ملة الإسلام

السورة 56 · 96 آية · Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed

سورة الواقعة باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة الواقعة (1,362 قارئاً)
مكيةسورة الواقعة٩٦ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا وَقَعَتِ ٱلۡوَاقِعَةُ ١जब घटित होनेवाली (घड़ी) घटित हो जाएगी لَيۡسَ لِوَقۡعَتِهَا كَاذِبَةٌ ٢उसके घटित होने में कुछ भी झुठ नहीं خَافِضَةٌ رَّافِعَةٌ ٣पस्त करनेवाली होगी, ऊँचा करनेवाली थी إِذَا رُجَّتِ ٱلۡأَرۡضُ رَجًّا ٤जब धरती थरथराकर काँप उठेगी وَبُسَّتِ ٱلۡجِبَالُ بَسًّا ٥और पहाड़ टूटकर चूर्ण-विचुर्ण हो जाएँगे فَكَانَتۡ هَبَآءً مُّنۢبَثًّا ٦कि वे बिखरे हुए धूल होकर रह जाएँगे وَكُنتُمۡ أَزۡوَٰجًا ثَلَٰثَةً ٧और तुम लोग तीन प्रकार के हो जाओगे فَأَصۡحَٰبُ ٱلۡمَيۡمَنَةِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَيۡمَنَةِ ٨तो दाहिने हाथ वाले (सौभाग्यशाली), कैसे होंगे दाहिने हाथ वाले وَأَصۡحَٰبُ ٱلۡمَشۡـَٔمَةِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡمَشۡـَٔمَةِ ٩और बाएँ हाथ वाले (दुर्भाग्यशाली), कैसे होंगे बाएँ हाथ वाले وَٱلسَّٰبِقُونَ ٱلسَّٰبِقُونَ ١٠और आगे बढ़ जानेवाले तो आगे बढ़ जानेवाले ही है أُوْلَٰٓئِكَ ٱلۡمُقَرَّبُونَ ١١वही (अल्लाह के) निकटवर्ती है فِي جَنَّٰتِ ٱلنَّعِيمِ ١٢नेमत भरी जन्नतों में होंगे ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ ١٣अगलों में से तो बहुत-से होंगे وَقَلِيلٌ مِّنَ ٱلۡأٓخِرِينَ ١٤किन्तु पिछलों में से कम ही عَلَىٰ سُرُرٍ مَّوۡضُونَةٍ ١٥जड़ित तख़्तो पर مُّتَّكِـِٔينَ عَلَيۡهَا مُتَقَٰبِلِينَ ١٦तकिया लगाए आमने-सामने होंगे يَطُوفُ عَلَيۡهِمۡ وِلۡدَٰنٌ مُّخَلَّدُونَ ١٧उनके पास किशोर होंगे जो सदैव किशोरावस्था ही में रहेंगे بِأَكۡوَابٍ وَأَبَارِيقَ وَكَأۡسٍ مِّن مَّعِينٍ ١٨प्याले और आफ़ताबे (जग) और विशुद्ध पेय से भरा हुआ पात्र लिए फिर रहे होंगे لَّا يُصَدَّعُونَ عَنۡهَا وَلَا يُنزِفُونَ ١٩जिस (के पीने) से न तो उन्हें सिर दर्द होगा और न उनकी बुद्धि में विकार आएगा وَفَٰكِهَةٍ مِّمَّا يَتَخَيَّرُونَ ٢٠और स्वादिष्ट॥ फल जो वे पसन्द करें وَلَحۡمِ طَيۡرٍ مِّمَّا يَشۡتَهُونَ ٢١और पक्षी का मांस जो वे चाह وَحُورٌ عِينٌ ٢٢और बड़ी आँखोंवाली हूरें كَأَمۡثَٰلِ ٱللُّؤۡلُوِٕ ٱلۡمَكۡنُونِ ٢٣मानो छिपाए हुए मोती हो جَزَآءَۢ بِمَا كَانُواْ يَعۡمَلُونَ ٢٤यह सब उसके बदले में उन्हें प्राप्त होगा जो कुछ वे करते रहे لَا يَسۡمَعُونَ فِيهَا لَغۡوًا وَلَا تَأۡثِيمًا ٢٥उसमें वे न कोई व्यर्थ बात सुनेंगे और न गुनाह की बात إِلَّا قِيلًا سَلَٰمًا سَلَٰمًا ٢٦सिवाय इस बात के कि "सलाम हो, सलाम हो وَأَصۡحَٰبُ ٱلۡيَمِينِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلۡيَمِينِ ٢٧रहे सौभाग्यशाली लोग, तो सौभाग्यशालियों का क्या कहना فِي سِدۡرٍ مَّخۡضُودٍ ٢٨वे वहाँ होंगे जहाँ बिन काँटों के बेर होंगे وَطَلۡحٍ مَّنضُودٍ ٢٩और गुच्छेदार केले وَظِلٍّ مَّمۡدُودٍ ٣٠दूर तक फैली हुई छाँव وَمَآءٍ مَّسۡكُوبٍ ٣١बहता हुआ पानी وَفَٰكِهَةٍ كَثِيرَةٍ ٣٢बहुत-सा स्वादिष्ट; फल لَّا مَقۡطُوعَةٍ وَلَا مَمۡنُوعَةٍ ٣٣जिसका सिलसिला टूटनेवाला न होगा और न उसपर कोई रोक-टोक होगी وَفُرُشٍ مَّرۡفُوعَةٍ ٣٤उच्चकोटि के बिछौने होंगे إِنَّآ أَنشَأۡنَٰهُنَّ إِنشَآءً ٣٥(और वहाँ उनकी पत्नियों को) निश्चय ही हमने एक विशेष उठान पर उठान पर उठाया فَجَعَلۡنَٰهُنَّ أَبۡكَارًا ٣٦और हमने उन्हे कुँवारियाँ बनाया عُرُبًا أَتۡرَابًا ٣٧प्रेम दर्शानेवाली और समायु لِّأَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ ٣٨सौभाग्यशाली लोगों के लिए ثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأَوَّلِينَ ٣٩वे अगलों में से भी अधिक होगे وَثُلَّةٌ مِّنَ ٱلۡأٓخِرِينَ ٤٠और पिछलों में से भी अधिक होंगे وَأَصۡحَٰبُ ٱلشِّمَالِ مَآ أَصۡحَٰبُ ٱلشِّمَالِ ٤١रहे दुर्भाग्यशाली लोग, तो कैसे होंगे दुर्भाग्यशाली लोग فِي سَمُومٍ وَحَمِيمٍ ٤٢गर्म हवा और खौलते हुए पानी में होंगे وَظِلٍّ مِّن يَحۡمُومٍ ٤٣और काले धुएँ की छाँव में لَّا بَارِدٍ وَلَا كَرِيمٍ ٤٤जो न ठंडी होगी और न उत्तम और लाभप्रद إِنَّهُمۡ كَانُواْ قَبۡلَ ذَٰلِكَ مُتۡرَفِينَ ٤٥वे इससे पहले सुख-सम्पन्न थे وَكَانُواْ يُصِرُّونَ عَلَى ٱلۡحِنثِ ٱلۡعَظِيمِ ٤٦और बड़े गुनाह पर अड़े रहते थे وَكَانُواْ يَقُولُونَ أَئِذَا مِتۡنَا وَكُنَّا تُرَابًا وَعِظَٰمًا أَءِنَّا لَمَبۡعُوثُونَ ٤٧कहते थे, "क्या जब हम मर जाएँगे और मिट्टी और हड्डियाँ होकर रहे जाएँगे, तो क्या हम वास्तव में उठाए जाएँगे أَوَءَابَآؤُنَا ٱلۡأَوَّلُونَ ٤٨और क्या हमारे पहले के बाप-दादा भी قُلۡ إِنَّ ٱلۡأَوَّلِينَ وَٱلۡأٓخِرِينَ ٤٩कह दो, "निश्चय ही अगले और पिछले भी لَمَجۡمُوعُونَ إِلَىٰ مِيقَٰتِ يَوۡمٍ مَّعۡلُومٍ ٥٠एक नियत समय पर इकट्ठे कर दिए जाएँगे, जिसका दिन ज्ञात और नियत है ثُمَّ إِنَّكُمۡ أَيُّهَا ٱلضَّآلُّونَ ٱلۡمُكَذِّبُونَ ٥١फिर तुम ऐ गुमराहो, झुठलानेवालो لَأٓكِلُونَ مِن شَجَرٍ مِّن زَقُّومٍ ٥٢ज़क्कूम के वृक्ष में से खाओंगे فَمَالِـُٔونَ مِنۡهَا ٱلۡبُطُونَ ٥٣और उसी से पेट भरोगे فَشَٰرِبُونَ عَلَيۡهِ مِنَ ٱلۡحَمِيمِ ٥٤और उसके ऊपर से खौलता हुआ पानी पीओगे فَشَٰرِبُونَ شُرۡبَ ٱلۡهِيمِ ٥٥और तौस लगे ऊँट की तरह पीओगे। هَٰذَا نُزُلُهُمۡ يَوۡمَ ٱلدِّينِ ٥٦यह बदला दिए जाने के दिन उनका पहला सत्कार होगा نَحۡنُ خَلَقۡنَٰكُمۡ فَلَوۡلَا تُصَدِّقُونَ ٥٧हमने तुम्हें पैदा किया; फिर तुम सच क्यों नहीं मानते أَفَرَءَيۡتُم مَّا تُمۡنُونَ ٥٨तो क्या तुमने विचार किया जो चीज़ तुम टपकाते हो ءَأَنتُمۡ تَخۡلُقُونَهُۥٓ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡخَٰلِقُونَ ٥٩क्या तुम उसे आकार देते हो, या हम है आकार देनेवाले نَحۡنُ قَدَّرۡنَا بَيۡنَكُمُ ٱلۡمَوۡتَ وَمَا نَحۡنُ بِمَسۡبُوقِينَ ٦٠हमने तुम्हारे बीच मृत्यु को नियत किया है और हमारे बस से यह बाहर नहीं है عَلَىٰٓ أَن نُّبَدِّلَ أَمۡثَٰلَكُمۡ وَنُنشِئَكُمۡ فِي مَا لَا تَعۡلَمُونَ ٦١कि हम तुम्हारे जैसों को बदल दें और तुम्हें ऐसी हालत में उठा खड़ा करें जिसे तुम जानते नहीं وَلَقَدۡ عَلِمۡتُمُ ٱلنَّشۡأَةَ ٱلۡأُولَىٰ فَلَوۡلَا تَذَكَّرُونَ ٦٢तुम तो पहली पैदाइश को जान चुके हो, फिर तुम ध्यान क्यों नहीं देते أَفَرَءَيۡتُم مَّا تَحۡرُثُونَ ٦٣फिर क्या तुमने देखा तो कुछ तुम खेती करते हो ءَأَنتُمۡ تَزۡرَعُونَهُۥٓ أَمۡ نَحۡنُ ٱلزَّٰرِعُونَ ٦٤क्या उसे तुम उगाते हो या हम उसे उगाते है لَوۡ نَشَآءُ لَجَعَلۡنَٰهُ حُطَٰمًا فَظَلۡتُمۡ تَفَكَّهُونَ ٦٥यदि हम चाहें तो उसे चूर-चूर कर दें। फिर तुम बातें बनाते रह जाओ إِنَّا لَمُغۡرَمُونَ ٦٦कि "हमपर उलटा डाँड पड़ गया بَلۡ نَحۡنُ مَحۡرُومُونَ ٦٧बल्कि हम वंचित होकर रह गए أَفَرَءَيۡتُمُ ٱلۡمَآءَ ٱلَّذِي تَشۡرَبُونَ ٦٨फिर क्या तुमने उस पानी को देखा जिसे तुम पीते हो ءَأَنتُمۡ أَنزَلۡتُمُوهُ مِنَ ٱلۡمُزۡنِ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡمُنزِلُونَ ٦٩क्या उसे बादलों से तुमने पानी बरसाया या बरसानेवाले हम है لَوۡ نَشَآءُ جَعَلۡنَٰهُ أُجَاجًا فَلَوۡلَا تَشۡكُرُونَ ٧٠यदि हम चाहें तो उसे अत्यन्त खारा बनाकर रख दें। फिर तुम कृतज्ञता क्यों नहीं दिखाते أَفَرَءَيۡتُمُ ٱلنَّارَ ٱلَّتِي تُورُونَ ٧١फिर क्या तुमने उस आग को देखा जिसे तुम सुलगाते हो ءَأَنتُمۡ أَنشَأۡتُمۡ شَجَرَتَهَآ أَمۡ نَحۡنُ ٱلۡمُنشِـُٔونَ ٧٢क्या तुमने उसके वृक्ष को पैदा किया है या पैदा करनेवाले हम है نَحۡنُ جَعَلۡنَٰهَا تَذۡكِرَةً وَمَتَٰعًا لِّلۡمُقۡوِينَ ٧٣हमने उसे एक अनुस्मृति और मरुभुमि के मुसाफ़िरों और ज़रूरतमन्दों के लिए लाभप्रद बनाया فَسَبِّحۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلۡعَظِيمِ ٧٤अतः तुम अपने महान रब के नाम की तसबीह करो ۞ فَلَآ أُقۡسِمُ بِمَوَٰقِعِ ٱلنُّجُومِ ٧٥अतः नहीं! मैं क़समों खाता हूँ सितारों की स्थितियों की وَإِنَّهُۥ لَقَسَمٌ لَّوۡ تَعۡلَمُونَ عَظِيمٌ ٧٦और यह बहुत बड़ी गवाही है, यदि तुम जानो إِنَّهُۥ لَقُرۡءَانٌ كَرِيمٌ ٧٧निश्चय ही यह प्रतिष्ठित क़ुरआन है فِي كِتَٰبٍ مَّكۡنُونٍ ٧٨एक सुरक्षित किताब में अंकित है। لَّا يَمَسُّهُۥٓ إِلَّا ٱلۡمُطَهَّرُونَ ٧٩उसे केवल पाक-साफ़ व्यक्ति ही हाथ लगाते है تَنزِيلٌ مِّن رَّبِّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٨٠उसका अवतरण सारे संसार के रब की ओर से है। أَفَبِهَٰذَا ٱلۡحَدِيثِ أَنتُم مُّدۡهِنُونَ ٨١फिर क्या तुम उस वाणी के प्रति उपेक्षा दर्शाते हो وَتَجۡعَلُونَ رِزۡقَكُمۡ أَنَّكُمۡ تُكَذِّبُونَ ٨٢और तुम इसको अपनी वृत्ति बना रहे हो कि झुठलाते हो فَلَوۡلَآ إِذَا بَلَغَتِ ٱلۡحُلۡقُومَ ٨٣फिर ऐसा क्यों नहीं होता, जबकि प्राण कंठ को आ लगते है وَأَنتُمۡ حِينَئِذٍ تَنظُرُونَ ٨٤और उस समय तुम देख रहे होते हो وَنَحۡنُ أَقۡرَبُ إِلَيۡهِ مِنكُمۡ وَلَٰكِن لَّا تُبۡصِرُونَ ٨٥और हम तुम्हारी अपेक्षा उससे अधिक निकट होते है। किन्तु तुम देखते नहीं – فَلَوۡلَآ إِن كُنتُمۡ غَيۡرَ مَدِينِينَ ٨٦फिर ऐसा क्यों नहीं होता कि यदि तुम अधीन नहीं हो تَرۡجِعُونَهَآ إِن كُنتُمۡ صَٰدِقِينَ ٨٧तो उसे (प्राण को) लौटा दो, यदि तुम सच्चे हो فَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلۡمُقَرَّبِينَ ٨٨फिर यदि वह (अल्लाह के) निकटवर्तियों में से है فَرَوۡحٌ وَرَيۡحَانٌ وَجَنَّتُ نَعِيمٍ ٨٩तो (उसके लिए) आराम, सुख-सामग्री और सुगंध है, और नेमतवाला बाग़ है وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنۡ أَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ ٩٠और यदि वह भाग्यशालियों में से है فَسَلَٰمٌ لَّكَ مِنۡ أَصۡحَٰبِ ٱلۡيَمِينِ ٩١तो "सलाम है तुम्हें कि तुम सौभाग्यशाली में से हो। وَأَمَّآ إِن كَانَ مِنَ ٱلۡمُكَذِّبِينَ ٱلضَّآلِّينَ ٩٢किन्तु यदि वह झुठलानेवालों, गुमराहों में से है فَنُزُلٌ مِّنۡ حَمِيمٍ ٩٣तो उसका पहला सत्कार खौलते हुए पानी से होगा وَتَصۡلِيَةُ جَحِيمٍ ٩٤फिर भड़कती हुई आग में उन्हें झोंका जाना है إِنَّ هَٰذَا لَهُوَ حَقُّ ٱلۡيَقِينِ ٩٥निस्संदेह यही विश्वसनीय सत्य है فَسَبِّحۡ بِٱسۡمِ رَبِّكَ ٱلۡعَظِيمِ ٩٦अतः तुम अपने महान रब की तसबीह करो

الترجمة: Muhammad Farooq Khan And Muhammad Ahmed.