Millat al-Islam

Chapter 82 · 19 verses · Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi

Surah Al-Infitar in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah Al-Infitar (1352 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلسَّمَآءُ ٱنفَطَرَتۡ ١जब आसमान तर्ख़ जाएगा وَإِذَا ٱلۡكَوَاكِبُ ٱنتَثَرَتۡ ٢और जब तारे झड़ पड़ेंगे وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ فُجِّرَتۡ ٣और जब दरिया बह (कर एक दूसरे से मिल) जाएँगे وَإِذَا ٱلۡقُبُورُ بُعۡثِرَتۡ ٤और जब कब्रें उखाड़ दी जाएँगी عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّا قَدَّمَتۡ وَأَخَّرَتۡ ٥तब हर शख़्श को मालूम हो जाएगा कि उसने आगे क्या भेजा था और पीछे क्या छोड़ा था يَٰٓأَيُّهَا ٱلۡإِنسَٰنُ مَا غَرَّكَ بِرَبِّكَ ٱلۡكَرِيمِ ٦ऐ इन्सान तुम्हें अपने परवरदिगार के बारे में किस चीज़ ने धोका दिया ٱلَّذِي خَلَقَكَ فَسَوَّىٰكَ فَعَدَلَكَ ٧जिसने तुझे पैदा किया तो तुझे दुरूस्त बनाया और मुनासिब आज़ा दिए فِيٓ أَيِّ صُورَةٍ مَّا شَآءَ رَكَّبَكَ ٨और जिस सूरत में उसने चाहा तेरे जोड़ बन्द मिलाए كـَلَّا بَلۡ تُكَذِّبُونَ بِٱلدِّينِ ٩हाँ बात ये है कि तुम लोग जज़ा (के दिन) को झुठलाते हो وَإِنَّ عَلَيۡكُمۡ لَحَٰفِظِينَ ١٠हालॉकि तुम पर निगेहबान मुक़र्रर हैं كِرَامًا كَٰتِبِينَ ١١बुर्ज़ुग लोग (फरिश्ते सब बातों को) लिखने वाले (केरामन क़ातेबीन) يَعۡلَمُونَ مَا تَفۡعَلُونَ ١٢जो कुछ तुम करते हो वह सब जानते हैं إِنَّ ٱلۡأَبۡرَارَ لَفِي نَعِيمٍ ١٣बेशक नेको कार (बेहिश्त की) नेअमतों में होंगे وَإِنَّ ٱلۡفُجَّارَ لَفِي جَحِيمٍ ١٤और बदकार लोग यक़ीनन जहन्नुम में जज़ा के दिन يَصۡلَوۡنَهَا يَوۡمَ ٱلدِّينِ ١٥उसी में झोंके जाएँगे وَمَا هُمۡ عَنۡهَا بِغَآئِبِينَ ١٦और वह लोग उससे छुप न सकेंगे وَمَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٧और तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या है ثُمَّ مَآ أَدۡرَىٰكَ مَا يَوۡمُ ٱلدِّينِ ١٨फिर तुम्हें क्या मालूम कि जज़ा का दिन क्या चीज़ है يَوۡمَ لَا تَمۡلِكُ نَفۡسٌ لِّنَفۡسٍ شَيۡـًٔاۖ وَٱلۡأَمۡرُ يَوۡمَئِذٍ لِّلَّهِ ١٩उस दिन कोई शख़्श किसी शख़्श की भलाई न कर सकेगा और उस दिन हुक्म सिर्फ ख़ुदा ही का होगा

Translation: Suhel Farooq Khan And Saifur Rahman Nadwi.