بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ
هَلۡ أَتَىٰكَ حَدِيثُ ٱلۡغَٰشِيَةِ ١भला तुमको ढाँप लेने वाली मुसीबत (क़यामत) का हाल मालुम हुआ है وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ خَٰشِعَةٌ ٢उस दिन बहुत से चेहरे ज़लील रूसवा होंगे عَامِلَةٌ نَّاصِبَةٌ ٣(तौक़ व जंज़ीर से) मयक्क़त करने वाले تَصۡلَىٰ نَارًا حَامِيَةً ٤थके माँदे दहकती हुई आग में दाखिल होंगे تُسۡقَىٰ مِنۡ عَيۡنٍ ءَانِيَةٍ ٥उन्हें एक खौलते हुए चशमें का पानी पिलाया जाएगा لَّيۡسَ لَهُمۡ طَعَامٌ إِلَّا مِن ضَرِيعٍ ٦ख़ारदार झाड़ी के सिवा उनके लिए कोई खाना नहीं لَّا يُسۡمِنُ وَلَا يُغۡنِي مِن جُوعٍ ٧जो मोटाई पैदा करे न भूख में कुछ काम आएगा وُجُوهٌ يَوۡمَئِذٍ نَّاعِمَةٌ ٨(और) बहुत से चेहरे उस दिन तरो ताज़ा होंगे لِّسَعۡيِهَا رَاضِيَةٌ ٩अपनी कोशिश (के नतीजे) पर शादमान فِي جَنَّةٍ عَالِيَةٍ ١٠एक आलीशान बाग़ में لَّا تَسۡمَعُ فِيهَا لَٰغِيَةً ١١वहाँ कोई लग़ो बात सुनेंगे ही नहीं فِيهَا عَيۡنٌ جَارِيَةٌ ١٢उसमें चश्में जारी होंगें فِيهَا سُرُرٌ مَّرۡفُوعَةٌ ١٣उसमें ऊँचे ऊँचे तख्त बिछे होंगे وَأَكۡوَابٌ مَّوۡضُوعَةٌ ١٤और (उनके किनारे) गिलास रखे होंगे وَنَمَارِقُ مَصۡفُوفَةٌ ١٥और गाँव तकिए क़तार की क़तार लगे होंगे وَزَرَابِيُّ مَبۡثُوثَةٌ ١٦और नफ़ीस मसनदे बिछी हुई أَفَلَا يَنظُرُونَ إِلَى ٱلۡإِبِلِ كَيۡفَ خُلِقَتۡ ١٧तो क्या ये लोग ऊँट की तरह ग़ौर नहीं करते कि कैसा अजीब पैदा किया गया है وَإِلَى ٱلسَّمَآءِ كَيۡفَ رُفِعَتۡ ١٨और आसमान की तरफ कि क्या बुलन्द बनाया गया है وَإِلَى ٱلۡجِبَالِ كَيۡفَ نُصِبَتۡ ١٩और पहाड़ों की तरफ़ कि किस तरह खड़े किए गए हैं وَإِلَى ٱلۡأَرۡضِ كَيۡفَ سُطِحَتۡ ٢٠और ज़मीन की तरफ कि किस तरह बिछायी गयी है فَذَكِّرۡ إِنَّمَآ أَنتَ مُذَكِّرٌ ٢١तो तुम नसीहत करते रहो तुम तो बस नसीहत करने वाले हो لَّسۡتَ عَلَيۡهِم بِمُصَيۡطِرٍ ٢٢तुम कुछ उन पर दरोग़ा तो हो नहीं إِلَّا مَن تَوَلَّىٰ وَكَفَرَ ٢٣हाँ जिसने मुँह फेर लिया فَيُعَذِّبُهُ ٱللَّهُ ٱلۡعَذَابَ ٱلۡأَكۡبَرَ ٢٤और न माना तो ख़ुदा उसको बहुत बड़े अज़ाब की सज़ा देगा إِنَّ إِلَيۡنَآ إِيَابَهُمۡ ٢٥बेशक उनको हमारी तरफ़ लौट कर आना है ثُمَّ إِنَّ عَلَيۡنَا حِسَابَهُم ٢٦फिर उनका हिसाब हमारे ज़िम्मे है