بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
ٱلۡحَآقَّةُ ١होकर रहनेवाली مَا ٱلۡحَآقَّةُ ٢क्या है वह होकर रहनेवाली وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا ٱلۡحَآقَّةُ ٣और तुम क्या जानो कि क्या है वह होकर रहनेवाली كَذَّبَتۡ ثَمُودُ وَعَادُۢ بِٱلۡقَارِعَةِ ٤समूद और आद ने उस खड़खड़ा देनेवाली (घटना) को झुठलाया فَأَمَّا ثَمُودُ فَأُهۡلِكُواْ بِٱلطَّاغِيَةِ ٥फिर समूद तो एक हद से बढ़ जानेवाली आपदा से विनष्ट किए गए وَأَمَّا عَادٌ فَأُهۡلِكُواْ بِرِيحٍ صَرۡصَرٍ عَاتِيَةٍ ٦और रहे आद, तो वे एक अनियंत्रित प्रचंड वायु से विनष्ट कर दिए गए سَخَّرَهَا عَلَيۡهِمۡ سَبۡعَ لَيَالٍ وَثَمَٰنِيَةَ أَيَّامٍ حُسُومًاۖ فَتَرَى ٱلۡقَوۡمَ فِيهَا صَرۡعَىٰ كَأَنَّهُمۡ أَعۡجَازُ نَخۡلٍ خَاوِيَةٍ ٧अल्लाह ने उसको सात रात और आठ दिन तक उन्मूलन के उद्देश्य से उनपर लगाए रखा। तो लोगों को तुम देखते कि वे उसमें पछाड़े हुए ऐसे पड़े है मानो वे खजूर के जर्जर तने हों فَهَلۡ تَرَىٰ لَهُم مِّنۢ بَاقِيَةٍ ٨अब क्या तुम्हें उनमें से कोई शेष दिखाई देता है وَجَآءَ فِرۡعَوۡنُ وَمَن قَبۡلَهُۥ وَٱلۡمُؤۡتَفِكَٰتُ بِٱلۡخَاطِئَةِ ٩और फ़िरऔन ने और उससे पहले के लोगों ने और तलपट हो जानेवाली बस्तियों ने यह ख़ता की فَعَصَوۡاْ رَسُولَ رَبِّهِمۡ فَأَخَذَهُمۡ أَخۡذَةً رَّابِيَةً ١٠उन्होंने अपने रब के रसूल की अवज्ञा की तो उसने उन्हें ऐसी पकड़ में ले लिया जो बड़ी कठोर थी إِنَّا لَمَّا طَغَا ٱلۡمَآءُ حَمَلۡنَٰكُمۡ فِي ٱلۡجَارِيَةِ ١١जब पानी उमड़ आया तो हमने तुम्हें प्रवाहित नौका में सवार किया لِنَجۡعَلَهَا لَكُمۡ تَذۡكِرَةً وَتَعِيَهَآ أُذُنٌ وَٰعِيَةٌ ١٢ताकि उसे तुम्हारे लिए हम शिक्षाप्रद यादगार बनाएँ और याद रखनेवाले कान उसे सुरक्षित रखें فَإِذَا نُفِخَ فِي ٱلصُّورِ نَفۡخَةٌ وَٰحِدَةٌ ١٣तो याद रखो जब सूर (नरसिंघा) में एक फूँक मारी जाएगी وَحُمِلَتِ ٱلۡأَرۡضُ وَٱلۡجِبَالُ فَدُكَّتَا دَكَّةً وَٰحِدَةً ١٤और धरती और पहाड़ों को उठाकर एक ही बार में चूर्ण-विचूर्ण कर दिया जाएगा فَيَوۡمَئِذٍ وَقَعَتِ ٱلۡوَاقِعَةُ ١٥तो उस दिन घटित होनेवाली घटना घटित हो जाएगी وَٱنشَقَّتِ ٱلسَّمَآءُ فَهِيَ يَوۡمَئِذٍ وَاهِيَةٌ ١٦और आकाश फट जाएगा और उस दिन उसका बन्धन ढीला पड़ जाएगा وَٱلۡمَلَكُ عَلَىٰٓ أَرۡجَآئِهَاۚ وَيَحۡمِلُ عَرۡشَ رَبِّكَ فَوۡقَهُمۡ يَوۡمَئِذٍ ثَمَٰنِيَةٌ ١٧और फ़रिश्ते उसके किनारों पर होंगे और उस दिन तुम्हारे रब के सिंहासन को आठ अपने ऊपर उठाए हुए होंगे يَوۡمَئِذٍ تُعۡرَضُونَ لَا تَخۡفَىٰ مِنكُمۡ خَافِيَةٌ ١٨उस दिन तुम लोग पेश किए जाओगे, तुम्हारी कोई छिपी बात छिपी न रहेगी فَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِيَمِينِهِۦ فَيَقُولُ هَآؤُمُ ٱقۡرَءُواْ كِتَٰبِيَهۡ ١٩फिर जिस किसी को उसका कर्म-पत्र उसके दाहिने हाथ में दिया गया, तो वह कहेगा, "लो पढ़ो, मेरा कर्म-पत्र إِنِّي ظَنَنتُ أَنِّي مُلَٰقٍ حِسَابِيَهۡ ٢٠मैं तो समझता ही था कि मुझे अपना हिसाब मिलनेवाला है। فَهُوَ فِي عِيشَةٍ رَّاضِيَةٍ ٢١अतः वह सुख और आनन्दमय जीवन में होगा فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٍ ٢٢उच्च जन्नत में قُطُوفُهَا دَانِيَةٌ ٢٣जिसके फलों के गुच्छे झुके होंगे