بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ ١जब सूर्य लपेट दिया जाएगा وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ ٢सारे तारे मैले हो जाएँगे وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ ٣जब पहाड़ चलाए जाएँगे وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ ٤जब दस मास की गाभिन ऊँटनियाँ आज़ाद छोड़ दी जाएँगी وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ ٥जब जंगली जानवर एकत्र किए जाएँगे وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ ٦जब समुद्र भड़का दिया जाएँगे وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ ٧जब लोग क़िस्म-क़िस्म कर दिए जाएँगे وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ ٨और जब जीवित गाड़ी गई लड़की से पूछा जाएगा بِأَيِّ ذَنۢبٍ قُتِلَتۡ ٩कि उसकी हत्या किस गुनाह के कारण की गई وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ ١٠और जब कर्म-पत्र फैला दिए जाएँगे وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ ١١और जब आकाश की खाल उतार दी जाएगी وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ ١٢जब जहन्नम को दहकाया जाएगा وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ ١٣और जब जन्नत निकट कर दी जाएगी عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّآ أَحۡضَرَتۡ ١٤तो कोई भी क्यक्ति जान लेगा कि उसने क्या उपस्थित किया है فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ ١٥अतः नहीं! मैं क़सम खाता हूँ पीछे हटनेवालों की ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ ١٦चलनेवालों, छिपने-दुबकने-वालों की وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ ١٧साक्षी है रात्रि जब वह प्रस्थान करे وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ ١٨और साक्षी है प्रातः जब वह साँस ले إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ١٩निश्चय ही वह एक आदरणीय संदेशवाहक की लाई हुई वाणी है ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينٍ ٢٠जो शक्तिवाला है, सिंहासनवाले के यहाँ जिसकी पैठ है مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ٢١उसका आदेश माना जाता है, वहाँ वह विश्वासपात्र है وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونٍ ٢٢तुम्हारा साथी कोई दीवाना नहीं وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ ٢٣उसने तो (पराकाष्ठान के) प्रत्यक्ष क्षितिज पर होकर उस (फ़रिश्ते) को देखा है وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينٍ ٢٤और वह परोक्ष के मामले में कृपण नहीं है وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنٍ رَّجِيمٍ ٢٥और वह (क़ुरआन) किसी धुतकारे हुए शैतान की लाई हुई वाणी नहीं है فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ ٢٦फिर तुम किधर जा रहे हो إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرٌ لِّلۡعَٰلَمِينَ ٢٧वह तो सारे संसार के लिए बस एक अनुस्मृति है لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ ٢٨उसके लिए तो तुममे से सीधे मार्ग पर चलना चाहे وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٢٩और तुम नहीं चाह सकते सिवाय इसके कि सारे जहान का रब अल्लाह चाहे