ملة الإسلام

السورة 74 · 56 آية · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

سورة المدثر باللغة الهندية

السورة بالعربية مع التفسير استمع إلى سورة المدثر (1,220 قارئاً)
مكيةسورة المدثر٥٦ آية

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡمُدَّثِّرُ ١ऐ (मेरे) कपड़ा ओढ़ने वाले (रसूल) उठो قُمۡ فَأَنذِرۡ ٢और लोगों को (अज़ाब से) डराओ وَرَبَّكَ فَكَبِّرۡ ٣और अपने परवरदिगार की बड़ाई करो وَثِيَابَكَ فَطَهِّرۡ ٤और अपने कपड़े पाक रखो وَٱلرُّجۡزَ فَٱهۡجُرۡ ٥और गन्दगी से अलग रहो وَلَا تَمۡنُن تَسۡتَكۡثِرُ ٦और इसी तरह एहसान न करो कि ज्यादा के ख़ास्तगार बनो وَلِرَبِّكَ فَٱصۡبِرۡ ٧और अपने परवरदिगार के लिए सब्र करो فَإِذَا نُقِرَ فِي ٱلنَّاقُورِ ٨फिर जब सूर फूँका जाएगा فَذَٰلِكَ يَوۡمَئِذٍ يَوۡمٌ عَسِيرٌ ٩तो वह दिन काफ़िरों पर सख्त दिन होगा عَلَى ٱلۡكَٰفِرِينَ غَيۡرُ يَسِيرٍ ١٠आसान नहीं होगा ذَرۡنِي وَمَنۡ خَلَقۡتُ وَحِيدًا ١١(ऐ रसूल) मुझे और उस शख़्श को छोड़ दो जिसे मैने अकेला पैदा किया وَجَعَلۡتُ لَهُۥ مَالًا مَّمۡدُودًا ١٢और उसे बहुत सा माल दिया وَبَنِينَ شُهُودًا ١٣और नज़र के सामने रहने वाले बेटे (दिए) وَمَهَّدتُّ لَهُۥ تَمۡهِيدًا ١٤और उसे हर तरह के सामान से वुसअत दी ثُمَّ يَطۡمَعُ أَنۡ أَزِيدَ ١٥फिर उस पर भी वह तमाअ रखता है कि मैं और बढ़ाऊँ كـَلَّآۖ إِنَّهُۥ كَانَ لِأٓيَٰتِنَا عَنِيدًا ١٦ये हरगिज़ न होगा ये तो मेरी आयतों का दुश्मन था سَأُرۡهِقُهُۥ صَعُودًا ١٧तो मैं अनक़रीब उस सख्त अज़ाब में मुब्तिला करूँगा إِنَّهُۥ فَكَّرَ وَقَدَّرَ ١٨उसने फिक्र की और ये तजवीज़ की فَقُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ ١٩तो ये (कम्बख्त) मार डाला जाए ثُمَّ قُتِلَ كَيۡفَ قَدَّرَ ٢٠उसने क्यों कर तजवीज़ की ثُمَّ نَظَرَ ٢١फिर ग़ौर किया ثُمَّ عَبَسَ وَبَسَرَ ٢٢फिर त्योरी चढ़ाई और मुँह बना लिया ثُمَّ أَدۡبَرَ وَٱسۡتَكۡبَرَ ٢٣फिर पीठ फेर कर चला गया और अकड़ बैठा فَقَالَ إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا سِحۡرٌ يُؤۡثَرُ ٢٤फिर कहने लगा ये बस जादू है जो (अगलों से) चला आता है إِنۡ هَٰذَآ إِلَّا قَوۡلُ ٱلۡبَشَرِ ٢٥ये तो बस आदमी का कलाम है سَأُصۡلِيهِ سَقَرَ ٢٦(ख़ुदा का नहीं) मैं उसे अनक़रीब जहन्नुम में झोंक दूँगा وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا سَقَرُ ٢٧और तुम क्या जानों कि जहन्नुम क्या है لَا تُبۡقِي وَلَا تَذَرُ ٢٨वह न बाक़ी रखेगी न छोड़ देगी لَوَّاحَةٌ لِّلۡبَشَرِ ٢٩और बदन को जला कर सियाह कर देगी عَلَيۡهَا تِسۡعَةَ عَشَرَ ٣٠उस पर उन्नीस (फ़रिश्ते मुअय्यन) हैं وَمَا جَعَلۡنَآ أَصۡحَٰبَ ٱلنَّارِ إِلَّا مَلَٰٓئِكَةًۖ وَمَا جَعَلۡنَا عِدَّتَهُمۡ إِلَّا فِتۡنَةً لِّلَّذِينَ كَفَرُواْ لِيَسۡتَيۡقِنَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَيَزۡدَادَ ٱلَّذِينَ ءَامَنُوٓاْ إِيمَٰنًا وَلَا يَرۡتَابَ ٱلَّذِينَ أُوتُواْ ٱلۡكِتَٰبَ وَٱلۡمُؤۡمِنُونَ وَلِيَقُولَ ٱلَّذِينَ فِي قُلُوبِهِم مَّرَضٌ وَٱلۡكَٰفِرُونَ مَاذَآ أَرَادَ ٱللَّهُ بِهَٰذَا مَثَلًاۚ كَذَٰلِكَ يُضِلُّ ٱللَّهُ مَن يَشَآءُ وَيَهۡدِي مَن يَشَآءُۚ وَمَا يَعۡلَمُ جُنُودَ رَبِّكَ إِلَّا هُوَۚ وَمَا