كُلُواْ وَٱشۡرَبُواْ هَنِيٓـَٔۢا بِمَآ أَسۡلَفۡتُمۡ فِي ٱلۡأَيَّامِ ٱلۡخَالِيَةِ ٢٤मज़े से खाओ और पियो उन कर्मों के बदले में जो तुमने बीते दिनों में किए है وَأَمَّا مَنۡ أُوتِيَ كِتَٰبَهُۥ بِشِمَالِهِۦ فَيَقُولُ يَٰلَيۡتَنِي لَمۡ أُوتَ كِتَٰبِيَهۡ ٢٥और रहा वह क्यक्ति जिसका कर्म-पत्र उसके बाएँ हाथ में दिया गया, वह कहेगा, "काश, मेरा कर्म-पत्र मुझे न दिया जाता وَلَمۡ أَدۡرِ مَا حِسَابِيَهۡ ٢٦और मैं न जानता कि मेरा हिसाब क्या है يَٰلَيۡتَهَا كَانَتِ ٱلۡقَاضِيَةَ ٢٧ऐ काश, वह (मृत्यु) समाप्त करनेवाली होती مَآ أَغۡنَىٰ عَنِّي مَالِيَهۡۜ ٢٨मेरा माल मेरे कुछ काम न आया هَلَكَ عَنِّي سُلۡطَٰنِيَهۡ ٢٩मेरा ज़ोर (सत्ता) मुझसे जाता रहा خُذُوهُ فَغُلُّوهُ ٣٠पकड़ो उसे और उसकी गरदन में तौक़ डाल दो ثُمَّ ٱلۡجَحِيمَ صَلُّوهُ ٣١फिर उसे भड़कती हुई आग में झोंक दो ثُمَّ فِي سِلۡسِلَةٍ ذَرۡعُهَا سَبۡعُونَ ذِرَاعًا فَٱسۡلُكُوهُ ٣٢फिर उसे एक ऐसी जंजीर में जकड़ दो जिसकी माप सत्तर हाथ है إِنَّهُۥ كَانَ لَا يُؤۡمِنُ بِٱللَّهِ ٱلۡعَظِيمِ ٣٣वह न तो महिमावान अल्लाह पर ईमान रखता था وَلَا يَحُضُّ عَلَىٰ طَعَامِ ٱلۡمِسۡكِينِ ٣٤और न मुहताज को खाना खिलाने पर उभारता था فَلَيۡسَ لَهُ ٱلۡيَوۡمَ هَٰهُنَا حَمِيمٌ ٣٥अतः आज उसका यहाँ कोई घनिष्ट मित्र नहीं وَلَا طَعَامٌ إِلَّا مِنۡ غِسۡلِينٍ ٣٦और न ही धोवन के सिवा कोई भोजन है لَّا يَأۡكُلُهُۥٓ إِلَّا ٱلۡخَٰطِـُٔونَ ٣٧उसे ख़ताकारों (अपराधियों) के अतिरिक्त कोई नहीं खाता। فَلَآ أُقۡسِمُ بِمَا تُبۡصِرُونَ ٣٨अतः कुछ नहीं! मैं क़सम खाता हूँ उन चीज़ों की जो तुम देखते وَمَا لَا تُبۡصِرُونَ ٣٩हो और उन चीज़ों को भी जो तुम नहीं देखते إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ٤٠निश्चय ही वह एक प्रतिष्ठित रसूल की लाई हुई वाणी है وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَاعِرٍۚ قَلِيلًا مَّا تُؤۡمِنُونَ ٤١वह किसी कवि की वाणी नहीं। तुम ईमान थोड़े ही लाते हो وَلَا بِقَوۡلِ كَاهِنٍۚ قَلِيلًا مَّا تَذَكَّرُونَ ٤٢और न वह किसी काहिन का वाणी है। तुम होश से थोड़े ही काम लेते हो تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٤٣अवतरण है सारे संसार के रब की ओर से وَلَوۡ تَقَوَّلَ عَلَيۡنَا بَعۡضَ ٱلۡأَقَاوِيلِ ٤٤यदि वह (नबी) हमपर थोपकर कुछ बातें घड़ता لَأَخَذۡنَا مِنۡهُ بِٱلۡيَمِينِ ٤٥तो अवश्य हम उसका दाहिना हाथ पकड़ लेते ثُمَّ لَقَطَعۡنَا مِنۡهُ ٱلۡوَتِينَ ٤٦फिर उसकी गर्दन की रग काट देते فَمَا مِنكُم مِّنۡ أَحَدٍ عَنۡهُ حَٰجِزِينَ ٤٧और तुममें से कोई भी इससे रोकनेवाला न होता وَإِنَّهُۥ لَتَذۡكِرَةٌ لِّلۡمُتَّقِينَ ٤٨और निश्चय ही वह एक अनुस्मृति है डर रखनेवालों के लिए وَإِنَّا لَنَعۡلَمُ أَنَّ مِنكُم مُّكَذِّبِينَ ٤٩और निश्चय ही हम जानते है कि तुममें कितने ही ऐसे है जो झुठलाते है وَإِنَّهُۥ لَحَسۡرَةٌ عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ ٥٠निश्चय ही वह इनकार करनेवालों के लिए सर्वथा पछतावा है وَإِنَّهُۥ لَحَقُّ ٱلۡيَقِينِ ٥١और वह बिल्कुल विश्वसनीय सत्य है। فَسَبِّحۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلۡعَظِيمِ ٥٢अतः तुम अपने महिमावान रब के नाम की तसबीह (गुणगान) करो