ملة الإسلام

السورة 75 · 40 آية · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

سورة القيامة باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة القيامة (1,389 قارئاً)
مكيةسورة القيامة٤٠ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

لَآ أُقۡسِمُ بِيَوۡمِ ٱلۡقِيَٰمَةِ ١मैं रोजे क़यामत की क़सम खाता हूँ وَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلنَّفۡسِ ٱللَّوَّامَةِ ٢(और बुराई से) मलामत करने वाले जी की क़सम खाता हूँ (कि तुम सब दोबारा) ज़रूर ज़िन्दा किए जाओगे أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَلَّن نَّجۡمَعَ عِظَامَهُۥ ٣क्या इन्सान ये ख्याल करता है (कि हम उसकी हड्डियों को बोसीदा होने के बाद) जमा न करेंगे हाँ (ज़रूर करेंगें) بَلَىٰ قَٰدِرِينَ عَلَىٰٓ أَن نُّسَوِّيَ بَنَانَهُۥ ٤हम इस पर क़ादिर हैं कि हम उसकी पोर पोर दुरूस्त करें بَلۡ يُرِيدُ ٱلۡإِنسَٰنُ لِيَفۡجُرَ أَمَامَهُۥ ٥मगर इन्सान तो ये जानता है कि अपने आगे भी (हमेशा) बुराई करता जाए يَسۡـَٔلُ أَيَّانَ يَوۡمُ ٱلۡقِيَٰمَةِ ٦पूछता है कि क़यामत का दिन कब होगा فَإِذَا بَرِقَ ٱلۡبَصَرُ ٧तो जब ऑंखे चकाचौन्ध में आ जाएँगी وَخَسَفَ ٱلۡقَمَرُ ٨और चाँद गहन में लग जाएगा وَجُمِعَ ٱلشَّمۡسُ وَٱلۡقَمَرُ ٩और सूरज और चाँद इकट्ठा कर दिए जाएँगे يَقُولُ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذٍ أَيۡنَ ٱلۡمَفَرُّ ١٠तो इन्सान कहेगा आज कहाँ भाग कर जाऊँ كـَلَّا لَا وَزَرَ ١١यक़ीन जानों कहीं पनाह नहीं إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمُسۡتَقَرُّ ١٢उस रोज़ तुम्हारे परवरदिगार ही के पास ठिकाना है يُنَبَّؤُاْ ٱلۡإِنسَٰنُ يَوۡمَئِذِۭ بِمَا قَدَّمَ وَأَخَّرَ ١٣उस दिन आदमी को जो कुछ उसके आगे पीछे किया है बता दिया जाएगा بَلِ ٱلۡإِنسَٰنُ عَلَىٰ نَفۡسِهِۦ بَصِيرَةٌ ١٤बल्कि इन्सान तो अपने ऊपर आप गवाह है وَلَوۡ أَلۡقَىٰ مَعَاذِيرَهُۥ ١٥अगरचे वह अपने गुनाहों की उज्र व ज़रूर माज़ेरत पढ़ा करता रहे لَا تُحَرِّكۡ بِهِۦ لِسَانَكَ لِتَعۡجَلَ بِهِۦٓ ١٦(ऐ रसूल) वही के जल्दी याद करने वास्ते अपनी ज़बान को हरकत न दो إِنَّ عَلَيۡنَا جَمۡعَهُۥ وَقُرۡءَانَهُۥ ١٧उसका जमा कर देना और पढ़वा देना तो यक़ीनी हमारे ज़िम्मे है فَإِذَا قَرَأۡنَٰهُ فَٱتَّبِعۡ قُرۡءَانَهُۥ ١٨तो जब हम उसको (जिबरील की ज़बानी) पढ़ें तो तुम भी (पूरा) सुनने के बाद इसी तरह पढ़ा करो ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا بَيَانَهُۥ ١٩फिर उस (के मुश्किलात का समझा देना भी हमारे ज़िम्में है) كـَلَّا بَلۡ تُحِبُّونَ ٱلۡعَاجِلَةَ ٢٠मगर (लोगों) हक़ तो ये है कि तुम लोग दुनिया को दोस्त रखते हो وَتَذَرُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ ٢١और आख़ेरत को छोड़े बैठे हो وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاضِرَةٌ ٢٢उस रोज़ बहुत से चेहरे तो तरो ताज़ा बशबाब होंगे إِلَىٰ رَبِّهَا نَاظِرَةٌ ٢٣(और) अपने परवरदिगार (की नेअमत) को देख रहे होंगे وَوُجُوهٌ يَوۡمَئِذِۭ بَاسِرَةٌ ٢٤और बहुतेरे मुँह उस दिन उदास होंगे تَظُنُّ أَن يُفۡعَلَ بِهَا فَاقِرَةٌ ٢٥समझ रहें हैं कि उन पर मुसीबत पड़ने वाली है कि कमर तोड़ देगी كـَلَّآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلتَّرَاقِيَ ٢٦सुन लो जब जान (बदन से खिंच के) हँसली तक आ पहुँचेगी وَقِيلَ مَنۡۜ رَاقٍ ٢٧और कहा जाएगा कि (इस वक्त) क़ोई झाड़ फूँक करने वाला है وَظَنَّ أَنَّهُ ٱلۡفِرَاقُ ٢٨और मरने वाले ने समझा कि अब (सबसे) जुदाई है وَٱلۡتَفَّتِ ٱلسَّاقُ بِٱلسَّاقِ ٢٩और (मौत की तकलीफ़ से) पिन्डली से पिन्डली लिपट जाएगी إِلَىٰ رَبِّكَ يَوۡمَئِذٍ ٱلۡمَسَاقُ ٣٠उस दिन तुमको अपने परवरदिगार की बारगाह में चलना है فَلَا صَدَّقَ وَلَا صَلَّىٰ ٣١तो उसने (ग़फलत में) न (कलामे ख़ुदा की) तसदीक़ की न नमाज़ पढ़ी وَلَٰكِن كَذَّبَ وَتَوَلَّىٰ ٣٢मगर झुठलाया और (ईमान से) मुँह फेरा ثُمَّ ذَهَبَ إِلَىٰٓ أَهۡلِهِۦ يَتَمَطَّىٰٓ ٣٣अपने घर की तरफ इतराता हुआ चला أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰ ٣٤अफसोस है तुझ पर फिर अफसोस है फिर तुफ़ है ثُمَّ أَوۡلَىٰ لَكَ فَأَوۡلَىٰٓ ٣٥तुझ पर फिर तुफ़ है أَيَحۡسَبُ ٱلۡإِنسَٰنُ أَن يُتۡرَكَ سُدًى ٣٦क्या इन्सान ये समझता है कि वह यूँ ही छोड़ दिया जाएगा أَلَمۡ يَكُ نُطۡفَةً مِّن مَّنِيٍّ يُمۡنَىٰ ٣٧क्या वह (इब्तेदन) मनी का एक क़तरा न था जो रहम में डाली जाती है ثُمَّ كَانَ عَلَقَةً فَخَلَقَ فَسَوَّىٰ ٣٨फिर लोथड़ा हुआ फिर ख़ुदा ने उसे बनाया فَجَعَلَ مِنۡهُ ٱلزَّوۡجَيۡنِ ٱلذَّكَرَ وَٱلۡأُنثَىٰٓ ٣٩फिर उसे दुरूस्त किया फिर उसकी दो किस्में बनायीं (एक) मर्द और (एक) औरत أَلَيۡسَ ذَٰلِكَ بِقَٰدِرٍ عَلَىٰٓ أَن يُحۡـِۧيَ ٱلۡمَوۡتَىٰ ٤٠क्या इस पर क़ादिर नहीं कि (क़यामत में) मुर्दों को ज़िन्दा कर दे

الترجمة: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.