هِيَ إِلَّا ذِكۡرَىٰ لِلۡبَشَرِ ٣١और हमने जहन्नुम का निगेहबान तो बस फरिश्तों को बनाया है और उनका ये शुमार भी काफिरों की आज़माइश के लिए मुक़र्रर किया ताकि अहले किताब (फौरन) यक़ीन कर लें और मोमिनो का ईमान और ज्यादा हो और अहले किताब और मोमिनीन (किसी तरह) शक़ न करें और जिन लोगों के दिल में (निफ़ाक का) मर्ज़ है (वह) और काफिर लोग कह बैठे कि इस मसल (के बयान करने) से ख़ुदा का क्या मतलब है यूँ ख़ुदा जिसे चाहता है गुमराही में छोड़ देता है और जिसे चाहता है हिदायत करता है और तुम्हारे परवरदिगार के लशकरों को उसके सिवा कोई नहीं जानता और ये तो आदमियों के लिए बस नसीहत है كـَلَّا وَٱلۡقَمَرِ ٣٢सुन रखो (हमें) चाँद की क़सम وَٱلَّيۡلِ إِذۡ أَدۡبَرَ ٣٣और रात की जब जाने लगे وَٱلصُّبۡحِ إِذَآ أَسۡفَرَ ٣٤और सुबह की जब रौशन हो जाए إِنَّهَا لَإِحۡدَى ٱلۡكُبَرِ ٣٥कि वह (जहन्नुम) भी एक बहुत बड़ी (आफ़त) है نَذِيرًا لِّلۡبَشَرِ ٣٦(और) लोगों के डराने वाली है لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَتَقَدَّمَ أَوۡ يَتَأَخَّرَ ٣٧(सबके लिए नहीें बल्कि) तुममें से वह जो शख़्श (नेकी की तरफ़) आगे बढ़ना كُلُّ نَفۡسِۭ بِمَا كَسَبَتۡ رَهِينَةٌ ٣٨और (बुराई से) पीछे हटना चाहे हर शख़्श अपने आमाल के बदले गिर्द है إِلَّآ أَصۡحَٰبَ ٱلۡيَمِينِ ٣٩मगर दाहिने हाथ (में नामए अमल लेने) वाले فِي جَنَّٰتٍ يَتَسَآءَلُونَ ٤٠(बेहिश्त के) बाग़ों में गुनेहगारों से बाहम पूछ रहे होंगे عَنِ ٱلۡمُجۡرِمِينَ ٤١कि आख़िर तुम्हें दोज़ख़ में कौन सी चीज़ (घसीट) लायी مَا سَلَكَكُمۡ فِي سَقَرَ ٤٢वह लोग कहेंगे قَالُواْ لَمۡ نَكُ مِنَ ٱلۡمُصَلِّينَ ٤٣कि हम न तो नमाज़ पढ़ा करते थे وَلَمۡ نَكُ نُطۡعِمُ ٱلۡمِسۡكِينَ ٤٤और न मोहताजों को खाना खिलाते थे وَكُنَّا نَخُوضُ مَعَ ٱلۡخَآئِضِينَ ٤٥और अहले बातिल के साथ हम भी बड़े काम में घुस पड़ते थे وَكُنَّا نُكَذِّبُ بِيَوۡمِ ٱلدِّينِ ٤٦और रोज़ जज़ा को झुठलाया करते थे (और यूँ ही रहे) حَتَّىٰٓ أَتَىٰنَا ٱلۡيَقِينُ ٤٧यहाँ तक कि हमें मौत आ गयी فَمَا تَنفَعُهُمۡ شَفَٰعَةُ ٱلشَّٰفِعِينَ ٤٨तो (उस वक्त) उन्हें सिफ़ारिश करने वालों की सिफ़ारिश कुछ काम न आएगी فَمَا لَهُمۡ عَنِ ٱلتَّذۡكِرَةِ مُعۡرِضِينَ ٤٩और उन्हें क्या हो गया है कि नसीहत से मुँह मोड़े हुए हैं كَأَنَّهُمۡ حُمُرٌ مُّسۡتَنفِرَةٌ ٥٠गोया वह वहशी गधे हैं فَرَّتۡ مِن قَسۡوَرَةِۭ ٥١कि येर से (दुम दबा कर) भागते हैं بَلۡ يُرِيدُ كُلُّ ٱمۡرِيٍٕ مِّنۡهُمۡ أَن يُؤۡتَىٰ صُحُفًا مُّنَشَّرَةً ٥٢असल ये है कि उनमें से हर शख़्श इसका मुतमइनी है कि उसे खुली हुई (आसमानी) किताबें अता की जाएँ كـَلَّاۖ بَل لَّا يَخَافُونَ ٱلۡأٓخِرَةَ ٥٣ये तो हरगिज़ न होगा बल्कि ये तो आख़ेरत ही से नहीं डरते كـَلَّآ إِنَّهُۥ تَذۡكِرَةٌ ٥٤हाँ हाँ बेशक ये (क़ुरान सरा सर) नसीहत है فَمَن شَآءَ ذَكَرَهُۥ ٥٥तो जो चाहे उसे याद रखे وَمَا يَذۡكُرُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُۚ هُوَ أَهۡلُ ٱلتَّقۡوَىٰ وَأَهۡلُ ٱلۡمَغۡفِرَةِ ٥٦और ख़ुदा की मशीयत के बग़ैर ये लोग याद रखने वाले नहीं वही (बन्दों के) डराने के क़ाबिल और बख्यिश का मालिक है

الترجمة: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.