بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
لَآ أُقۡسِمُ بِيَوۡمِ ٱلۡقِيَٰمَةِ ١नहीं, मैं क़सम खाता हूँ क़ियामत के दिन की وَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلنَّفۡسِ ٱللَّوَّامَةِ ٢और नहीं! मैं कसम खाता हूँ मलामत करनेवाली आत्मा की أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَلَّن نَّجۡمَعَ عِظَامَهُۥ ٣क्या मनुष्य यह समझता है कि हम कदापि उसकी हड्डियों को एकत्र न करेंगे بَلَىٰ قَٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّيَ بَنَانَهُۥ ٤क्यों नहीं, हम उसकी पोरों को ठीक-ठाक करने की सामर्थ्य रखते है بَلۡ يُرِيدُ ٱلۡإِنسَٰنُ لِيَفۡجُرَ أَمَامَهُۥ ٥बल्कि मनुष्य चाहता है कि अपने आगे ढिठाई करता रहे يَسۡـَٔلُ أَيَّانَ يَوۡمُ ٱلۡقِيَٰمَةِ ٦पूछता है, "आख़िर क़ियामत का दिन कब आएगा فَإِذَا بَرِقَ ٱلۡبَصَرُ ٧तो जब निगाह चौंधिया जाएगी وَخَسَفَ ٱلۡقَمَرُ ٨और चन्द्रमा को ग्रहण लग जाएगा وَجُمِعَ ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ ٩और सूर्य और चन्द्रमा इकट्ठे कर दिए जाएँगे يَقُولُ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذٍ أَيۡنَ ٱلۡمَفَرُّ ١٠उस दिन मनुष्य कहेगा, "कहाँ जाऊँ भागकर كـَلَّا لَا وَزَرَ ١١कुछ नहीं, कोई शरण-स्थल नहीं إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمُسۡتَقَرُّ ١٢उस दिन तुम्हारे रब ही ओर जाकर ठहरना है يُنَبَّؤُاْ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذِۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ ١٣उस दिन मनुष्य को बता दिया जाएगा जो कुछ उसने आगे बढाया और पीछे टाला بَلِ ٱلۡإِنسَٰنُ عَلَىٰ نَفۡسِهِۦ بَصِيرَةٌ ١٤नहीं, बल्कि मनुष्य स्वयं अपने हाल पर निगाह रखता है وَلَوۡ أَلۡقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ ١٥यद्यपि उसने अपने कितने ही बहाने पेश किए हो لَا تُحَرِّكۡ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعۡجَلَ بِهِۦٓ ١٦तू उसे शीघ्र पाने के लिए उसके प्रति अपनी ज़बान को न चला إِنَّ عَلَيۡنَا جَمۡعَهُۥ وَقُرۡءَانَهُۥ ١٧हमारे ज़िम्मे है उसे एकत्र करना और उसका पढ़ना فَإِذَا قَرَأۡنَٰهُ فَٱتَّبِعۡ قُرۡءَانَهُۥ ١٨अतः जब हम उसे पढ़े तो उसके पठन का अनुसरण कर ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا بَيَانَهُۥ ١٩फिर हमारे ज़िम्मे है उसका स्पष्टीकरण करना كـَلَّا بَلۡ تُحِبُّونَ ٱلۡعَاجِلَةَ ٢٠कुछ नहीं, बल्कि तुम लोग शीघ्र मिलनेवाली चीज़ (दुनिया) से प्रेम रखते हो وَتَذَرُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ ٢١और आख़िरत को छोड़ रहे हो وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ ٢٢किनते ही चहरे उस दिन तरो ताज़ा और प्रफुल्लित होंगे إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ ٢٣अपने रब की ओर देख रहे होंगे। وَوُجُوهٌ يَوۡمَئِذِۭ بَاسِرَةٌ ٢٤और कितने ही चेहरे उस दिन उदास और बिगड़े हुए होंगे تَظُنُّ أَن يُفۡعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ ٢٥समझ रहे होंगे कि उनके साथ कमर तोड़ देनेवाला मामला किया जाएगा كـَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِيَ ٢٦कुछ नहीं, जब प्राण कंठ को आ लगेंगे وَقِيلَ مَنۡۜ رَاقٍ ٢٧और कहा जाएगा, "कौन है झाड़-फूँक करनेवाला وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلۡفِرَاقُ ٢٨और वह समझ लेगा कि वह जुदाई (का समय) है وَٱلۡتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ ٢٩और पिंडली से पिंडली लिपट जाएगी إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمَسَاقُ ٣٠तुम्हारे रब की ओर उस दिन प्रस्थान होगा فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ ٣١किन्तु उसने न तो सत्य माना और न नमाज़ अदा की وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ٣٢लेकिन झुठलाया और मुँह मोड़ा ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ ٣٣फिर अकड़ता हुआ अपने लोगों की ओर चल दिया أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰ ٣٤अफ़सोस है तुझपर और अफ़सोस है ثُمَّ أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰٓ ٣٥फिर अफ़सोस है तुझपर और अफ़सोस है أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَن يُتۡرَكَ سُدًى ٣٦क्या मनुष्य समझता है कि वह यूँ ही स्वतंत्र छोड़ दिया जाएगा أَلَمۡ يَكُ نُطۡفَةً مِّن مَّنِيٍّ يُمۡنَىٰ ٣٧क्या वह केवल टपकाए हुए वीर्य की एक बूँद न था ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ ٣٨फिर वह रक्त की एक फुटकी हुआ, फिर अल्लाह ने उसे रूप दिया और उसके अंग-प्रत्यंग ठीक-ठाक किए فَجَعَلَ مِنۡهُ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ ٣٩और उसकी दो जातियाँ बनाई - पुरुष और स्त्री أَلَيۡسَ ذَٰلِكَ بِقَٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحۡـِۧيَ ٱلۡمَوۡتَىٰ ٤٠क्या उसे वह सामर्थ्य प्राप्त- नहीं कि वह मुर्दों को जीवित कर दे