بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ ١जबकि आकाश फट जाएगा وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ ٢और जबकि तारे बिखर जाएँगे وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ ٣और जबकि समुद्र बह पड़ेंगे وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ ٤और जबकि क़बें उखेड़ दी जाएँगी عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ ٥तब हर व्यक्ति जान लेगा जिसे उसने प्राथमिकता दी और पीछे डाला يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ ٦ऐ मनुष्य! किस चीज़ ने तुझे अपने उदार प्रभु के विषय में धोखे में डाल रखा हैं ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ ٧जिसने तेरा प्रारूप बनाया, फिर नख-शिख से तुझे दुरुस्त किया और तुझे संतुलन प्रदान किया فِيٓ أَيِّ صُورَةٍ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ ٨जिस रूप में चाहा उसने तुझे जोड़कर तैयार किया كـَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ ٩कुछ नहीं, बल्कि तुम बदला दिए जाने का झुठलाते हो وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ ١٠जबकि तुमपर निगरानी करनेवाले नियुक्त हैं كِرَامًا كَٰتِبِينَ ١١प्रतिष्ठित लिपिक يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ ١٢वे जान रहे होते है जो कुछ भी तुम लोग करते हो إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٍ ١٣निस्संदेह वफ़ादार लोग नेमतों में होंगे وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمٍ ١٤और निश्चय ही दुराचारी भड़कती हुई आग में يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ ١٥जिसमें वे बदले के दिन प्रवेश करेंगे وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ ١٦और उससे वे ओझल नहीं होंगे وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٧और तुम्हें क्या मालूम कि बदले का दिन क्या है ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٨फिर तुम्हें क्या मालूम कि बदले का दिन क्या है يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسٌ لِّنَفۡسٍ شَيۡـًٔاۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذٍ لِّلَّهِ ١٩जिस दिन कोई व्यक्ति किसी व्यक्ति के लिए किसी चीज़ का अधिकारी न होगा, मामला उस दिन अल्लाह ही के हाथ में होगा