ملة الإسلام

السورة 70 · 44 آية · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

سورة المعارج باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة المعارج (1,289 قارئاً)
مكيةسورة المعارج٤٤ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

سَأَلَ سَآئِلُۢ بِعَذَابٍ وَاقِعٍ ١एक माँगनेवाले ने घटित होनेवाली यातना माँगी لِّلۡكَٰفِرِينَ لَيۡسَ لَهُۥ دَافِعٌ ٢जो इनकार करनेवालो के लिए होगी, उसे कोई टालनेवाला नहीं مِّنَ ٱللَّهِ ذِي ٱلۡمَعَارِجِ ٣वह अल्लाह की ओर से होगी, जो चढ़ाव के सोपानों का स्वामी है تَعۡرُجُ ٱلۡمَلَٰٓئِكَةُ وَٱلرُّوحُ إِلَيۡهِ فِي يَوۡمٍ كَانَ مِقۡدَارُهُۥ خَمۡسِينَ أَلۡفَ سَنَةٍ ٤फ़रिश्ते और रूह (जिबरील) उसकी ओर चढ़ते है, उस दिन में जिसकी अवधि पचास हज़ार वर्ष है فَٱصۡبِرۡ صَبۡرًا جَمِيلًا ٥अतः धैर्य से काम लो, उत्तम धैर्य إِنَّهُمۡ يَرَوۡنَهُۥ بَعِيدًا ٦वे उसे बहुत दूर देख रहे है وَنَرَىٰهُ قَرِيبًا ٧किन्तु हम उसे निकट देख रहे है يَوۡمَ تَكُونُ ٱلسَّمَآءُ كَٱلۡمُهۡلِ ٨जिस दिन आकाश तेल की तलछट जैसा काला हो जाएगा وَتَكُونُ ٱلۡجِبَالُ كَٱلۡعِهۡنِ ٩और पर्वत रंग-बिरंगे ऊन के सदृश हो जाएँगे وَلَا يَسۡـَٔلُ حَمِيمٌ حَمِيمًا ١٠कोई मित्र किसी मित्र को न पूछेगा يُبَصَّرُونَهُمۡۚ يَوَدُّ ٱلۡمُجۡرِمُ لَوۡ يَفۡتَدِي مِنۡ عَذَابِ يَوۡمِئِذِۭ بِبَنِيهِ ١١हालाँकि वे एक-दूसरे को दिखाए जाएँगे। अपराधी चाहेगा कि किसी प्रकार वह उस दिन की यातना से छूटने के लिए अपने बेटों وَصَٰحِبَتِهِۦ وَأَخِيهِ ١٢अपनी पत्नी , अपने भाई وَفَصِيلَتِهِ ٱلَّتِي تُـٔۡوِيهِ ١٣और अपने उस परिवार को जो उसको आश्रय देता है وَمَن فِي ٱلۡأَرۡضِ جَمِيعًا ثُمَّ يُنجِيهِ ١٤और उन सभी लोगों को जो धरती में रहते है, फ़िदया (मुक्ति-प्रतिदान) के रूप में दे डाले फिर वह उसको छुटकारा दिला दे كـَلَّآۖ إِنَّهَا لَظَىٰ ١٥कदापि नहीं! वह लपट मारती हुई आग है نَزَّاعَةً لِّلشَّوَىٰ ١٦जो मांस और त्वचा को चाट जाएगी تَدۡعُواْ مَنۡ أَدۡبَرَ وَتَوَلَّىٰ ١٧उस व्यक्ति को बुलाती है जिसने पीठ फेरी और मुँह मोड़ा وَجَمَعَ فَأَوۡعَىٰٓ ١٨और (धन) एकत्र किया और सैंत कर रखा ۞ إِنَّ ٱلۡإِنسَٰنَ خُلِقَ هَلُوعًا ١٩निस्संदेह मनुष्य अधीर पैदा हुआ है إِذَا مَسَّهُ ٱلشَّرُّ جَزُوعًا ٢٠जि उसे तकलीफ़ पहुँचती है तो घबरा उठता है وَإِذَا مَسَّهُ ٱلۡخَيۡرُ مَنُوعًا ٢١किन्तु जब उसे सम्पन्नता प्राप्त होती ही तो वह कृपणता दिखाता है إِلَّا ٱلۡمُصَلِّينَ ٢٢किन्तु नमाज़ अदा करनेवालों की बात और है ٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ دَآئِمُونَ ٢٣जो अपनी नमाज़ पर सदैव जमें रहते है وَٱلَّذِينَ فِيٓ أَمۡوَٰلِهِمۡ حَقٌّ مَّعۡلُومٌ ٢٤और जिनके मालों में لِّلسَّآئِلِ وَٱلۡمَحۡرُومِ ٢٥माँगनेवालों और वंचित का एक ज्ञात और निश्चित हक़ होता है وَٱلَّذِينَ يُصَدِّقُونَ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ ٢٦जो बदले के दिन