Millat al-Islam

Chapter 81 · 29 verses · Maulana Azizul Haque Al Umari

Surah At-Takwir in Hindi

Arabic with tafsir Listen to Surah At-Takwir (1302 reciters)

بِسۡمِ ٱللَّهِ ٱلرَّحۡمَٰنِ ٱلرَّحِيمِ

إِذَا ٱلشَّمۡسُ كُوِّرَتۡ ١जब सूर्य लपेट दिया जायेगा। وَإِذَا ٱلنُّجُومُ ٱنكَدَرَتۡ ٢और जब तारे धुमिल हो जायेंगे। وَإِذَا ٱلۡجِبَالُ سُيِّرَتۡ ٣जब पर्वत चलाये जायेंगे। وَإِذَا ٱلۡعِشَارُ عُطِّلَتۡ ٤और जब दस महीने की गाभिन ऊँटनियाँ छोड़ दी जायेंगी। وَإِذَا ٱلۡوُحُوشُ حُشِرَتۡ ٥और जब वन् पशु एकत्र कर दिये जायेंगे। وَإِذَا ٱلۡبِحَارُ سُجِّرَتۡ ٦और जब सागर भड़काये जायेंगे। وَإِذَا ٱلنُّفُوسُ زُوِّجَتۡ ٧और जब प्राण जोड़ दिये जायेंगे। وَإِذَا ٱلۡمَوۡءُۥدَةُ سُئِلَتۡ ٨और जब जीवित गाड़ी गयी कन्या से प्रश्न किया जायेगाः بِأَيِّ ذَنۢبٍ قُتِلَتۡ ٩कि वह किस अपराध के कारण वध की गयी। وَإِذَا ٱلصُّحُفُ نُشِرَتۡ ١٠तथा जब कर्मपत्र फैला दिये जायेंगे। وَإِذَا ٱلسَّمَآءُ كُشِطَتۡ ١١और जब आकाश की खाल उतार दी जायेगी। وَإِذَا ٱلۡجَحِيمُ سُعِّرَتۡ ١٢और जब नरक दहकाई जायेगी। وَإِذَا ٱلۡجَنَّةُ أُزۡلِفَتۡ ١٣और जब स्वर्ग समीप लाई जायेगी। عَلِمَتۡ نَفۡسٌ مَّآ أَحۡضَرَتۡ ١٤तो प्रत्येक प्राणी जान लेगा कि वह क्या लेकर आया है। فَلَآ أُقۡسِمُ بِٱلۡخُنَّسِ ١٥मैं शपथ लेता हूँ उन तारों की, जो पीछे हट जाते हैं। ٱلۡجَوَارِ ٱلۡكُنَّسِ ١٦जो चलते-चलते छुप जाते हैं। وَٱلَّيۡلِ إِذَا عَسۡعَسَ ١٧और रात की (शपथ), जब समाप्त होने लगती है। وَٱلصُّبۡحِ إِذَا تَنَفَّسَ ١٨तथा भोर की, जब उजाला होने लगता है। إِنَّهُۥ لَقَوۡلُ رَسُولٍ كَرِيمٍ ١٩ये (क़ुर्आन) एक मान्यवर स्वर्ग दूत का लाया हुआ कथन है। ذِي قُوَّةٍ عِندَ ذِي ٱلۡعَرۡشِ مَكِينٍ ٢٠जो शक्तिशाली है। अर्श (सिंहासन) के मालिक के पास उच्च पद वाला है। مُّطَاعٍ ثَمَّ أَمِينٍ ٢١जिसकी बात मानी जाती है और बड़ा अमानतदार है। وَمَا صَاحِبُكُم بِمَجۡنُونٍ ٢٢और तुम्हारा साथी उन्मत नहीं है। وَلَقَدۡ رَءَاهُ بِٱلۡأُفُقِ ٱلۡمُبِينِ ٢٣उसने उसे आकाश में खुले रूप से देखा है। وَمَا هُوَ عَلَى ٱلۡغَيۡبِ بِضَنِينٍ ٢٤वह परोक्ष (ग़ैब) की बात बताने में प्रलोभी नहीं है। وَمَا هُوَ بِقَوۡلِ شَيۡطَٰنٍ رَّجِيمٍ ٢٥ये धिक्कारी शैतान का कथन नहीं है। فَأَيۡنَ تَذۡهَبُونَ ٢٦फिर तुम कहाँ जा रहे हो إِنۡ هُوَ إِلَّا ذِكۡرٌ لِّلۡعَٰلَمِينَ ٢٧ये संसार वासियों के लिए एक स्मृति (शास्त्र) है। لِمَن شَآءَ مِنكُمۡ أَن يَسۡتَقِيمَ ٢٨तुममें से उसके लिए, जो सुधरना चाहता हो। وَمَا تَشَآءُونَ إِلَّآ أَن يَشَآءَ ٱللَّهُ رَبُّ ٱلۡعَٰلَمِينَ ٢٩तथा तुम विश्व के पालनहार के चाहे बिना कुछ नहीं कर सकते।

Translation: Maulana Azizul Haque Al Umari.