فَٱنفُذُواْۚ لَا تَنفُذُونَ إِلَّا بِسُلۡطَٰنٍ ٣٣ऐ जिन्नों और मनुष्यों के गिरोह! यदि तुममें हो सके कि आकाशों और धरती की सीमाओं को पार कर सको, तो पार कर जाओ; तुम कदापि पार नहीं कर सकते बिना अधिकार-शक्ति के فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٤अतः तुम दोनों अपने रब की सामर्थ्यों में से किस-किस को झुठलाओगे يُرۡسَلُ عَلَيۡكُمَا شُوَاظٌ مِّن نَّارٍ وَنُحَاسٌ فَلَا تَنتَصِرَانِ ٣٥अतः तुम दोनों पर अग्नि-ज्वाला और धुएँवाला अंगारा (पिघला ताँबा) छोड़ दिया जाएगा, फिर तुम मुक़ाबला न कर सकोगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٦अतः तुम दोनों अपने रब की सामर्थ्यों में से किस-किस को झुठलाओगे فَإِذَا ٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَكَانَتۡ وَرۡدَةً كَٱلدِّهَانِ ٣٧फिर जब आकाश फट जाएगा और लाल चमड़े की तरह लाल हो जाएगा। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٣٨अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे فَيَوۡمَئِذٍ لَّا يُسۡـَٔلُ عَن ذَنۢبِهِۦٓ إِنسٌ وَلَا جَآنٌّ ٣٩फिर उस दिन न किसी मनुष्य से उसके गुनाह के विषय में पूछा जाएगा न किसी जिन्न से فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٠अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे يُعۡرَفُ ٱلۡمُجۡرِمُونَ بِسِيمَٰهُمۡ فَيُؤۡخَذُ بِٱلنَّوَٰصِي وَٱلۡأَقۡدَامِ ٤١अपराधी अपने चहरों से पहचान लिए जाएँगे और उनके माथे के बालों और टाँगों द्वारा पकड़ लिया जाएगा فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٢अतः तुम दोनों अपने रब की सामर्थ्यों में से किस-किस को झुठलाओगे هَٰذِهِۦ جَهَنَّمُ ٱلَّتِي يُكَذِّبُ بِهَا ٱلۡمُجۡرِمُونَ ٤٣यही वह जहन्नम है जिसे अपराधी लोग झूठ ठहराते रहे है يَطُوفُونَ بَيۡنَهَا وَبَيۡنَ حَمِيمٍ ءَانٍ ٤٤वे उनके और खौलते हुए पानी के बीच चक्कर लगा रहें होंगे فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٥फिर तुम दोनों अपने रब के सामर्थ्यों में से किस-किस को झुठलाओगे وَلِمَنۡ خَافَ مَقَامَ رَبِّهِۦ جَنَّتَانِ ٤٦किन्तु जो अपने रब के सामने खड़े होने का डर रखता होगा, उसके लिए दो बाग़ है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٧तो तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे ذَوَاتَآ أَفۡنَانٍ ٤٨घनी डालियोंवाले فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٤٩अतः तुम दोनों अपने रब के उपकारों में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِمَا عَيۡنَانِ تَجۡرِيَانِ ٥٠उन दोनो (बाग़ो) में दो प्रवाहित स्रोत है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥١अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِمَا مِن كُلِّ فَٰكِهَةٍ زَوۡجَانِ ٥٢उन दोनों (बाग़ो) मे हर स्वादिष्ट फल की दो-दो किस्में हैं فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٣अतः तुम दोनो रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ فُرُشِۭ بَطَآئِنُهَا مِنۡ إِسۡتَبۡرَقٍۚ وَجَنَى ٱلۡجَنَّتَيۡنِ دَانٍ ٥٤वे ऐसे बिछौनो पर तकिया लगाए हुए होंगे जिनके अस्तर गाढे रेशम के होंगे, और दोनों बाग़ो के फल झुके हुए निकट ही होंगे। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٥अतः तुम अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِنَّ قَٰصِرَٰتُ ٱلطَّرۡفِ لَمۡ يَطۡمِثۡهُنَّ إِنسٌ قَبۡلَهُمۡ وَلَا جَآنٌّ ٥٦उन (अनुकम्पाओं) में निगाह बचाए रखनेवाली (सुन्दर) स्त्रियाँ होंगी, जिन्हें उनसे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया और न किसी जिन्न ने فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٧फिर तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे كَأَنَّهُنَّ ٱلۡيَاقُوتُ وَٱلۡمَرۡجَانُ ٥٨मानो वे लाल (याकूत) और प्रवाल (मूँगा) है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٥٩अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे هَلۡ جَزَآءُ ٱلۡإِحۡسَٰنِ إِلَّا ٱلۡإِحۡسَٰنُ ٦٠अच्छाई का बदला अच्छाई के सिवा और क्या हो सकता है فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦١अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे وَمِن دُونِهِمَا جَنَّتَانِ ٦٢उन दोनों से हटकर दो और बाग़ है। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٣फिर तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे مُدۡهَآمَّتَانِ ٦٤गहरे हरित فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٥अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِمَا عَيۡنَانِ نَضَّاخَتَانِ ٦٦उन दोनों (बाग़ो) में दो स्रोत है जोश मारते हुए فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٧अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِمَا فَٰكِهَةٌ وَنَخۡلٌ وَرُمَّانٌ ٦٨उनमें है स्वादिष्ट फल और खजूर और अनार فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٦٩अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे فِيهِنَّ خَيۡرَٰتٌ حِسَانٌ ٧٠उनमें भली और सुन्दर स्त्रियाँ होंगी। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧١तो तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे حُورٌ مَّقۡصُورَٰتٌ فِي ٱلۡخِيَامِ ٧٢हूरें (परम रूपवती स्त्रियाँ) ख़ेमों में रहनेवाली فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٣अतः तुम दोनों अपने रब के चमत्कारों में से किस-किस को झुठलाओगे لَمۡ يَطۡمِثۡهُنَّ إِنسٌ قَبۡلَهُمۡ وَلَا جَآنٌّ ٧٤जिन्हें उससे पहले न किसी मनुष्य ने हाथ लगाया होगा और न किसी जिन्न ने। فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٥अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे مُتَّكِـِٔينَ عَلَىٰ رَفۡرَفٍ خُضۡرٍ وَعَبۡقَرِيٍّ حِسَانٍ ٧٦वे हरे रेशमी गद्दो और उत्कृष्ट् और असाधारण क़ालीनों पर तकिया लगाए होंगे فَبِأَيِّ ءَالَآءِ رَبِّكُمَا تُكَذِّبَانِ ٧٧अतः तुम दोनों अपने रब की अनुकम्पाओं में से किस-किस को झुठलाओगे تَبَٰرَكَ ٱسۡمُ رَبِّكَ ذِي ٱلۡجَلَٰلِ وَٱلۡإِكۡرَامِ ٧٨बड़ा ही बरकतवाला नाम है तुम्हारे प्रतापवान और उदार रब का

الترجمة: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.