को सत्य मानते है وَٱلَّذِينَ هُم مِّنۡ عَذَابِ رَبِّهِم مُّشۡفِقُونَ ٢٧जो अपने रब की यातना से डरते है إِنَّ عَذَابَ رَبِّهِمۡ غَيۡرُ مَأۡمُونٍ ٢٨उनके रब की यातना है ही ऐसी जिससे निश्चिन्त न रहा जाए وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِفُرُوجِهِمۡ حَٰفِظُونَ ٢٩जो अपने गुप्तांगों की रक्षा करते है। إِلَّا عَلَىٰٓ أَزۡوَٰجِهِمۡ أَوۡ مَا مَلَكَتۡ أَيۡمَٰنُهُمۡ فَإِنَّهُمۡ غَيۡرُ مَلُومِينَ ٣٠अपनी पत्नि यों या जो उनकी मिल्क में हो उनके अतिरिक्त दूसरों से तो इस बात पर उनकी कोई भर्त्सना नही। فَمَنِ ٱبۡتَغَىٰ وَرَآءَ ذَٰلِكَ فَأُوْلَٰٓئِكَ هُمُ ٱلۡعَادُونَ ٣١किन्तु जिस किसी ने इसके अतिरिक्त कुछ और चाहा तो ऐसे ही लोग सीमा का उल्लंघन करनेवाले है। وَٱلَّذِينَ هُمۡ لِأَمَٰنَٰتِهِمۡ وَعَهۡدِهِمۡ رَٰعُونَ ٣٢जो अपने पास रखी गई अमानतों और अपनी प्रतिज्ञा का निर्वाह करते है وَٱلَّذِينَ هُم بِشَهَٰدَٰتِهِمۡ قَآئِمُونَ ٣٣जो अपनी गवाहियों पर क़़ायम रहते है وَٱلَّذِينَ هُمۡ عَلَىٰ صَلَاتِهِمۡ يُحَافِظُونَ ٣٤और जो अपनी नमाज़ की रक्षा करते है أُوْلَٰٓئِكَ فِي جَنَّٰتٍ مُّكۡرَمُونَ ٣٥वही लोग जन्नतों में सम्मानपूर्वक रहेंगे فَمَالِ ٱلَّذِينَ كَفَرُواْ قِبَلَكَ مُهۡطِعِينَ ٣٦फिर उन इनकार करनेवालो को क्या हुआ है कि वे तुम्हारी ओर दौड़े चले आ रहे है عَنِ ٱلۡيَمِينِ وَعَنِ ٱلشِّمَالِ عِزِينَ ٣٧दाएँ और बाएँ से गिरोह के गिरोह أَيَطۡمَعُ كُلُّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ أَن يُدۡخَلَ جَنَّةَ نَعِيمٍ ٣٨क्या उनमें से प्रत्येक व्यक्ति इसकी लालसा रखता है कि वह अनुकम्पा से परिपूर्ण जन्नत में प्रविष्ट हो كـَلَّآۖ إِنَّا خَلَقۡنَٰهُم مِّمَّا يَعۡلَمُونَ ٣٩कदापि नहीं, हमने उन्हें उस चीज़ से पैदा किया है, जिसे वे भली-भाँति जानते है فَلَآ أُقۡسِمُ بِرَبِّ ٱلۡمَشَٰرِقِ وَٱلۡمَغَٰرِبِ إِنَّا لَقَٰدِرُونَ ٤٠अतः कुछ नहीं, मैं क़सम खाता हूँ पूर्वों और पश्चिमों के रब की, हमे इसकी सामर्थ्य प्राप्त है عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ خَيۡرًا مِّنۡهُمۡ وَمَا نَحۡنُ بِمَسۡبُوقِينَ ٤١कि उनकी उनसे अच्छे ले आएँ और हम पिछड़ जानेवाले नहीं है فَذَرۡهُمۡ يَخُوضُواْ وَيَلۡعَبُواْ حَتَّىٰ يُلَٰقُواْ يَوۡمَهُمُ ٱلَّذِي يُوعَدُونَ ٤٢अतः उन्हें छोड़ो कि वे व्यर्थ बातों में पड़े रहें और खेलते रहे, यहाँ तक कि वे अपने उस दिन से मिलें, जिसका उनसे वादा किया जा रहा है يَوۡمَ يَخۡرُجُونَ مِنَ ٱلۡأَجۡدَاثِ سِرَاعًا كَأَنَّهُمۡ إِلَىٰ نُصُبٍ يُوفِضُونَ ٤٣जिस दिन वे क़ब्रों से तेज़ी के साथ निकलेंगे जैसे किसी निशान की ओर दौड़े जा रहे है خَٰشِعَةً أَبۡصَٰرُهُمۡ تَرۡهَقُهُمۡ ذِلَّةٌۚ ذَٰلِكَ ٱلۡيَوۡمُ ٱلَّذِي كَانُواْ يُوعَدُونَ ٤٤उनकी निगाहें झुकी होंगी, ज़िल्लत उनपर छा रही होगी। यह है वह दिन जिससे वह डराए जाते रहे है

الترجمة: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.