Millat al-Islam

Chapter 82 · 19 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah Al-Infitar in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Infitar (1352 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ ١जब आकाश फट जायेगा। وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ ٢तथा जब तारे झड़ जायेंगे। وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ ٣और जब सागर उबल पड़ेंगे। وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ ٤और जब समाधियाँ (क़बरें) खोल दी जायेंगी। عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ ٥तब प्रत्येक प्राणी को ज्ञान हो जायेगा, जो उसने किया है और नहीं किया है। يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ ٦हे इन्सान! तुझे किस वस्तु ने तेरे उदार पालनहार से बहका दिया ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ ٧जिसने तेरी रचना की, फिर तुझे संतुलित बनाया। فِيٓ أَيِّ صُورَةٍ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ ٨जिस रूप में चाहा बना दिया। كـَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ ٩वास्तव में तुम प्रतिफल (प्रलय) के दिन को नहीं मानते। وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ ١٠जबकि तुमपर निरीक्षक (पासबान) हैं। كِرَامًا كَٰتِبِينَ ١١जो माननीय लेखक हैं। يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ ١٢वे जो कुछ तुम करते हो, जानते हैं। إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٍ ١٣निःसंदेह, सदाचारी सुखों में होंगे। وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمٍ ١٤और दुराचारी नरक में। يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ ١٥प्रतिकार (बदले) के दिन उसमें झोंक दिये जायेंगे। وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ ١٦और वे उससे बच रहने वाले नहीं। وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٧और तुम क्या जानो कि बदले का दिन क्या है ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٨फिर तुम क्या जानो कि बदले का दिन क्या है يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسٌ لِّنَفۡسٍ شَيۡـًٔاۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذٍ لِّلَّهِ ١٩जिस दिन किसी का किसी के लिए कोई अधिकार नहीं होगा और उस दिन सब अधिकार अल्लाह का होगा।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.